Jio Plan: 500 या 550 रुपए वाला किस प्लान में ज्यादा फायदा? रिचार्ज से पहले समझ लें
Jio 500 Plan vs Jio 550 Plan: दोनों प्लान्स की कीमत में 50 रुपए का फर्क है, ऐसे में ये समझना जरूरी हो जाता है कि किस प्लान को खरीदें? इसके लिए ये जानना जरूरी है कि किस प्रीपेड प्लान में ज्यादा फायदे मिलेंगे, ज्यादा वैलिडिटी मिलेगी?
Highlights
- 500 रुपए वाले प्लान में एआई बेनिफिट.
- 550 रुपए वाले प्लान में ओटीटी बेनिफिट.
- वैलिडिटी में भी है फर्क.
Reliance Jio Plans: अगर आपके पास जियो कंपनी की प्रीपेड सिम है तो अगली बार रिचार्ज से पहले इस बात को समझ लीजिए कि कंपनी के 500 रुपए और 550 रुपए वाले प्लान में क्या फर्क है? दोनों ही प्लान्स की कीमत में बहुत ही कम अंतर है, इसलिए ये समझना जरूरी हो जाता है कि दोनों प्लान्स के बेनिफिट्स में क्या अंतर है?
Reliance Jio 500 Plan डिटेल्स
500 रुपए वाला ये जियो रिचार्ज प्लान 28 दिन की वैलिडिटी के साथ आता है. इस प्लान के साथ अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग, हर दिन 100 एसएमएस और प्रतिदिन 2 जीबी डेटा देता है. 28 दिन की वैधता और डेली 2 जीबी डेटा के हिसाब से कंपनी कुल 56 जीबी डेटा देती है. ये प्लान कुछ एडिशनल बेनिफिट्स भी देता है जैसे कि आपको इस प्लान के साथ Amazon Prime Video Mobile एडिशन, यूट्यूब प्रीमियम जी5, सोनी लिव, डिस्कवरी प्लस, लायंसगेट प्ले, Chaupal,तरंग प्लस, Hoichoi और Kanchha Lannka जैसे ओटीटी ऐप्स का फ्री एक्सेस देता है.
केवल यही नहीं, इस प्लान के साथ Jio Hotstar Mobile का भी फ्री एक्सेस दिया जाता है. कंपनी 18 महीने के लिए 35100 रुपए की कीमत वाला गूगल जेमिनी प्रो सब्सक्रिप्शन ऑफर करती है. इसके अलावा आप जियो टीवी मोबाइल ऐप के जरिए 1000 से ज्यादा लाइव टीवी चैनल्स देख सकते हैं. ये प्लान अनलिमिटेड 5जी डेटा भी ऑफर करता है.
Reliance Jio 550 Plan डिटेल्स
इस जियो प्रीपेड प्लान के साथ 84 दिन की वैधता मिलती है, ये प्लान कुल 90 जीबी डेटा ऑफर करता है. 84 दिन की वैलिडिटी वाला ये प्लान कॉलिंग, एसएमएस बेनिफिट नहीं देता है.

ये एक डेटा वाउचर है, इस प्लान के साथ भी आपको कुछ अतिरिक्त फायदे मिलेंगे जैसे कि ये प्लान YouTube Premium, जी5, अमेजन प्राइम लाइट, सोनी लिव, SunNXT, डिस्कवरी प्लस, Kanccha Lannka, Chaupal, तरंग प्लस और Hoichoi जैसे ओटीटी बेनिफिट्स मिलेंगे. ये प्लान 1000 से ज्यादा लाइव टीवी चैनल्स भी ऑफर करता है.
क्या है दोनों प्लान्स में अंतर?
दोनों प्लान्स अलग-अलग हैं लेकिन जब वैल्यू की बात आती है, तो सिर्फ 500 रुपए वाले प्लान के साथ Google AI Pro बेनिफिट मिलता है जबकि 550 रुपए वाले प्लान में ये बेनिफिट नहीं मिलेगा. इसके अलावा आपको 550 रुपए वाले प्लान कॉलिंग और एसएमएस का फायदा भी नहीं मिलेगा.
ये भी पढ़ें- 1.90 लाख हो सकती है Foldable iPhone कीमत, ये होंगे फीचर्स, बढ़ेगी Samsung-Vivo की मुश्किल!
Latest Stories
1.90 लाख हो सकती है Foldable iPhone कीमत, ये होंगे फीचर्स, बढ़ेगी Samsung-Vivo की मुश्किल!
Apple Event 2026: आज लॉन्च होंगे 3 नए iPhone! घर बैठे ऐसे देखें लाइव स्ट्रीमिंग
इन Android स्मार्टफोन्स में नहीं चलेगा WhatsApp, iPhone यूजर्स की है अगली बारी
