iOS 27 Update: कब मिलेगा अपडेट? यहां चेक करें कम्पैटिबल iPhone मॉडल्स की पूरी लिस्ट
Apple ने iOS 27 अपडेट के रोलआउट से जुड़ी जानकारी दे दी है जिससे पता चलता है कि आईफोन के लिए कब तक अपडेट को जारी किया जाएगा. इसी के साथ कंपनी ने कम्पैटिबल आईफोन मॉडल्स की लिस्ट भी ऑफिशियल साइट (एपल डॉट कॉम) पर जारी कर दी है.

Apple ने लेटेस्ट ऑपरेटिंग सिस्टम iOS 27 की ग्लोबल अवेलेबिलिटी से जुड़ी जानकारी दी है. कंपनी ने सरप्राइज़ एंड शाइन इवेंट के दौरान बताया है कि इस नए ओएस अपडेट को आखिर कब रोलआउट किया जाएगा जिससे यह कंफर्म हो गया कि iPhone यूजर्स OS का लेटेस्ट वर्जन कब डाउनलोड कर पाएंगे?
iOS 27 Release Date
एपल ने बताया है कि 14 सितंबर से iOS 27 पब्लिकली अवेलेबल होगा. ओवर-द-एयर अपडेट के जरिए कम्पैटिबल आईफोन मॉडल्स के लिए अपडेट जारी किया जाएगा. आप फोन की सेटिंग्स में जाएं और जनरल पर क्लिक करें. इसके बाद सॉफ्टवेयर अपडेट में जाकर iOS का लेटेस्ट वर्जन इंस्टॉल कर सकते हैं.
iOS 27 Supported Device List
- iPhone Duo
- iPhone 18 Pro Max
- iPhone 18 Pro
- iPhone 17 Pro
- iPhone 17 Pro Max
- iPhone 17
- iPhone Air
- iPhone 16e
- iPhone 17e
- iPhone 16 Plus
- iPhone 16
- iPhone 16 Pro Max
- iPhone 16 Pro
- iPhone 15 Plus
- iPhone 15
- iPhone 15 Pro Max
- iPhone 15 Pro
- iPhone 14 Plus
- iPhone 14
- iPhone 14 Pro Max
- iPhone 14 Pro
- iPhone 13 mini
- iPhone 13
- iPhone 13 Pro Max
- iPhone 13 Pro
- iPhone 12 mini
- iPhone 12
- iPhone 12 Pro Max
- iPhone 12 Pro
- iPhone 11 Pro
- iPhone 11
- iPhone SE (2nd generation and later)
- iPhone 11 Pro Max
iOS 27 Features
एपल का ये नया ऑपरेटिंग सिस्टम इम्प्रूव्ड लिक्विड ग्लास डिजाइन के साथ आएगा. इसमें आईफोन हैंडऑफ फीचर भी दिया गया है जिससे आप अलग-अलग आईफोन पर एक ही नंबर इस्तेमाल कर सकते हैं. लेटेस्ट ऑपरेटिंग सिस्टम में एपल इंटेलिजेंस का नेक्स्ट जेनरेशन और Siri AI बेनिफिट भी लाता है. नए ओएस में दिया नया असिस्टेंट ज्यादा नेचुरल रिक्वेस्ट्स को समझने और इंटरैक्शन में कॉन्टेक्स्ट बनाए रखने के लिए डिजाइन किया गया है. सबसे खास बदलाव तो ये है कि सिरी एआई असिस्टेंट अब एपल का फाउंडेशन मॉडल और गूगल Gemini AI मॉडल्स के कॉम्बिनेशन से लैस है.
इस नए ऑपरेटिंग सिस्टम में माता-पिता को अपने बच्चों के डिजिटल एक्सपीरियंस को मैनेज करने में मदद करने के लिए एक्स्ट्रा टूल्स भी लाए गए हैं, जिसमें टाइम अलाउंस और शेड्यूल, नई वेबसाइट्स के लिए एक नया Ask to Browser फीचर शामिल है. फोन ऐप को भी रीडिजाइन किया गया है. सफारी ऐप अब टॉपिक्स के आधार पर टैब्स को ग्रुप करता है और जब कोई वेबसाइट नई जानकारी के साथ अपडेट होती है तो यूजर्स को नोटिफाई भी करता है.
ये भी पढ़ें- 50% बेहतर ANC और लाइव ट्रांसलेशन सपोर्ट, भारत में लॉन्च हुए Apple AirPods 5