लॉन्च हुआ Flipkart Minutes ऐप, राशन से वॉच तक, 10 मिनट में मिलेगा सबकुछ, Zepto-Blinkit को टक्कर!
Flipkart ने क्विक डिलीवरी सेगमेंट में ब्लिंकइट, जेप्टो जैसे ऐप्स को टक्कर देने के लिए अलग से Flipkart Minutes को लॉन्च कर दिया है. फिलहाल ये ऐप गूगल प्ले स्टोर पर उपलब्ध है, ये ऐप 10 मिनट में जरूरी सामान की डिलीवरी करने का वादा करता है.
Highlights
- अलग से ऐप हुआ लॉन्च.
- 10 मिनट में घर पहुंचेगा सामान.
- जेप्टो, ब्लिंकइट जैसे ऐप्स को टक्कर.
Flipkart ने भारत में क्विक-कॉमर्स सर्विस Flipkart Minutes के लिए अलग से एक ऐप लॉन्च किया है. इस ऐप की मदद से आप 10 मिनट में रोजाना की जरूरी चीजें, इलेक्ट्रॉनिक्स और बाकी दूसरे प्रोडक्ट्स भी मंगवा सकते हैं. फिलहाल ये ऐप अभी एंड्रॉयड के लिए गूगल प्ले स्टोर पर दिख रहा है. इससे पता चलता है कि कंपनी क्विक कॉमर्स मार्केट पर कितना ज्यादा फोकस कर रही है. कंपनी ने हाल ही में 120-130 शहरों में 1000 से ज्यादा स्टोर्स को खोला है.
अभी फ्लिपकार्ट मिनट्स ऐप गूगल प्ले स्टोर पर उपलब्ध है. अब एक डेडिकेटेड ऐप उपलब्ध होने के साथ, फ्लिपकार्ट मिनट्स से भारत के क्विक-कॉमर्स मार्केट में ज़ेप्टो, ब्लिंकिट और स्विगी इंस्टामार्ट जैसे ऐप्स को कड़ी टक्कर मिल सकती है.
ऐप पर क्या-क्या मिलता है?
इस ऐप का डाउनलोड साइज लगभग 20MB है. ऐप के डिस्क्रिप्शन में दी गई जानकारी के अनुसार, Flipkart Minutes कई कैटेगरी में प्रोडक्ट ऑफर करता है, जिसमें ताजे फल और सब्ज़ियां, ब्रेकफास्ट, किराने का सामान, डेयरी प्रोडक्ट, घर और सफाई का सामान, स्नैक्स और ड्रिंक्स, त्योहार और पार्टी का जरूरी सामान, इलेक्ट्रॉनिक्स, गिफ्ट और गैजेट्स शामिल हैं.
फ्लिपकार्ट का कहना है कि कस्टमर रोजाना इस्तेमाल होने वाले घरेलू प्रोडक्ट्स के अलावा फूल, गैजेट्स, चॉकलेट, ब्लूटूथ इयरफोन, हेडफोन, स्मार्टवॉच और एलईडी लाइट जैसे प्रोडक्ट्स भी ऑर्डर कर सकते हैं.
अब तक कैसे मिल रही थी मिनट्स सर्विस?
फ्लिपकार्ट मिनट्स अभी तक फ्लिपकार्ट ऐप के अंदर एक डेडिकेटेड सेक्शन के तौर पर उपलब्ध था. अप्रैल में, एक रिपोर्ट में बताया गया था कि ई-कॉमर्स की बड़ी कंपनी अपनी क्विक कॉमर्स सर्विस के लिए एक स्टैंडअलोन ऐप डेवलप कर रही है, जिसका टारगेटेड पायलट जून के आसपास और पब्लिक लॉन्च 2026 के आखिर से पहले होगा.
इस साल की शुरुआत में, फ्लिपकार्ट ने हाइलाइट किया था कि मिनट्स ने लॉन्च के दो साल से भी कम समय में 130 से ज्यादा शहरों और 8000 से ज्यादा PIN कोड में 1000 माइक्रो-फुलफिलमेंट सेंटर्स को पार कर लिया था. कंपनी ने यह भी कहा कि सर्विस 250 से ज्यादा कैटेगरीज तक बढ़ गई है.
ये भी पढ़ें- Jio Plan: 500 या 550 रुपए वाला किस प्लान में ज्यादा फायदा? रिचार्ज से पहले समझ लें
Latest Stories
Jio Plan: 500 या 550 रुपए वाला किस प्लान में ज्यादा फायदा? रिचार्ज से पहले समझ लें
1.90 लाख हो सकती है Foldable iPhone कीमत, ये होंगे फीचर्स, बढ़ेगी Samsung-Vivo की मुश्किल!
Apple Event 2026: आज लॉन्च होंगे 3 नए iPhone! घर बैठे ऐसे देखें लाइव स्ट्रीमिंग
