अगले हफ्ते धमाकेदार एंट्री करेगा Infinix GT 50 Pro, लॉन्च से पहले हो गया फीचर्स का खुलासा
Infinix GT 50 Pro Features: अगले हफ्ते इनफिनिक्स का ये नया फोन लॉन्च होने वाला है. इस अपकमिंग स्मार्टफोन के लिए फ्लिपकार्ट पर बनी माइक्रोसाइट से फीचर्स का खुलासा हो गया है. आइए आपको बताते हैं कि इस हैंडसेट को कौन-कौन सी खूबियों के साथ उतारा जाएगा.

Infinix GT 50 Pro Launch Date in India: नया फोन खरीदना है तो थोड़ा रुक जाइए क्योंकि अगले हफ्ते आप लोगों के लिए इनफिनिक्स का ये नया स्मार्टफोन लॉन्च होने वाला है. ये इंडिया का पहला स्मार्टफोन होगा जो कंसोल इकोसिस्टम के साथ आएगा, इस फोन को अगले हफ्ते मंगलवार, यानी 27 अक्टूबर को भारतीय बाजार में उतारा जाएगा.
Infinix GT 50 Pro Specifications
इनफिनिक्स ब्रैंड का ये स्मार्टफोन ब्लैक और रेड, दो कलर ऑप्शन्स में उतारा जाएगा. फोन को कूल रखने के लिए कंपनी ने इस हैंडसेट में बड़ा माइक्रो पंप लिक्विड कूलिंग सिस्टम का इस्तेमाल किया है. ये अपकमिंग फोन 144 हर्ट्ज FPS गेमिंग, जीटी मैगचार्ज कूलर 2.0 सपोर्ट, वायरलेस बायपास चार्जिंग, 15 वॉट वायरलेस चार्जिंग, 1.5K रिजॉल्यूशन वाली एमोलेड डिस्प्ले, 4500 निट्स पीक ब्राइटनेस सपोर्ट मिलेगा.
स्क्रीन की सुरक्षा के लिए कोर्निंग गोरिल्ला ग्लास 7आई का इस्तेमाल हुआ है. ये गेमिंग फोन आपको 2800 हर्ट्ज टच सैंपलिंग रेट के साथ मिलेगा, इसके अलावा इसमें एआई मैजिक वॉयस चेंजर और डॉल्बी एटमॉस मिलेगा. 6500 एमएएच की दमदार बैटरी फोन में जान फूंकने के लिए मिलेगी जो 45 वॉट वायर्ड चार्जिंग, 30 वॉट वायरलेस चार्जिंग और वायरलेस बायपास चार्जिंग सपोर्ट करता है.
फोटोग्राफी के लिए 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा सेंसर मिलेगा, साथ में 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड कैमरा सेंसर है. सेल्फी के लिए फोन के फ्रंट में 13 मेगापिक्सल का कैमरा सेंसर भी है. फोन में एआई फीचर्स का सपोर्ट भी मिलेगा जैसे कि एआई इरेजर, एआई एक्सटेंडर, एआई फ्लेयर रिमूवर और एआई रिफ्लेक्शन रिमूवर.
कंपनी ने फोन में इनफिनिक्स एन1 नेटवर्क चिप दी है जो वीक जोन में भी 60 फीसदी ज्यादा स्ट्रांग सिग्नल में मदद करेगी. कंपनी ने लॉन्च से पहले ही इस बात का भी खुलासा कर दिया है कि इस हैंडसेट को 5 साल सिक्योरिटी अपडेट्स और तीन ओएस अपग्रेड्स मिलेंगे.
ये भी पढ़ें- 336 दिन की वैलिडिटी और कीमत सिर्फ 1234 रुपए, ये है Jio का सस्ता रिचार्ज प्लान