TV9 NETWORK
User
Sign In

By signing in or creating an account, you agree with Associated Broadcasting Company's Terms & Conditions and Privacy Policy.

टाटा ग्रुप में विवाद के बीच बड़ा बदलाव, ट्रेंट के चेयरमैन पद से हटेंगे नोएल टाटा; बहराम वकील लेंगे उनकी जगह

टाटा ग्रुप की रिटेल कंपनी Trent में नेतृत्व परिवर्तन होने जा रहा है. नोएल टाटा 11 नवंबर को चेयरमैन और डायरेक्टर पद छोड़ेंगे. वह 12 नवंबर से चेयरमैन एमेरिटस की भूमिका निभाएंगे. बहराम वकील उनके उत्तराधिकारी होंगे. सितंबर तिमाही में Trent का कंसोलिडेटेड नेट प्रॉफिट सालाना आधार पर 25% बढ़कर 468 करोड़ रुपये और रेवेन्यू 22% बढ़कर 5,873 करोड़ रुपये रहा.

नोएल टाटा Image Credit: TV9 Bharatvarsh

Highlights

  • नोएल टाटा 11 नवंबर को Trent के चेयरमैन और डायरेक्टर पद से हटेंगे.
  • बहराम वकील 12 नवंबर से नए चेयरमैन की जिम्मेदारी संभालेंगे.
  • सितंबर तिमाही में Trent का कंसोलिडेटेड नेट प्रॉफिट 25% बढ़कर 468 करोड़ रुपये और रेवेन्यू 22% बढ़कर 5,873 करोड़ रुपये हुआ.

टाटा ग्रुप की रिटेल कंपनी Trent Ltd में लीडरशिप बदलने जा रहा है. नोएल एन. टाटा 11 नवंबर को कंपनी के चेयरमैन और डायरेक्टर पद से हट जाएंगे. वह करीब 29 साल तक कंपनी से जुड़े रहे हैं. कंपनी के बोर्ड ने बहराम वकील को उनका उत्तराधिकारी नियुक्त किया है. वह 12 नवंबर से चेयरमैन की जिम्मेदारी संभालेंगे.

ट्रेंट लिमिटेड ने रेगुलेटरी फाइलिंग में बताया कि नोएल टाटा 12 नवंबर से चेयरमैन एमेरिटस की भूमिका निभाएंगे. कंपनी ने यह फैसला Trent में उनके योगदान को देखते हुए लिया है. Noel Tata साल 1997 से कंपनी से जुड़े हुए हैं.

बोर्ड में भी हुए बदलाव

कंपनी के बोर्ड ने Rajiv Dube को 30 अक्टूबर से अतिरिक्त गैर-कार्यकारी और गैर-स्वतंत्र निदेशक नियुक्त करने की मंजूरी दी है. यह नियुक्ति शेयरधारकों की मंजूरी के अधीन है. इसके अलावा, Kalpana Merchant को 30 अक्टूबर 2026 से तीन साल के कार्यकाल के लिए अतिरिक्त निदेशक और स्वतंत्र निदेशक नियुक्त किया गया है. यह नियुक्ति भी शेयरधारकों की मंजूरी के अधीन है.

कंपनी ने बताया कि नेतृत्व में बदलाव टाटा ग्रुप की गवर्नेंस गाइडलाइंस के मुताबिक किया जा रहा है. इन दिशानिर्देशों में बोर्ड की संरचना, समितियों और निदेशकों की सेवानिवृत्ति से जुड़े नियम शामिल हैं.

Noel Tata के योगदान को सराहा

Trent के बोर्ड ने कंपनी में Noel Tata के पिछले 29 साल के योगदान की सराहना की. कंपनी के मुताबिक, उनके कार्यकाल में रणनीतिक दिशा और नेतृत्व से Trent को बाजार में अपनी स्थिति मजबूत करने और सभी हितधारकों के लिए कारोबार बढ़ाने में मदद मिली. Noel Tata Tata Trusts के चेयरमैन भी हैं. Tata Trusts, Tata Group की होल्डिंग कंपनी Tata Sons का सबसे बड़ा शेयरधारक है.

Westside और Zudio के जरिए कारोबार बढ़ा रही Trent

Trent अपने रिटेल कारोबार का विस्तार कर रही है. कंपनी Westside और Zudio जैसे फैशन ब्रांड चलाती है. इसके साथ ही कंपनी अपने Star फूड और ग्रॉसरी कारोबार को भी बढ़ा रही है.

सितंबर तिमाही में मुनाफा 25% बढ़ा

Trent ने सितंबर तिमाही में सालाना आधार पर कंसोलिडेटेड नेट प्रॉफिट में 25% की बढ़ोतरी दर्ज की. कंपनी का मुनाफा बढ़कर 468 करोड़ रुपये हो गया. इस दौरान कंपनी का रेवेन्यू भी 22% बढ़कर 5,873 करोड़ रुपये पर पहुंच गया. Bahram Vakil की नियुक्ति ऐसे समय में हुई है, जब Trent फैशन, लाइफस्टाइल और ग्रॉसरी बाजार में अपना कारोबार बढ़ा रही है. Noel Tata के करीब तीन दशक लंबे जुड़ाव के बाद यह बदलाव कंपनी के लिए नेतृत्व के एक नए दौर की शुरुआत है.

इसे भी पढ़ें- शेयर बाजार में छाई हरियाली, सेंसेक्स-निफ्टी ने भरी उड़ान, निवेशकों की दौलत ₹5 लाख करोड़ बढ़ी; ये रहे बड़े ट्रिगर