Amazon Sale 2026 होने वाली है खत्म, 20 हजार से सस्ते मिल रहे ये 3 धांसू फोन

फोन बदलना चाहते हैं और आपका बजट 20 हजार रुपए तक है तो Amazon Sale 2026 में इस प्राइस रेंज में कई स्मार्टफोन्स आपको मिल जाएंगे. हम सेल में तीन बेस्ट डील्स आपके लिए निकालकर लाए हैं, चलिए आपको बताते हैं कि OnePlus N6x के अलावा iQOO Z11 Lite और Realme NARZO 100x 5G को छूट के बाद किस कीमत में बेचा जा रहा है.

अमेजन सेल मोबाइल डील्स Image Credit: अमेजन

Highlights

  • 12 अगस्त को खत्म हो जाएगी अमेजन सेल.
  • अमेजन सेल में स्मार्टफोन्स पर छूट.
  • नो कॉस्ट ईएमआई का भी फायदा.

Amazon Great Freedom Sale 2026: अमेजन पर चल रही सेल कल यानी 12 अगस्त को खत्म होने वाली है. अमेजन पर लगे बैनर पर लिखा है Ends Tomorrow, इसका मतलब ये भी है अगर आप अपने पसंदीदा प्रोडक्ट को खरीदना चाहते हैं तो आपके पास अब बहुत ही कम समय बचा है क्योंकि सेल में अभी आपको बंपर डिस्काउंट का फायदा मिल जाएगा. हम आज आपको सेल में 25 हजार रुपए से कम कीमत में मिल रहे स्मार्टफोन्स के बारे में बताने वाले हैं, अगर आपका बजट 25 हजार तक का है तो ये लिस्ट आपके काम आ सकती है.

iQOO Z11 Lite 44W 5G Price

अमेजन सेल में आईकू के इस फोन के 4 जीबी रैम और 128 जीबी वेरिएंट को 19499 रुपए में बेचा जा रहा है, साथ में आपको 500 रुपए का कूपन डिस्काउंट भी मिलेगा. इसके अलावा 1250 रुपए तक का बैंक कार्ड डिस्काउंट का भी फायदा आप उठा सकते हैं.

इस डिवाइस में मिलने वाले कुछ खास फीचर्स की बात करें तो आपको इस फोन में 6500 एमएएच बैटरी मिलेगी जो 44 वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है. इसके अलावा इस मिड रेंज फोन में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 6300 प्रोसेसर है जिसका एंटूटू स्कोर 579k से ज्यादा है.

OnePlus N6x Price

वनप्लस के इस फोन का 4 जीबी रैम और 64 जीबी वेरिएंट सेल में 30 फीसदी छूट के बाद 18999 रुपए में मिल रहा है. इसके अलावा आप बैंक कार्ड डिस्काउंट का फायदा उठा सकते हैं, साथ ही पुराना फोन देने पर एक्सचेंज बेनिफिट भी है.

फीचर्स की बात करें तो इसमें 7000 एमएएच बैटरी, 120 हर्ट्ज रिफ्रेश रेट, कूलिंग सिस्टम, मिलिट्री ग्रैड मजबूती है. आपकी सुविधा के लिए 6 महीने की नो कॉस्ट ईएमआई की भी सुविधा है.

Realme NARZO 100x 5G Price

रियलमी के इस 5जी स्मार्टफोन के 4 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 19 हजार 499 रुपए है. ये फोन अभी सेल में 39 फीसदी छूट के साथ लिस्ट है.

फोन में मिलने वाले कुछ खास फीचर्स की बात करें तो मिलिट्री ग्रैड मजबूती के साथ आने वाले इस डिवाइस में 144 हर्ट्ज रिफ्रेश रेट, 1200 निट्स पीक ब्राइटनेस, 8000 एमएएच बैटरी और 45 वॉट फास्ट चार्ज जैसी खूबियां मिलती हैं.

ये भी पढ़ें- YouTube से पैसा कमाना हुआ मुश्किल, बदल गया Watch-Hour से जुड़ा ये नियम