OnePlus N6x: भारत में इस हफ्ते लॉन्च होगा ये दमदार फोन, सिंगल चार्ज पर चलेगा 2.5 दिन!
OnePlus N6x Launch Date in India: वनप्लस का ये अपकमिंग स्मार्टफोन इस हफ्ते भारत में लॉन्च किया जाएगा. ऑफिशियल लॉन्च से पहले कंपनी ने फोन में मिलने वाले फीचर्स को कंफर्म कर दिया है जैसे कि इस फोन में कितने एमएएच की बैटरी होगी. फोन के डिजाइन से भी काफी कुछ पता चला है.

Upcoming Smartphone in India: नया फोन खरीदना का प्लान है तो इस हफ्ते भारतीय बाजार में आप लोगों के लिए वनप्लस का नया स्मार्टफोन OnePlus N6x लॉन्च होने वाला है. 31 जुलाई यानी शुक्रवार दोपहर 12 बजे इस अपकमिंग मोबाइल को लॉन्च किया जाएगा. कंपनी की ऑफिशियल साइट वनप्लस डॉट इन और ई कॉमर्स प्लेफॉर्म Amazon पर फोन के लिए बनी माइक्रोसाइट से कई खास फीचर्स लॉन्च से पहले ही कंफर्म हो गए हैं.
ये फोन बरगंडी रेड और आइस ब्लू दो रंगों में उतारा जाएगा. अमेजन पर बनी माइक्रोसाइट से ये भी कंफर्म होता है कि लॉन्च के बाद इस फोन को कंपनी की साइट के अलावा अमेजन पर बेचा जाएगा.
OnePlus N6x स्पेसिफिकेशन
वनप्लस डॉट इन और अमेजन पर बनी माइक्रोसाइट को देखने से पता चलता है कि ये फोन 7000 एमएएच की दमदार बैटरी के साथ उतारा जाएगा, साथ ही कंपनी का बैटरी को लेकर दावा है कि फोन की बैटरी 2.5 दिन तक साथ देती है. फुल चार्ज पर 20.56 घंटे तक वीडियो देख सकते हैं, 11.26 घंटे तक वीडियो रिकॉर्डिंग कर सकते हैं, 133.56 घंटे तक म्यूजिक सुन सकते हैं, 20.04 घंटे तक सोशल मीडिया पर स्क्रॉलिंग कर सकते हैं.
OnePlus N6x प्राइस (उम्मीद)
कंपनी तो लॉन्च इवेंट के दौरान ही फोन की कीमत से पर्दा उठाएगी, लेकिन रिपोर्ट्स की माने तो इस फोन की कीमत 20 हजार रुपए के आसपास हो सकती है. डिजाइन की बात करें तो तस्वीर में नजर आ रहे फोन को देखने से पता चलता है कि फोन के पिछले हिस्से में टेक्स्चर्ड फ्लैट रियर पैनल मिलेगा, इसके अलावा पिल शेप का रियर कैमरा मॉड्यूल होगा. फोन के ऊपरी हिस्से में 3.5 मिलीमीटर का ऑडियो जैक दिया जाएगा. रियर पैनल के सेंटर में कंपनी की ब्रैंडिंग नजर आ रही है. पावर बटन और वॉल्यूम बटन को फोन के राइड साइड में प्लेस किया जाएगा.
ये भी पढ़ें- Flipkart Freedom Sale 2026 की तारीख का ऐलान, फोन,TV-लैपटॉप समेत हजारों प्रोडक्ट्स पर मिलेगी भारी छूट