Jio लाया कमाल का ऑफर, इस रिचार्ज प्लान के साथ फ्री मिल रहा 120GB बोनस डेटा

Jio Offer: रिलायंस जियो ने मेगा एनिवर्सरी ऑफर पेश किया है, इस ऑफर के तहत कंपनी एक्स्ट्रा बोनस डेटा, ओटीटी और पार्टनर वाउचर्स फ्री में दे रही है. चलिए बताते हैं कि जियो 3599 रुपए वाले प्लान के साथ अब क्या-क्या देगा?

जियो ऑफर Image Credit: Magnific/File Photo

Highlights

  • जियो ने पेश किया मेगा एनिवर्सरी ऑफर.
  • एक्स्ट्रा बोनस डेटा का मिलेगा फायदा.
  • ओटीटी का एआई का भी बेनिफिट.

Reliance Jio ने प्रीपेड यूज़र्स के लिए एक खास ऑफर पेश किया है, कंपनी Mega Anniversary Offer के तहत यूजर्स को एक्स्ट्रा डेटा, AI टूल्स, OTT सब्सक्रिप्शन और पार्टनर वाउचर का फायदा दे रही है. इतने सारे फायदे कंपनी के 3599 रुपए वाले रिचार्ज प्लान के साथ मिल रहे हैं. वहीं, दूसरी ओर एयरटेल कंपनी का प्लान सिक्योरिटी और Adobe Express Premium देने पर फोकस करता है.

अगर Vi की बात करें तो कंपनी यूजर्स को फ्लेक्सिबल डेटा यूसेज की सुविधा देती है, यानी हाफ डे अनलिमिटेड डेटा और वीकेंड डेटा रोलओवर का फायदा दिया जाता है. अगर आप भी एनुअल रिचार्ज प्लान लेने का सोच रहे हैं तो चलिए आपको बताते हैं कि रिलायंस जियो का प्लान अब ऑफर के साथ कौन-कौन से फायदे देगा, साथ ही एयरटेल और वोडाफोन आइडिया की ओर से क्या ऑफर किया जाता है?

Jio 3599 Plan के साथ अब मिलेंगे ये फायदे

3599 रुपए वाले जियो प्लान के साथ आपको हर दिन 2.5 जीबी हाई स्पीड डेटा, कॉलिंग और हर दिन 100 एसएमएस मिलेंगे. अगर आपके पास 5जी फोन है और आप कंपनी के 5जी नेटवर्क एरिया में रहते हैं तो आपको अनलिमिटेड 5जी का भी फायदा मिलेगा. ये प्लान 365 दिन की वैधता देता है.

जियो एनिवर्सरी ऑफर के तहत कंपनी 120 जीबी बोनस डेटा देगी, लेकिन ये डेटा एक साथ नहीं मिलेगा. कंपनी हर महीने 10 जीबी डेटा देगी, अगले 12 महीने तक. इसका मतलब ये हुआ कि अब आपको 912.5 जीबी नहीं बल्कि एक्स्ट्रा बोनस डेटा मिलने पर कुल 1032.5 जीबी डेटा मिलेगा.

ये प्लान आपको जियो हॉटस्टार मोबाइल प्लस हॉलीवुड, 12 जियो टीवी प्रो पैक वाउचर भी आपको इस ऑफर के तहत मिलेंगे जिससे कि आप 1000 से ज्यादा लाइव टीवी चैनल्स को एक्सेस कर पाएंगे. केवल इतना ही नहीं, कंपनी आपको 18 महीने के लिए गूगल जेमिनी प्रो सब्सक्रिप्शन देगी जिसके तहत 5 टीबी क्लाउड स्टोरेज मिलेगा. इसके अलावा जियो की ओर से 50 जीबी जियो क्लाउड स्टोरेज का भी फायदा मिलता है. EaseMyTrip, AJIO और Cinépolis के वाउचर भी आपको इस प्लान के साथ मिलेंगे.

Airtel 3599 Plan क्या देता है?

3599 रुपए वाले प्रीपेड प्लान के साथ एयरटेल आपको डेली 2 जीबी डेटा, हर दिन 100 एसएमएस और अनलिमिटेड 5जी का फायदा मिलेगा. 365 दिन की वैलिडिटी के साथ 12 महीने के लिए Adobe Express Premium, स्पैम कॉल अलर्ट्स, फ्रॉड लिंक ब्लॉकिंग जैसी सुविधाएं देता है. इसके अलावा फ्री हेलोट्यून और एयरटेल एक्स्ट्रीम प्ले का फायदा मिलेगा.

Vi 3599 Plan देता है कमाल के फायदे

3599 रुपए वाले वोडाफोन आइडिया प्लान के साथ 365 दिन की वैलिडिटी मिलती है. इस प्लान के साथ कंपनी डेली आपको 2 जीबी डेटा देगी लेकिन इस प्लान का फायदा ये है कि कंपनी रात 12 बजे से दोपहर 12 बजे तक, यानी हाफ डे अनलिमिटेड डेटा देती है. इसके अलावा सोमवार से शुक्रवार तक आपका जो डेटा बचा हुआ है उसे आप शनिवार और रविवार में इस्तेमाल कर सकते हैं.

ये भी पढ़ें- सितंबर में लॉन्च होगा OnePlus का सबसे सस्ता फोन, कीमत होगी 19000 रुपए से भी कम!