Tim Cook ने छोड़ी CEO की कमान, 15 सालों में ये रही उपलब्धियां, अब संभालेंगे नई जिम्मेदारी

31 अगस्त यानी आज टिम कुक ने एपल सीईओ की कमान छोड़ दी, लेकिन उन्होंने कंपनी को पूरी तरह से नहीं छोड़ा है. वह कंपनी के बोर्ड में एग्जीक्यूटिव चेयरमैन के तौर पर कंपनी में काम करते रहेंगे, पिछले 15 सालों में उनके कार्यकाल के दौरान कंपनी ने कई नए प्रोडक्ट्स को ग्राहकों के लिए उतारा है और नई उपलब्धियां हासिल की हैं.

टिम कुक Image Credit: Michael Buckner/Variety via Getty Images

Highlights

  • बोर्ड के एग्जीक्यूटिव चेयरमैन होंगे टिम कुक.
  • सरकारी और रेगुलेटरी मामले संभालेंगे टिम कुक.
  • जॉन टर्नस देंगे प्रोडक्ट्स और ऑपरेशन्स पर ध्यान.

15 साल से ज्यादा समय बिताने के बाद 31 अगस्त 2026 को Tim Cook ने Apple CEO का पद छोड़ दिया है. टिम कुक के बाद अब John Ternus सीईओ पद सभालएंगे, वह अभी तक कंपनी की हार्डवेयर इंजीनियरिंग में सीनियर वाइस प्रेसिडेंट के तौर पर काम कर रहे थे. ध्यान देने वाली बात ये है कि टिम कुक कंपनी से पूरी तरह से अलग नहीं हुए हैं, वह बोर्ड के एग्जीक्यूटिव चेयरमैन बने रहेंगे जिससे वह कंपनी के सबसे जरूरी स्ट्रेटेजिक फैसलों में शामिल रहेंगे.

ब्लूमबर्ग के मार्क गुरमन के मुताबिक, टिम कुक ने टर्नस को बताया है कि वह अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और चीनी सरकार के साथ एपल के रिश्तों को संभालना जारी रखने का प्लान बना रहे हैं. टर्नस एपल प्रोडक्ट्स और ऑपरेशन्स पर फोकस करेंगे, जबकि टिम कुक हाई-लेवल सरकारी और रेगुलेटरी मामलों में शामिल रहेंगे. यह इसलिए भी जरूरी हो सकता है क्योंकि एपल अपनी सप्लाई चेन और मैन्युफैक्चरिंग के कुछ हिस्सों के लिए चीन पर डिपेंडेंट है, साथ ही कंपनी प्रोडक्शन को डाइवर्सिफाई करने की भी कोशिश कर रही है.

टिम कुक के कार्यकाल में आए कई नए प्रोडक्ट्स

टिम कुक ने 2011 में स्टीव जॉब्स के बाद Apple CEO का पद संभाला था. हालांकि उन्हें एक ऐसी कंपनी विरासत में मिली जो अपने आइकॉनिक प्रोडक्ट्स के लिए मशहूर है, लेकिन उनके कार्यकाल में एपल ने हार्डवेयर इकोसिस्टम, सर्विसेज बिजनेस और ग्लोबल पहुंच को काफी बढ़ाया है. पिछले कुछ सालों में, टिम कुक की लीडरशिप में एपल ने कई बड़े प्रोडक्ट और टेक्नोलॉजी लॉन्च किए हैं.

  • iPhone 4S से iPhone 17 Series तक
  • AirPods
  • Apple Watch
  • Apple Pencil
  • Apple Vision Pro
  • Apple Silicon
  • HomePod
  • Face ID
  • MagSafe ecosystem
  • Apple TV
  • Apple Music
  • Apple Pay

आईफोन के अलावा एपल एयरपॉड्स और वॉच भी टिम कुक के कार्यकाल के दौरान उनकी बड़ी उपलब्धियां रही हैं. यह लिस्ट दिखाती है कि टिम कुक के समय में एपल की पहचान कैसे बनी. कंपनी सिर्फ आईफोन और मैक बनाने वाली कंपनी से आगे बढ़कर वियरेबल्स, स्पेशल कंप्यूटिंग, सर्विसेज, पेमेंट्स और कस्टम सिलिकॉन तक एक बहुत बड़ा इकोसिस्टम बनाने लगी है.

ये भी पढ़ें- 6000mAh बैटरी वाले Lava Virat V1 Pro 5G की सेल आज से, ऐसे पाएं 2700 रुपए तक की छूट