123 रुपए में 28 दिन की वैलिडिटी, ये है Reliance Jio का सस्ता प्रीपेड प्लान

Jio 28 Days Plan: रिलायंस जियो के पास 28 दिन की वैलिडिटी वाला सबसे सस्ता प्लान 123 रुपए का है, इस प्लान के साथ कंपनी डेटा, कॉलिंग और एसएमएस के अलावा कुछ अतिरिक्त फायदे भी देती है.

जियो रिचार्ज प्लान Image Credit: Magnific/File Photo

Jio Prepaid Plan: क्या आप जानते हैं कि रिलायंस जियो का 28 दिन की वैधता वाला सबसे सस्ता प्लान कितने का आता है? अगर जवाब है नहीं, तो हम आज आपके लिए 28 दिन वाला सस्ता रिचार्ज प्लान ढूंढकर लाए हैं जिसकी कीमत मात्र 123 रुपए है. 123 रुपए खर्च करने पर आपको कितने जीबी डेटा मिलेगा और डेटा के साथ कौन-कौन से एक्स्ट्रा बेनिफिट्स दिए जाएंगे? चलिए जानते हैं.

Jio 123 Plan Details

123 रुपए वाले जियो प्लान के साथ कंपनी हर रोज 0.5 जीबी हाई स्पीड डेटा देती है, इसके अलावा आपको लोकल और एसटीडी पर अनलिमिटेड कॉलिंग बेनिफिट देगी. डेटा और कॉलिंग के साथ 300 एसएमएस भी ऑफर किए जाएंगे, डेटा की पूरी लिमिट खत्म होने पर स्पीड कम होकर 64kbps कर दी जाएगी.

28 दिन की वैलिडिटी और हर रोज 0.5 जीबी डेटा के हिसाब ये 123 रुपए वाला ये सस्ता प्रीपेड प्लान कुल 14 जीबी डेटा ऑफर करता है. इन सब बेनिफिट्स के साथ रिलायंस जियो की तरफ से प्रीपेड यूजर्स को दो एडिशनल बेनिफिट्स भी मिलते हैं, पहला बेनिफिट तो ये है कि आपको जियो सावन और दूसरा बेनिफिट आपको जियो टीवी का फ्री एक्सेस दिया जाएगा.

(फोटो – जियो)

ध्यान दें: 123 रुपए वाला जियो का ये रिचार्ज प्लान हर किसी के लिए नहीं है, इस प्लान का फायदा स्मार्टफोन यूजर्स नहीं उठा सकते हैं क्योंकि इस प्लान का बेनिफिट Jio Phone यूजर्स उठा सकते हैं. इसका मतलब ये है कि अगर आपके पास कंपनी का जियो फोन है तो आप केवल 123 रुपए में 28 दिन की वैलिडिटी का लुत्फ उठा सकते हैं.

जियो फोन चलाने वालों के लिए और भी हैं प्लान्स

अगर आपके पास जियो कंपनी का 4जी फीचर फोन है तो 123 रुपए के अलावा कंपनी के पास आपके लिए 234 रुपए, 369 रुपए और 1234 रुपए वाला रिचार्ज प्लान भी है, ये प्लान्स अलग-अलग वैलिडिटी के साथ आते हैं लेकिन सभी में एक समान डेटा मिलता है.

ये भी पढ़ें- VI Plan: 40 रुपए महंगा हो गया ये रिचार्ज प्लान, हर दिन मिलता है 1.5GB डेटा