Google Pixel 11 Pro Fold: लॉन्च हुआ गूगल का नया फोल्डेबल फोन, भारत में इतनी है कीमत

Google Pixel 11 Pro Fold Launched: गूगल का नया फोल्डेबल स्मार्टफोन लॉन्च हो गया है, इस फोन में एक नहीं दो सेल्फी कैमरे मिलते हैं. एक सेल्फी कैमरा आपको इनर स्क्रीन पर मिलेगा तो दूसरा सेल्फी सेंसर कवर डिस्प्ले पर दिया गया है जो शानदार तस्वीरें खींचेगा.

गूगल फोल्डेबल स्मार्टफोन Image Credit: गूगल स्टोर

Highlights

  • इस फोन को मिलेंगे 7 साल ओएस अपग्रेड.
  • सिंगल वेरिएंट में उतारा गया है ये फोन.
  • एचडीआर सपोर्ट के साथ आया ये फोल्डेबल फोन.

Google का नया फोल्डेबल फोन Pixel 11 Pro Fold भारतीय बाजार में ग्राहकों के लिए लॉन्च कर दिया गया है. इस फोल्डेबल को पिक्सल 11, पिक्सल 11 प्रो और पिक्सल 11 प्रो XL के साथ पिक्सल 11 सीरीज में उतारा गया है. इस हैंडसेट में भी उसी चिपसेट का इस्तेमाल हुआ है जो प्रोसेसर बाकी तीनों स्मार्टफोन्स में मिलता है. ट्रिपल रियर कैमरा सिस्टम के साथ आने वाले इस डिवाइस में सेल्फी के लिए दो कैमरे हैं, एक फोल्ड होने पर काम आएगा तो वहीं एक अनफोल्ड होने पर आपकी खूबसूरत तस्वीरें खींचेगा.

फोल्डेबल स्क्रीन में अल्ट्रा-थिन ग्लास कवर है और कवर डिस्प्ले में अल्ट्रा ड्यूरेबल सैरेमिक कवर ग्लास का इस्तेमाल हुआ है. वाटर और डस्ट रेसिस्टेंस के लिए इस डिवाइस को आईपी68 रेटिंग मिली हुई है.

Google Pixel 11 Pro Fold Price in India

इस फोल्डेबल फोन का सिंगल वेरिएंट उतारा गया है जो 16 जीबी रैम और 512 जीबी स्टोरेज के साथ आता है और इस वेरिएंट के लिए 1 लाख 86 हजार रुपए 999 रुपए का है. ये बुक स्टाइल फोल्डेबल भारत में फ्लिपकार्ट और गूगल इंडिया ऑनलाइन स्टोर के जरिए प्री-ऑर्डर के लिए उपलब्ध है. ये फोन सिंगल ऑलिव कलर ऑप्शन में उतारा गया है.

Google Pixel 11 Pro Fold Specifications

  • स्क्रीन: इस फोल्डेबल फोन को अनफोल्ड करने पर 8 इंच ओलेड सुपर Actua फ्लेक्स डिस्प्ले मिलेगी जो 3600 निट्स पीक ब्राइटनेस, एचडीआर सपोर्ट, 120 हर्ट्ज तक रिफ्रेश रेट और एचडीआर सपोर्ट के साथ आती है. फोल्ड होने पर 6.5 इंच OLED सुपर Actua कवर डिस्प्ले मिलेगी और इसकी पीक ब्राइटनेस, रिफ्रेश रेट भी सेम है. कवर डिस्प्ले भी एचडीआर सपोर्ट के साथ आती है.
  • ओएस: एंड्रॉयड 17 ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करने वाले इस फोन को 7 साल ओएस अपग्रेड, 7 साल सिक्योरिटी अपडेट्स और पिक्सल ड्रॉप अपडेट्स दिए जाएंगे.
  • चिपसेट: स्पीड और मल्टीटास्किंग के लिए गूगल के इस लेटेस्ट फोल्डबेल में टेंसर जी6 प्रोसेसर के साथ टाइटन एम3 सिक्योरिटी को-प्रोसेसर है.
  • कैमरा: इस फ्लैगशिप फोन में 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, साथ में 10.5 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड कैमरा और 10.8 मेगापिक्सल का टेलीफोटो कैमरा है जो 5x ऑप्टिकल ज़ूम और 30x डिजिटल ज़ूम के साथ आता है. सेल्फी के लिए 10 मेगापिक्सल के दो कैमरा हैं, एक कवर डिस्प्ले पर और एक इनर स्क्रीन पर. ये फोन 4K/60fps पर वीडियो रिकॉर्ड करने में सक्षम है.
  • बैटरी: इस हैंडसेट में 4806mAh की बैटरी है जिसे लेकर दावा किया गया है कि सिंगल चार्ज पर फोन 24 घंटे से ज्यादा समय तक की बैटरी लाइफ देता है. फोन 30W चार्जिंग अडैप्टर के साथ 30 मिनट में 0 से 50 प्रतिशत तक चार्ज हो जाता है. इसके अलावा फोन 25W तक वायरलेस फास्ट चार्जिंग भी सपोर्ट करता है.
  • कनेक्टिविटी: ये लेटेस्ट फोन 5G, वाई-फाई 7, एनएफसी, ब्लूटूथ वर्जन 6, यूएसबी टाइप सी पोर्ट, ग्लोनास और NavIC जैसे फीचर्स से लैस है. फोन के साइड में फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है जो पावर बटन पर इंटीग्रेट है.

ये भी पढ़ें- Google Pixel 11 Pro और 11 Pro XL भारत में लॉन्च, इन पावरफुल स्मार्टफोन्स पर ऐसे मिलेगी 10,000 रुपए की छूट

ये भी पढ़ें- Google Pixel 11: 48MP ट्रिपल कैमरा और लेटेस्ट प्रोसेसर, भारत में लॉन्च हुआ ये दमदार फोन