कीमत बराबर, लेकिन Jio का ये प्लान देता है Airtel से 182.5GB ज्यादा डेटा
Airtel vs Jio: हम आज दोनों ही कंपनियों के 3599 रुपए वाले रिचार्ज प्लान की तुलना करेंगे, ये दोनों ही प्लान्स 365 दिन की वैलिडिटी के साथ आते हैं. कीमत एक समान है लेकिन आपको डेटा और एडिशनल बेनिफिट्स में अंतर देखने को मिलेगा.
Highlights
- दोनों प्लान्स के एडिशनल बेनिफिट्स में अंतर.
- दोनों प्लान्स की वैलिडिटी एक बराबर.
- डेटा के मामले में रिलायंस जियो है आगे.
Airtel 365 Days Plan: अगर आपके पास रिलायंस जियो या फिर एयरटेल या एक ही फोन में दोनों कंपनियों की प्रीपेड सिम है तो अगली बार रिचार्ज से पहले इस बात को जान लीजिए कि किस कंपनी का 365 दिन की वैलिडिटी वाला रिचार्ज प्लान ज्यादा डेटा देता है. दोनों ही कंपनियों के पास 3599 रुपए वाले प्लान हैं, कीमत तो भले ही एक बराबर है लेकिन डेटा के मुकाबले में बड़ा अंतर देखने को मिलता है.
Jio 3599 Plan Details
रिलायंस जियो का 365 दिन की वैलिडिटी वाला ये प्लान आपको हर रोज 2.5 जीबी हाई स्पीड डेटा का फायदा देगा. साथ ही आपको किसी भी नेटवर्क पर बात करने के लिए अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग और हर दिन 100 एसएमएस भी ऑफर करेगा. केवल इतना ही नहीं, इस प्लान के साथ एडिशनल बेनिफिट्स भी मिलते हैं जैसे कि ये प्लान तीन महीने के लिए जियो हॉटस्टार मोबाइल का फ्री एक्सेस देता है.
इसके अलावा जियो की तरफ से 50 जीबी क्लाउड स्टोरेज, 35100 रुपए की कीमत वाला गूगल जेमिनी प्रो एक्सेस (5000 जीबी क्लाउड स्टोरेज, Nano Banana बेनिफिट) मिलता है. ये कंपनी का अनलिमिटेड 5जी डेटा वाला प्लान है, इसका मतलब ये हुआ कि अगर आपके पास 5जी फोन है और आप कंपनी के 5जी नेटवर्क एरिया में है तो आप डेटा खत्म होने के बाद इस बेनिफिट का फायदा उठा सकते हैं.
Airtel 3599 Plan Details
एयरटेल के इस प्रीपेड प्लान की कीमत तो भले ही जियो के बराबर है लेकिन इस प्लान में कम डेटा मिलता है. ये प्लान हर रोज 2.5 जीबी के बजाय 2 जीबी डेटा ऑफर करता है. इसके अलावा कंपनी अनिलिमिटेड कॉलिंग और प्रतिदिन 100 एसएमएस ऑफर करती है.

365 दिन की वैलिडिटी वाले इस प्लान के साथ अनलिमिटेड 5जी डेटा, Adobe Express प्रीमियम (वैलिडिटी 12 महीने), रियल टाइम स्पैम कॉल्स और एसएमएस अलर्ट, 30 दिन में एक बार फ्री हेलोट्यून और एयरटेल एक्स्ट्रीम प्ले का बेनिफिट देता है.
अंतर: दोनों ही प्लान्स की कीमत एक समान है लेकिन एयरटेल कंपनी का प्लान 182.5 जीबी कम डेटा ऑफर करता है. इसके अलावा दोनों ही प्लान्स के एडिशनल बेनिफिट्स में आपको अंतर देखने को मिलेगा.
ये भी पढ़ें- Amazon Sale 2026 होने वाली है खत्म, 20 हजार से सस्ते मिल रहे ये 3 धांसू फोन
Latest Stories
Amazon Sale 2026 होने वाली है खत्म, 20 हजार से सस्ते मिल रहे ये 3 धांसू फोन
iQOO Z11 की कीमत होगी इतनी! 20 अगस्त को लॉन्च से पहले डिस्प्ले डिटेल भी कंफर्म
YouTube से पैसा कमाना हुआ मुश्किल, बदल गया Watch-Hour से जुड़ा ये नियम
