Netflix, 84 दिन की वैलिडिटी और डेली 2GB डेटा, Jio का ये प्लान है Airtel से ₹430 सस्ता

Jio Netflix Plan: हम आज रिलायंस जियो के नेटफ्लिक्स और एयरटेल कंपनी के नेटफ्लिक्स प्लान की तुलना करेंगे. दोनों ही कंपनियों के नेटफ्लिक्स वाले प्लान आपको 84 दिन की वैलिडिटी के साथ मिलेंगे.

जियो प्लान Image Credit: Magnific/File Photo

Jio vs Airtel: देश की इन दोनों ही प्राइवेट टेलीकॉम कंपनियों के पास Netflix वाला प्लान है लेकिन क्या आप जानते हैं कि आखिर किस कंपनी का प्लान सबसे सस्ता है? एक ओर जहां रिलायंस जियो का नेटफ्लिक्स वाला प्लान 1299 रुपए का है तो वहीं दूसरी ओर एयरटेल कंपनी का नेटफ्लिक्स और 84 दिन की वैधता वाला प्लान आपको 1729 रुपए का मिलेगा.

Jio 1299 Plan

जियो का 1299 रुपए वाला प्लान हर रोज 2 जीबी हाई स्पीड डेटा, अनलिमिटेड कॉलिंग और प्रतिदिन 100 एसएमएस ऑफर करता है. 84 दिन की वैलिडिटी और प्रतिदिन 2 जीबी डेटा के हिसाब से ये प्लान कुल 168 जीबी डेटा देता है. इस प्लान के साथ कुछ अतिरिक्त फायदे भी मिलते हैं जैसे कि ये प्लान आपको जियो हॉटस्टार मोबाइल का फ्री सब्सक्रिप्शन और 50 जीबी जियो एआई क्लाउड स्टोरेज देता है.

(फोटो- जियो/एयरटेल)

इसके अलावा कंपनी 1590 रुपए की कीमत वाला 12 महीने का Canva Pro Lite भी देती है. अगर आपके पास 5जी फोन है और आप कंपनी के 5जी नेटवर्क एरिया में हैं तो आपको अनलिमिटेड 5जी डेटा का फायदा मिलेगा. ये प्लान Netflix Mobile का भी बेनिफिट दे रहा है.

Airtel 1729 Plan

1729 रुपए वाला एयरटेल प्लान भी जियो की तरह ही हर दिन 2 जीबी डेटा देता है, साथ में कॉलिंग और प्रतिदिन 100 एसएमएस का फायदा देता है. 84 दिन की वैलिडिटी वाला ये प्लान नेटफ्लिक्स बेसिक, जियो हॉटस्टार सुपर, जी5 प्रीमियम, 12 महीने की वैधता वाला Adobe Express Premium, रियल टाइम स्पैम कॉल्स अलर्ट, फ्रॉड लिंक ब्लॉकिंग और 30 दिन में एक बार फ्री हेलोट्यून का फायदा मिलता है.

ये भी पढ़ें- Realme, Redmi से Vivo तक, इन 3 स्मार्टफोन्स में मिलता है 200MP Camera