BEL या HAL, किस डिफेंस शेयर पर लगाएं दांव; Q1 के बाद किसने दिखा रहा ज्यादा दम
अगर आप डिफेंस सेक्टर में निवेश की योजना बना रहे हैं और BEL या HAL में से किसी एक शेयर को चुनना चाहते हैं, तो यह खबर आपके लिए है. Q1 नतीजों के बाद दोनों कंपनियां चर्चा में हैं, HAL को बेहतर रिस्क रिवार्ड वाला शेयर माना जा रहा हैं, जबकि BEL को स्थिर कमाई और मजबूत बिजनेस मॉडल के कारण पसंद किया जा रहा है.
BEL Vs HAL: डिफेंस सेक्टर पिछले कुछ वर्षों में शेयर बाजार के सबसे मजबूत सेक्टरों में शामिल रहा है. सरकारी खर्च बढ़ने, मेक इन इंडिया और डिफेंस इंडिजेनाइजेशन पर जोर से इस सेक्टर की कंपनियों को लगातार फायदा मिल रहा है. ऐसे में निवेशकों के सामने सबसे बड़ा सवाल है कि BEL और HAL में से किस शेयर में निवेश करना बेहतर रहेगा. इंडस्ट्री के जानकारों का मानना है कि दोनों कंपनियां मजबूत हैं, लेकिन मौजूदा समय में दोनों की निवेश कहानी अलग है.
HAL के पास मजबूत ऑर्डर पाइपलाइन
HAL के पास करीब 2.5 लाख करोड़ रुपये का ऑर्डर बुक है. इसमें LCA Mk1A, LCA Mk2, Su 30 अपग्रेड, HTT 40, LCH प्रचंड और IMRH जैसे बड़े प्रोजेक्ट शामिल हैं. जानकारों का मानना है कि FY28 और FY29 कंपनी के लिए टर्निंग प्वाइंट साबित हो सकते हैं. इन वर्षों में EBITDA में 20 फीसदी से ज्यादा ग्रोथ आने की उम्मीद जताई गई है.
BEL की सबसे बड़ी ताकत है स्थिर कारोबार
BEL का बिजनेस मॉडल ज्यादा स्थिर है. कंपनी के प्रोजेक्ट का काम जल्दी होता है और उसके पास डिफेंस इलेक्ट्रॉनिक्स, रडार, कम्युनिकेशन सिस्टम और रिपीट ऑर्डर का मजबूत पोर्टफोलियो है. यही वजह है कि बाजार BEL को हमेशा ऊंचा वैल्यूएशन देता है.
कैसा है शेयरों का प्रदर्शन
BEL का शेयर करीब 405 रुपये के आसपास कारोबार कर रहा है और इसका मार्केट कैप लगभग 3.05 लाख करोड़ रुपये है. वहीं HAL का शेयर करीब 4621 रुपये पर ट्रेड कर रहा है और इसका 52 सप्ताह का उच्च स्तर 4,978 रुपये रहा है. पिछले कुछ समय में HAL में उतार चढ़ाव देखने को मिला है, जबकि BEL ने स्थिर प्रदर्शन किया है. रिटर्न की बात करें तो HAL ने पिछले पांच साल में 731 फीसदी का रिटर्न दिया है तो वहीं BEL 558 फीसदी का रिटर्न दिया है.
यह भी पढ़ें- 1013 करोड़ का ऑर्डर मिलते ही दौड़ा डिफेंस शेयर, लगा अपर सर्किट; 1 साल में दिया 193% रिटर्न, रखें नजर
वैल्यूएशन में HAL सस्ता, BEL महंगा
HAL करीब 27 गुना FY28 EPS पर ट्रेड कर रहा है, जबकि BEL का वैल्यूएशन करीब 39 गुना FY28 EPS है. जानकारों का कहना है कि अगर HAL की डिलीवरी सामान्य हो जाती है तो इसमें वैल्यूएशन रीरेटिंग देखने को मिल सकती है. वहीं BEL में कम रिस्क जरूर है, लेकिन निवेशकों की उम्मीदें पहले से काफी ऊंची हैं.
डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.
Latest Stories
AI चिप्स का जलवा! एशिया का सबसे बड़ा IPO बना सुपरहिट, Shanghai में लिस्ट होते ही 500% उछले शेयर
Canara Bank Q1 Results: प्रॉफिट बढ़कर 4,856 करोड़ रुपये हुआ, NPA में भी बड़ी गिरावट
ब्रेंट क्रूड $91 से नीचे, Eternal, JK Tyre, Asian Paints के शेयरों में बंपर उछाल; OMCs के स्टॉक्स भी बने रॉकेट
