iPhone 18 Pro Max हुआ भारत में लॉन्च, 48MP ट्रिपल कैमरा से पैक्ड, कीमत 1,79,900 रुपए से शुरू
iPhone 18 Pro Max Launched: एपल इवेंट में आईफोन 18 प्रो के साथ आईफोन 18 प्रो मैक्स को भी लॉन्च कर दिया गया है. इस मॉडल की बुकिंग 12 सितंबर से ग्राहकों के लिए शुरू हो जाएगी और इस बार इस फोन को आप एक नए रंग में खरीद पाएंगे.
Highlights
- प्रो मैक्स में भी मिलेगी ए20 प्रो चिप.
- 48 मेगापिक्सल ट्रिपल कैमरा सेटअप से पैक्ड.
- 18 सितंबर से शुरू होगी सेल.
Apple iPhone 18 Pro Pro Max को कंपनी के सरप्राइज एंड शाइन इवेंट में लॉन्च कर दिया गया है. आईफोन 17 प्रो मैक्स का ये अपग्रेड मॉडल ए20 प्रो चिपसेट के साथ उतारा गया है. इस मॉडल को आप 256 जीबी, 512 जीबी, 1 टीबी और 2 टीबी इंटरनल स्टोरेज ऑप्शन्स में खरीद पाएंगे. ये फोन आपको ब्लैक, ग्लेशियर, सिल्वर और नए बरगंडी रंग में मिलेगा. फोन के लिए प्री बुकिंग 12 सितंबर से शुरू होगी और 18 सितंबर से फोन की सेल शुरू हो जाएगी.
iPhone 18 Pro Max Price in India
भारतीय बाजार में प्रो मैक्स की कीमत 1 लाख 79 हजार 900 रुपए से शुरू होती है, इस दाम में आपको 256 जीबी स्टोरेज वेरिएंट मिलेगा. प्रो मैक्स के 256 जीबी इंटरनल स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 1299 डॉलर (लगभग 123578 रुपए) से शुरू होती है. उपलब्धता की बात करें तो फोन की सेल 18 सितंबर से शुरू हो जाएगी.
iPhone 18 Pro Max Specifications
iOS 27 के साथ उतारे गए इस मॉडल में 6.9 इंच डिस्प्ले दी गई है. स्पीड और मल्टीटास्किंग के लिए एपल ने इस फोन में A20 Pro प्रोसेसर का इस्तेमाल किया है जो 2nm जेनरेशन चिप है. इसी के साथ कंपनी का इन-हाउस C2 मॉडेम भी मिलेगा. फोन को कूल रखने और हीटिंग जैसे इशू को दूर रखने के लिए वेपर चैंबर कूलिंग सिस्टम का भी इस्तेमाल हुआ है.
ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप के साथ इस हैंडसेट को उतारा गया है, इसमें वेरिएबल अपर्चर के साथ 48 मेगापिक्सल फ्यूजन प्राइमरी कैमरा मिलेगा, साथ में 48 मेगापिक्सल अल्ट्रा वाइड सेंसर और 48 मेगापिक्सल 2x टेलीफोटो लेंस मिलेगा. 18 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा सेल्फी और वीडियो कॉलिंग में आपकी मदद करेगा.
कंपनी के मुताबिक, ई सिम वाला मॉडल सिंगल चार्ज पर 45 घंटे तक का वीडियो प्लेबैक टाइम ऑफर करता है. एपल का कहना है कि 5 मिनट वायर्ड चार्जिंग से 7 घंटे तक का वीडियो प्लेबैक मिलता है और रियल वर्ल्ड में फोन फुल चार्ज पर 30 घंटे तक साथ देता है.
ये भी पढ़ें- iPhone 18 Pro हुआ लॉन्च, 36 घंटे तक चलेगी बैटरी और मिलेगा A20 Pro प्रोसेसर, इतनी है भारत में कीमत
Latest Stories
Apple Watch Series 12 हुई और स्मार्ट, AI फीचर्स के साथ हार्ट रेट ट्रैकिंग भी बेहतर
iPhone 18 Pro हुआ लॉन्च, 36 घंटे तक चलेगी बैटरी और मिलेगा A20 Pro प्रोसेसर, इतनी है भारत में कीमत
शुरू हुआ Apple Event 2026, फोल्डेबल से प्रो मैक्स तक, इवेंट में इन प्रोडक्ट्स पर रहेंगी सबकी नजरें
