Google Pixel 11: 48MP ट्रिपल कैमरा और लेटेस्ट प्रोसेसर, भारत में लॉन्च हुआ ये दमदार फोन

Google Pixel 11 Launched: गूगल की नई पिक्सल 11 सीरीज में नए पिक्सल 10 के अपग्रेड वर्जन को लॉन्च कर दिया गया है. ये फोन नए चिपसेट और ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप के साथ उतारा गया है. फोन के साथ कंपनी कई शानदार ऑफर्स भी दे रही है.

पिक्सल 11 लॉन्च Image Credit: गूगल स्टोर

Highlights

  • आईफोन 17 से होगी टक्कर.
  • गूगल के लेटेस्ट प्रोसेसर से है पैक्ड.
  • 40 फीसदी कम हुई मोटाई.

Google ने नेक्स्ट जेनरेशन Pixel 11 Series को ग्राहकों के लिए लॉन्च कर दिया है. इस सीरीज में पिक्सल 10 के अपग्रेड वर्जन पिक्सल 11 समेत कुल चार नए फोन उतारे गए हैं. इस पिक्सल स्मार्टफोन में एज-टू-एज ग्लास कैमरा बार है जिसके बारे में कंपनी का दावा है कि पिछली जेनरेशन के मॉडल्स के मुकाबले इसकी मोटाई 40 फीसदी कम है. हैंडसेट में अल्ट्रासोनिक इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ वॉटर और डस्ट रेजिस्टेंस के लिए IP68 रेटिंग है.

Google Pixel 11 Price in India

इस पिक्सल स्मार्टफोन के 12 जीबी रैम और 256 जीबी वेरिएंट की कीमत 89,999 रुपए तय की गई है. वहीं, 12 जीबी रैम और 512 जीबी वाले टॉप वेरिएंट के लिए 1 लाख 04 हजार 999 रुपए खर्च करने होंगे, ये फोन Hibiscus, Pistachio, Obsidian और Frost कलर ऑप्शन्स में आपको मिलेगा. फोन की प्री बुकिंग शुरू हो चुकी है. मुकाबले की बात करें तो इस प्राइस रेंज में ये फोन आईफोन 17, सैमसंग गैलेक्सी एस26 प्लस और vivo X300 FE जैसे स्मार्टफोन्स को कड़ी टक्कर देता है.

स्मार्टफोन की सेल 20 अगस्त से गूगल स्टोर के अलावा फ्लिपकार्ट और दूसरे रिटेल पार्टनर पर शुरू हो जाएगी. कंपनी ने नया पिक्सलस्नैप केस भी पेश किया है, जिसकी कीमत 4900 रुपए है, साथ ही पिक्सलस्नैप चार्जर है उतारा गया है जिसकी कीमत 4500 रुपए है और पिक्सलस्नैप रिंग स्टैंड को 2979 रुपए में लॉन्च किया गया है.

फोन के साथ 24 महीने तक की नो-कॉस्ट ईएमआई, HDFC बैंक क्रेडिट कार्ड EMI पर खरीदने पर 10,000 रुपए तक का इंस्टेंट डिस्काउंट और 9000 रुपए तक का एक्सचेंज बोनस भी है. ये फोन छह महीने के गूगल AI प्रो सब्सक्रिप्शन के साथ भी आपको मिलेगा.

Pixel 11 Specifications

  • स्क्रीन: फोन में 6.3 इंच फुल एचडी प्लस रिजॉल्यूशन एमोलेड डिस्प्ले है, ये हैंडसेट आपको 120 हर्ट्ज तक रिफ्रेश रेट, 3000 निट्स तक पीक ब्राइटनेस के साथ मिलेगा. स्क्रीन की सुरक्षा के लिए कंपनी ने कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास विक्टस 2 का इस्तेमाल किया है.
  • चिपसेट: फोन में लेटेस्ट गूगल टेंसर G6 प्रोसेसर के साथ टाइटन M3 सिक्योरिटी चिपसेट का इस्तेमाल हुआ है.
  • कैमरा: फोन में पिछले की तरफ ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप है, 48 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा सेंसर के साथ 13 मेगापिक्सल अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस और 10.8 मेगापिक्सल 5x टेलीफोटो सेंसर दिया गया है. फ्रंट में 10.5 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा मिलेगा.
  • ओएस: गूगल का ये लेटेस्ट पिक्सल स्मार्टफोन Android 17 ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है.
  • बैटरी: डिवाइस में 4985mAh की बैटरी है जो 30W वायर्ड और 25W Qi 2.2 Pixelsnap वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट करती है.
  • कनेक्टिविटी: फोन में 5G, ग्लोनास, वाई-फाई,BeiDou, NavIC, एनएफसी और यूएसबी टाइप सी 3.2 पोर्ट दिया गया है.

ये भी पढ़ें- कीमत बराबर, लेकिन Jio का ये प्लान देता है Airtel से 182.5GB ज्यादा डेटा