iPhone 18 Pro हुआ लॉन्च, 36 घंटे तक चलेगी बैटरी और मिलेगा A20 Pro प्रोसेसर, इतनी है भारत में कीमत
iPhone 18 Pro Launched: एपल इवेंट में आईफोन 17 प्रो के अपग्रेड वर्जन 18 प्रो को लॉन्च कर दिया गया है. इस अपग्रेड मॉडल को नए Burgundy कलर ऑप्शन के अलावा इंक्रेडिबिली डीप ब्लैक, सिल्वर कलर ऑप्शन में उतारा गया है.
Highlights
- 1199 डॉलर से शुरू होगी कीमत.
- वेरिएबल अपर्चर के साथ लॉन्च.
- बेहतर बैटरी लाइफ के साथ आया फोन.
Apple ने सरप्राइज एंड शाइन इवेंट में iPhone 18 Pro को ग्राहकों के लिए लॉन्च कर दिया है. इस फोन में आईफोन 17 प्रो की तुलना खास हार्डवेयर अपग्रेड देखने को मिलेंगे जैसे कि लेटेस्ट A20 Pro चिपसेट और नया इन-हाउस C2 मॉडेम. कंपनी का दावा है कि फोन की बैटरी एक बार फुल चार्ज होने पर 36 घंटे तक की बैटरी लाइफ देती है. आईफोन 18 प्रो आपको सिल्वर, ग्लेशियर (लाइट ब्लू), डीप ब्लैक और बरगंडी (डार्क चेरी) रंग में मिलेगा. बेहतर परफॉर्मेंस, शानदार कैमरा और बेहतर बैटरी लाइफ देने पर कंपनी का फोकस है.
iPhone 18 Pro Price
भारत में iPhone 18 Pro की कीमत 1,64,900 रुपए से शुरू होगी, इस कीमत में 256 जीबी वेरिएंट मिलेगा. ये फोन 512 जीबी, 1 टीबी और 2 टीबी वेरिएंट्स में भी मिलेगा. इस फोन की कीमत 1199 डॉलर (लगभग 114064 रुपए) से शुरू होती है, इस कीमत में बेस वेरिएंट मिलेगा जो 256 जीबी स्टोरेज से पैक्ड है. फोन की बिक्री 18 सितंबर यानी अगले हफ्ते से शुरू होगी.
iPhone 18 Pro Specifications
प्रो मॉडल में 6.3 इंच डिस्प्ले है और चिपसेट की बात करें तो इस मॉडल में नए ए20 प्रो चिपसेट का इस्तेमाल किया गया है जो 2nm जेनरेशन चिप है. नए चिपसेट का फोकस केवल परफॉर्मेंस को बेहतर बनाना नहीं है बल्कि नए चिपसेट के जरिए परफॉर्मेंस के साथ-साथ बेहतर बैटरी लाइफ भी मिलेगी. कंपनी का कहना है कि सिंगल चार्ज पर आईफोन 18 प्रो की बैटरी 36 घंटे तक आपका साथ देगी. ऑरेटिंग सिस्टम की बात करें तो फोन आईओएस27 पर काम करता है.
आईफोन 18 प्रो के रियर में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिलेगा, 48 मेगापिक्सल फ्यूजन कैमरा सिस्ट्म मिलेगा जिसमें वेरिएबल अपर्चर दिया गया है. वेरिएबल अपर्चर सीन के हिसाब से अपर्चर को एडजस्ट करता है. कम रोशनी में फोटो को बेहतर बनाने के लिए नाइट मोड को भी इंप्रूव किया गया है. अब नाइट मोड में पहले की तुलना ज्यादा तेजी से फोटो कैप्चर होंगी और क्वालिटी भी पहले के मुकाबले ज्यादा बेहतर होगी.
48 मेगापिक्सल प्राइमरी सेंसर के साथ 48 मेगापिक्सल अल्ट्रा वाइड कैमरा सेंसर और 48 मेगापिक्सल 2x टेलीफोटो लेंस मिलेगा. फ्रंट में 18 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है. फोन को कूल रखने के लिए कंपनी ने वेपर चैंबर का भी इस्तेमाल किया है.
बैटरी लाइफ की बात करें तो कंपनी का दावा है कि सिंगल चार्ज पर फोन 36 घंटे तक का वीडियो प्लेबैक टाइम देता है. फोन की बैटरी 15 मिनट में 50 फीसदी तक चार्ज हो जाती है और वायरलेस तरीके से 30 मिनट में 50 प्रतिशत तक चार्ज हो जाएगी.
ये भी पढ़ें- लॉन्च हुआ Flipkart Minutes ऐप, राशन से वॉच तक, 10 मिनट में मिलेगा सबकुछ, Zepto-Blinkit को टक्कर!
Latest Stories
iPhone 18 Pro Max हुआ भारत में लॉन्च, 48MP ट्रिपल कैमरा से पैक्ड, कीमत 1,79,900 रुपए से शुरू
Apple Watch Series 12 हुई और स्मार्ट, AI फीचर्स के साथ हार्ट रेट ट्रैकिंग भी बेहतर
शुरू हुआ Apple Event 2026, फोल्डेबल से प्रो मैक्स तक, इवेंट में इन प्रोडक्ट्स पर रहेंगी सबकी नजरें
