Apple का सबसे महंगा iPhone भारत में लॉन्च, 4.50 लाख छू गई फोल्डेबल की कीमत!
iPhone Duo Foldable: लंबे समय से Apple के पहले फोल्डेबल का इंतजार हो रहा था और फाइनली आज वो इंतजार खत्म हो गया है. कंपनी के पहले फोल्डेबल का नाम आईफोन डुओ रखा गया है. ये फोन आपको दो कलर ऑप्शन्स में मिलेगा.
Highlights
- एपल के पहले फोल्डेबल का नाम आईफोन डुओ.
- 2.99 लाख से कीमत शुरू.
- अनफोल्ड होने पर मिलेगी 7.6 इंच डिस्प्ले.
Apple Event में iPhone 18 Pro Series के अलावा कंपनी के पहले फोल्डेबल फोन को भी लॉन्च कर दिया गया है. एपल के पहले फोल्डेबल का नाम iPhone Duo है, ये फोन दो कलर ऑप्शन्स में मिलेगा. ये फोन के लेटेस्ट मोबाइल प्लेटफॉर्म पर काम करेगा. इस फोन में डुअल रियर कैमरा सेटअप मिलेगा, फोन की इनर डिस्प्ले और कवर डिस्प्ले पर भी कैमरा सेंसर दिया गया है. पासपोर्ट जैसा दिखने वाला एपल का ये पहला फोल्डेबल MagSafe वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट के साथ भी उतारा गया है.
अनफोल्ड होने पर स्क्रीन के बीच में कम से कम क्रीज और कम रिफ्लेक्शन के लिए कस्टम नैनो टेक्सचर फिनिश का इस्तेमाल हुआ है. इसके अलावा, अंदर की स्क्रीन कस्टम पॉलीमर से बनी है जिसके ऊपर हाई-स्ट्रेंथ ग्लास है.
iPhone Duo Price in India
भारतीय बाजार में इस फोन के 256 जीबी वेरिएंट की कीमत 2,99,900 रुपए, 512GB वेरिएंट की कीमत 3,24,900 रुपए, 1TB वेरिएंट की कीमत 3,74,900 रुपए और 2TB वेरिएंट की कीमत 4,49,900 रुपए तय की गई है. इस फोन को स्टार व्हाइट और नाइट स्काई दो रंगों में आप खरीद पाएंगे.
एपल के पहले फोल्डेबल आईफोन की कीमत 1999 डॉलर (लगभग 1,90,000 रुपए) से शुरू होती है, इस कीमत में 256 जीबी स्टोरेज वाला वेरिएंट आपको मिलेगा. ये फोन आपको 2 टीबी तक के स्टोरेज ऑप्शन्स में मिलेगा. इस फोन की प्री बुकिंग 16 अक्टूबर से शुरू होगी और ये फोन 23 अक्टूबर से बिक्री के लिए उपलब्ध होगा.
iPhone Duo Specifications
अनफोल्ड पर फोन में 7.6 इंच सुपर रेटिना XDR डिस्प्ले मिलेगी जो अब तक की सबसे बड़ी डिस्प्ले है और आउटर पर 5.4 इंच स्क्रीन मिलेगी. दोनों ही डिस्प्ले ऑल्वेज ऑन, प्रो मोशन, 3000 निट्स तक पीक ब्राइटनेस सपोर्ट के साथ आती हैं. स्क्रीन की प्रोटेक्शन के लिए सैरेमिक शील्ड 2 का इस्तेमाल हुआ है.
फोन में 48 मेगापिक्सल फ्यूजन प्राइमरी सेंसर और 48 मेगापिक्सल अल्ट्रा वाइड सेंसर मिलेगा. फोल्डेबल डिजाइन होने के कारण इस हैंडसेट में डुओ प्रीव्यू और स्मार्ट टेक जैसे कमाल के फीचर्स मिलते हैं. iOS 27 के साथ कंपनी के पहले फोल्डेबल में नए कंट्रोल्स और स्पिलिट व्यू मल्टीटास्किंग सपोर्ट भी है. सेल्फी के लिए 12 मेगापिक्सल का कैमरा सेंसर दिया गया है.
ए20 प्रो चिपसेट से लैस इस फोन को भी कूल रखने के लिए कंपनी ने वेपर चेंबर सिस्टम दिया है. कंपनी ने दावा किया है कि आईफोन 17 प्रो की तुलना एपल का पहला फोल्डेबल 35 प्रतिशत ज्यादा बेहतर परफॉर्मेंस ऑफर करता है.
बैटरी लाइफ को लेकर कंपनी का दावा है कि इंटरनल डिस्प्ले का इस्तेमाल करने पर 31 घंटे तक का वीडियो प्लेबैक मिलता है, आउटर डिस्प्ले का इस्तेमाल करने पर 44 घंटे तक का वीडियो प्लेबैक मिलता है. दोनों डिस्प्ले का बराबर इस्तेमाल करने पर सिंगल चार्ज पर 24 घंटे तक फोन को इस्तेमाल किया जा सकता है. iPhone Duo लगभग 20 मिनट में 50 फीसदी तक चार्ज हो सकता है या MagSafe या Qi2 चार्जर से लगभग 30 मिनट में वायरलेस तरीके से 50 फीसदी चार्ज हो सकता है.
ये भी पढ़ें- iPhone 18 Pro Max हुआ भारत में लॉन्च, 48MP ट्रिपल कैमरा से पैक्ड, कीमत 1,79,900 रुपए से शुरू
Latest Stories
336 दिन की वैलिडिटी और कीमत सिर्फ 1234 रुपए, ये है Jio का सस्ता रिचार्ज प्लान
Redmi Note 17 5G से Realme Narzo 100x 5G तक, इन 3 स्मार्टफोन्स में मिलती है 8000mAh बैटरी
OnePlus Diwali Offers: OnePlus 15R से Nord CE6 Lite तक, दिवाली पर मिल रहे बड़े ऑफर
