ये है 12GB रैम और 256GB स्टोरेज वाला सस्ता फोन, कीमत सिर्फ 15999 रुपए

Smartphone under 20000: अगर आप लोगों का बजट 16 हजार रुपए तक है और आप भी इस रेंज में 256 जीबी स्टोरेज वाला फोन तलाश रहे हैं तो हम आपके लिए एक ऐसा 5जी स्मार्टफोन ढूंढकर लाए हैं जिसमें 12 जीबी रैम भी मिलती है.

मोटोरोला स्मार्टफोन Image Credit: मोटोरोला

धीरे-धीरे स्मार्टफोन्स की कीमतें आसमान छूने लगी हैं, ऐसे में अब 15 हजार रुपए तक की कीमत में अब बहुत सी कंपनियां 64 जीबी स्टोरेज वाले फोन ऑफर कर रही हैं लेकिन आप इस प्राइस रेंज में अगर 12 जीबी रैम और 256 जीबी इंटरनल स्टोरेज वाला फोन तलाश रहे हैं तो हम आपके लिए एक ऐसा फोन ढूंढकर लाए हैं. इस फोन का नाम है Motorola G64 5G और ये फोन ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म Flipkart पर उपलब्ध है.

Motorola G64 5G Price in India

फ्लिपकार्ट पर इस मोटोरोला स्मार्टफोन का 12 जीबी रैम और 256 जीबी स्टोरेज वेरिएंट अभी 15999 रुपए में बेचा जा रहा है. अगर आप फोन खरीदते वक्त फ्लिपकार्ट एक्सिस या फ्लिपकार्ट एसबीआई बैंक कार्ड से पेमेंट करते हैं तो 800 रुपए की छूट का फायदा मिलेगा. इस प्राइस रेंज में मोटोरोला के इस 5जी मोबाइल की टक्कर POCO M6 Pro 5G और Infinix Note 30 5G जैसे स्मार्टफोन्स को टक्कर देता है.

Motorola G64 5G Specifications

डुअल सिम वाले इस 5जी स्मार्टफोन में 6.5 इंच फुल एचडी प्लस रिजॉल्यूशन वाली आईपीएस एलसीडी स्क्रीन मिलती है, ये फोन 120 हर्ट्ज रिफ्रेश रेट और 20:9 आस्पेक्ट रेशियो के साथ आता है. स्पीड और मल्टीटास्किंग के लिए इस हैंडसेट में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7025 प्रोसेसर का इस्तेमाल हुआ है.

कैमरा सेटअप की बात करें तो फोन के पिछले हिस्से में OIS सपोर्ट के साथ 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा सेंसर है. इसी के साथ 8 मेगापिक्सल अल्ट्रा वाइड एंगल कैमरा सेंसर दिया गया है जो मैक्रो फोटो लेने में भी आपकी मदद करेगा. सेल्फी के लिए फोन के फ्रंट में 16 मेगापिक्सल का कैमरा सेंसर दिया गया है.

फोन में 256 जीबी की इंटरनल स्टोरेज है जिसे 1 टीबी तक बढ़ाया जा सकता है. कनेक्टिविटी के लिए इस फोन में वाई-फाई, 5जी, एनएफसी, यूएसबी टाइप सी पोर्ट और जीपीएस सपोर्ट मिलता है. डस्ट एंड स्पलैश रेसिस्टेंस के लिए फोन को आईपी 52 रेटिंग मिली हुई है. 33 वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ इस डिवाइस में 6000 एमएएच की बड़ी बैटरी जान फूंकने के लिए मिलती है.

ये भी पढ़ें- PM Modi Speech: 1 करोड़ युवाओं को मिलेगी AI ट्रेनिंग, प्रधानमंत्री का यूथ को बड़ा तोहफा

Loading...
Unable to load recommendations.