7 साल अपडेट्स, AI कैमरा और फास्ट चार्जिंग, Pixel 11 Pro XL में क्या खास और क्या हैं खामियां?
Google का फ्लैगशिप फीचर्स वाला Pixel 11 Pro XL कैसा है? आज हम इस बारे में बात करेंगे. इस फोन में क्या-क्या है और कौन सी खामियां हैं? आपको इन सभी की जानकारी होनी चाहिए जिससे कि आपको पता रहे कि फोन खरीदना आपके लिए सही है या नहीं?
Pixel 11 Pro XL में Google ने ढेर सारे खास फीचर्स दिए हैं जो आपका एक्सपीरियंस शानदार बनाने में मदद करेंगे. Android और iPhone से स्विच करते समय माइग्रेशन प्रोसेस को आसान बनाने से लेकर ज्यादा रैम और स्टोरेज कैपेसिटी देने और 7 साल तक सॉफ्टवेयर और स्पेयर-पार्ट्स सपोर्ट का वादा करने तक, ऐसा लगता है कि एक ही फोन में इतना कुछ देकर कंपनी नए पिक्सल को ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पहुंचाना चाहती है.
फोन के साथ बैंक ऑफर्स और एक्सचेंज बोनस जैसे बेनिफिट्स भी हैं जो एक बढ़िया डील मिलती है. फोन के साथ शानदार ऑफर्स और ऑफ्टर सेल्स सपोर्ट के मामले में ग्राहकों को बिना किसी परेशानी के बढ़िया एक्सपीरियंस देने तक, ऐसा लगता है कि गूगल ने एक बड़े दायरे को कवर करने की कोशिश की है. Pixel 11 Pro XL को सेटअप करते ही ऐप्स और डेटा माइग्रेट करने का ऑप्शन मिलता है. ऑप्शन चुनने के बाद QR कोड दिखाता है जिसे माइग्रेशन प्रोसेस शुरू करने के लिए स्कैन करना होता है.
आगे स्टेप्स में फोन पूछता है कि क्या आप ऐप्स और डेटा को कॉपी करना चाहते हैं. स्क्रीन पर साफ-साफ लिखा होता है कि सेटअप के दौरान क्या-क्या ट्रांसफर किया जाएगा और बाद में क्या हैंडल करना होगा. उदाहरण के लिए, फ़ोटो, कॉन्टैक्ट और पासकी सेटअप के दौरान ट्रांसफर किए जाते हैं, जबकि iCloud फ़ोटो जैसे क्लाउड डेटा को सेटअप के बाद एक अलग स्टेप से प्रोसेस किया जाता है. पूरा प्रोसेस आसान है और सबसे जरूरी बात, पूरी तरह से वायरलेस है लेकिन कुछ शर्तें हैं जैसे कि जो ऐप्स सिर्फ iPhone के लिए हैं, वह ट्रांसफर नहीं होते हैं और सेटअप के दौरान साफ तौर पर मार्क हो जाते हैं.
Pixel 11 Pro XL के साथ एक्सपीरियंस
बिजनेस स्टैंडर्ड के मुताबिक, बेहतर हैप्टिक फ़ीडबैक और नए ऑलवेज-ऑन डिस्प्ले मोड जैसे छोटे बदलावों से लेकर नए कैमरा इंटरफेस, क्रिएटर-फोकस्ड फीचर और ऑपरेटिंग सिस्टम में आर्टिफ़िशियल इंटेलिजेंस जैसे बड़े बदलावों तक, Pixel 11 Pro XL में पसंद करने लायक बहुत कुछ है.
बिल्ट-इन टिप्स सेक्शन यह समझने में काम आता है कि Pixel 11 Pro XL क्या-क्या देता है और रोजमर्रा में उन फीचर्स का इस्तेमाल कैसे करें. पिक्सल में Rambler फीचर है दिया दया है जो एक वॉइस-इनपुट एक्सपीरियंस देता है जो Gboard में बना हुआ है. यह असल में डिक्टेशन की तरह काम करता है, लेकिन यह सिर्फ स्पीच को टेक्स्ट में बदलने से कहीं ज्यादा है. यह सेंटेंस बनाता है, फिलर वर्ड्स हटाता है, हकलाने को ठीक करता है, लिस्ट को फॉर्मेट करता है और पंक्चुएशन जोड़ता है. खास बात यह है कि यह इमोजी जोड़ें या कैजुअल टोन का इस्तेमाल करें जैसे इंस्ट्रक्शन्स को समझता है.
फोन के साथ कैमरा एक्सपीरियंस
इमेजिंग Pixel एक्सपीरियंस का मेन हिस्सा रही है और Pixel 11 Pro XL भी इससे अलग नहीं है. पिछले मॉडल में जो खामियां थी वो इस मॉडल में दूर कर दी गई हैं जो एक अच्छी बात है. उदाहरण के लिए, वीडियो रिकॉर्ड करते समय कैमरा सेंसर के बीच स्विच करने पर अब कोई परेशानी नहीं होती, खासकर जब अलग-अलग फोकल लेंथ पर ऊपर या नीचे जाने के लिए ज़ूम डायल का इस्तेमाल किया जाए.
इमेजिंग पाइपलाइन पर भी फिर से काम किया गया है. ये फोन अब ऐसी इमेज कैप्चर करता है जो ज्यादा रियल लगती है. प्रो जूम इमेज को बेहतर बनाने के लिए एआई का इस्तेमाल करता है. हालांकि, ओरिजिनल नॉन एआई वर्जन पर वापस जाने का ऑप्शन मौजूद है. ओरिजिनल के अलावा तीन अलग-अलग लुक भी हैं नेचुरल, शैडो और वनीला. ये कन्वेंशनल इमेज फिल्टर से कहीं ज्यादा हैं. ये इमेजिंग पाइपलाइन के अंदर कलर साइंस को बदल देते हैं और रिजल्ट फाइनल इमेज में दिखते हैं.
1 घंटे में बैटरी हो जाती है चार्ज
इस पिक्सल फोन में फीचर्स और एक्सपीरियंस बहुत ज्यादा है, सब कुछ अपनी जगह पर है और रोजाना का पूरा अनुभव एक जैसा लगता है. खास बात यह है कि बैटरी लाइफ पर कोई असर नहीं पड़ता, फोन आराम से पूरे दिन चलता है. चार्जिंग की बात करें तो, वायर्ड चार्जिंग इतनी तेज है कि बैटरी करीब एक घंटे में चार्ज हो जाती है, जबकि Qi 2.2 के जरिए तेज वायरलेस चार्जिंग भी सपोर्ट करती है.
क्या हैं खामियां?
बिजनेस स्टैंडर्ड के अनुसार, Pixel 11 Pro XL एक परफेक्ट स्मार्टफोन है, लेकिन ऐसा नहीं है. पिछली जेनरेशन के मॉडल्स की तरह, यह डिवाइस हेवी गेमिंग के लिए नहीं है. इसका मतलब यह नहीं है कि गेम नहीं चलते, गेम तो चलते हैं लेकिन कुछ हाई ग्राफिक्स-इंटेंसिव गेम्स खेले जिनमें BGMI भी शामिल है और एक्सपीरियंस बिल्कुल भी स्मूद नहीं था.
8K वीडियो रिकॉर्ड करने से जिसे Pixel 11 Pro XL सपोर्ट करता है, चलते-फिरते वीडियो एडिट करने और नेविगेशन के लिए GPS और मैप्स चलाने तक, फोन गर्म हो जाता है. कभी-कभी, यह उस पॉइंट पर पहुंच जाता है जहां फोन को हाथ में और जेब में रखने का मन नहीं करता है.
Pixel 11 Pro XL Price in India
गूगल के इस पिक्सल फोन का 12 जीबी रैम और 256 जीबी वेरिएंट 1 लाख 34 हजार 999 रुपए तो वहीं 16 जीबी रैम और 512 जीबी वाला वेरिएंट आपको 1 लाख 49 हजार 999 रुपए में मिल जाएगा.
ये भी पढ़ें- Tim Cook ने छोड़ी CEO की कमान, 15 सालों में ये रही उपलब्धियां, अब संभालेंगे नई जिम्मेदारी