50% बेहतर ANC और लाइव ट्रांसलेशन सपोर्ट, भारत में लॉन्च हुए Apple AirPods 5
Apple ने AirPods 5 को भारतीय बाजार में ग्राहकों के लिए लॉन्च कर दिया है. ये नए एयरपॉड्स लाइव ट्रांसलेशन, ANC, सिरी एआई और आईपी 57 प्रोटेक्शन के साथ उतारे गए हैं. इस एयरपॉड्स की बिक्री अगले हफ्ते 18 सितंबर से शुरू होगी.
Highlights
- 50 फीसदी बेहतर ANC सपोर्ट के साथ लॉन्च.
- नए एयरपॉड्स में मिलेगा Siri AI सपोर्ट.
- 18 सितंबर से शुरू होगी एयरपॉड्स की सेल.
एपल इवेंट में Apple AirPods 5 को ग्राहकों के लिए लॉन्च कर दिया गया है. ये नए एयरपॉड्स एक्टिव नॉइज़ कैंसलेशन, नए ऑडियो फीचर्स और अपडेटेड अकूस्टिक आर्किटेक्चर के साथ उतारे गए हैं. कंपनी का दावा है कि एयरपॉड्स 4 की तुलना ये नए ईयरबड्स 50 फीसदी तक ज्यादा बाहरी शो को कम करने में सक्षम हैं. नेक्स्ट जेनरेशन अडैप्टिव EQ के जरिए कंपनी बेहतर साउंड क्वालिटी का दावा करती है. ये नए एयरपॉड्स लाइव ट्रांसलेशन, आईपी57 रेटिंग (डस्ट, स्वेट और वाटर रेसिस्टेंस) और हैंड्स-फ्री Siri AI फीचर्स सपोर्ट करते हैं.
AirPods 5 Price in India
कंपनी ने नए एयरपॉड्स की कीमत 14 हजार 900 रुपए तय की है, वायरलेस चार्जिंग केस के साथ आपको 17 हजार 900 रुपए खर्च करने होंगे. दोनों ही मॉडल्स की प्री बुकिंग शुरू हो गई है और सेल 18 सितंबर से शुरू होगी. यूएस में इस लेटेस्ट ईयरबड्स की कीमत 129 डॉलर (लगभग 12300 रुपए) और 149 डॉलर (लगभग 14200 रुपए) है.
AirPods 5 Features
एयरपॉड्स 5 में एक्टिव नॉइज़ कैंसलेशन फीचर मिलता है, कंपनी कादावा है कि ये ईयरबड्स ANC वाले AirPods 4 की तुलना 50 फीसदी तक ज्यादा बाहरी शोर कम करते हैं. इनमें अपडेटेड अडैप्टिव ऑडियो, ट्रांसपेरेंसी मोड और कन्वर्सेशन अवेयरनेस भी है जो यूजर के बोलना शुरू करने पर मीडिया वॉल्यूम कम कर देता है.
ऑडियो के लिए नया मल्टीपोर्ट अकूस्टिक आर्किटेक्चर और नेक्स्ट जेनरेशन अडैप्टिव EQ है. कंपनी का दावा है कि यह अलग-अलग तरह के कानों में ज्यादा रिच और ज्यादा डिटेल्ड साउंड देता है. ये पर्सनलाइज़्ड स्पैटियल ऑडियो को भी सपोर्ट करते है.
एयरपॉड्स 5 को कम्पैटिबल आईफोन के साथ पेयर करने पर सिरी एआई हैंड्स-फ़्री के साथ इस्तेमाल किया जा सकता है. यूजर सिर के आसान इशारों से सिरी को जवाब दे सकता है, जबकि लाइव ट्रांसलेशन उन्हें कम्पैटिबल एपल डिवाइस और एपल इंटेलिजेंस के साथ पेयर करने पर ईयरबड्स के जरिए ट्रांसलेट की गई बातचीत सुनने देता है.
वायरलेस चार्जिंग केस वाले AirPods 5 में एक काम का फीचर जोड़ा गया है, एक फोर्स सेंसर जिससे यूज़र ऊपर या नीचे स्वाइप करके वॉल्यूम एडजस्ट कर सकते हैं. एपल का दावा है कि एक बार चार्ज करने पर ANC ऑन होने पर पांच घंटे तक का प्लेबैक देते हैं, जबकि केस के साथ कुल 22 घंटे तक का बैकअप मिलता है.
ये भी पढ़ें- Apple का सबसे महंगा iPhone भारत में लॉन्च, 4.50 लाख छू गई फोल्डेबल की कीमत!
Latest Stories
Apple का सबसे महंगा iPhone भारत में लॉन्च, 4.50 लाख छू गई फोल्डेबल की कीमत!
iPhone 18 Pro Max हुआ भारत में लॉन्च, 48MP ट्रिपल कैमरा से पैक्ड, कीमत 1,79,900 रुपए से शुरू
Apple Watch Series 12 हुई और स्मार्ट, AI फीचर्स के साथ हार्ट रेट ट्रैकिंग भी बेहतर
