1013 करोड़ का ऑर्डर मिलते ही दौड़ा डिफेंस शेयर, लगा अपर सर्किट; 1 साल में दिया 193% रिटर्न, रखें नजर
डिफेंस सेक्टर की कंपनी Sigma Advanced Systems के शेयर में सोमवार को 5 फीसदी का अपर सर्किट लगा. कंपनी को उत्तरी अमेरिका के ग्राहक से 104.9 मिलियन डॉलर यानी करीब 1013 करोड़ रुपये का एक्सपोर्ट ऑर्डर मिला है. कंपनी 147000 नेक्स्ट जेनरेशन 155 एमएम बेस ब्लीड आर्टिलरी शेल बॉडी की सप्लाई करेगी.
Sigma Advanced Systems: डिफेंस सेक्टर की कंपनी Sigma Advanced Systems के शेयरों में सोमवार को जबरदस्त तेजी देखने को मिली. कंपनी का शेयर 5 फीसदी के अपर सर्किट के साथ 549.15 रुपये पर पहुंच गया. इस तेजी की वजह कंपनी को मिला 104.9 मिलियन डॉलर यानी करीब 1013 करोड़ रुपये का बड़ा एक्सपोर्ट ऑर्डर है. इस ऑर्डर के बाद कंपनी की ऑर्डर बुक और कमाई को लेकर उम्मीदें मजबूत हुई हैं. यही कारण है कि निवेशकों ने शेयर में जोरदार खरीदारी की.
1013 करोड़ रुपये का मिला बड़ा ऑर्डर
Sigma Advanced Systems को उत्तरी अमेरिका के एक कस्टम से 104.9 मिलियन डॉलर का एक्सपोर्ट ऑर्डर मिला है. कंपनी 147000 नेक्स्ट जेनरेशन 155 एमएम बेस ब्लीड आर्टिलरी शेल बॉडी की मैन्युफैक्चरिंग और सप्लाई करेगी. इस ऑर्डर को अगले 6 से 12 महीने में पूरा किया जाएगा. कंपनी का कहना है कि इससे आने वाले समय में उसकी इनकम और मुनाफे दोनों में बढ़ोतरी होगी.
कंपनी के शेयर का परफॉर्मेंस
कंपनी के शेयरों में सोमवार, 27 जुलाई को 5 फीसदी की तेजी के साथ अपर सर्किट लगा. कंपनी का मार्केट कैप 10,375 करोड़ रुपये है. पिछले 52 सप्ताह में इसने 107 रुपये के निचले स्तर से 638 रुपये के उच्च स्तर तक का सफर तय किया है. कंपनी का पीई रेशियो 37.4 है, जबकि ROCE 60.8 फीसदी और ROE 90.6 फीसदी है.
कंपनी का वित्तिय प्रदर्शन
कंपनी के वित्तीय नतीजों में हाल के समय में मजबूत सुधार देखने को मिला है. मार्च 2026 तिमाही में कंपनी का टोटल रेवेन्यू बढ़कर 130.4 करोड़ रुपये पहुंच गया, जबकि ऑपरेटिंग प्रॉफिट 28.5 करोड़ रुपये और ऑपरेटिंग प्रॉफिट मार्जिन 26.99 फीसदी रहा. इसी दौरान टैक्स से पहले मुनाफा 48.5 करोड़ रुपये और नेट प्रॉफिट 46.7 करोड़ रुपये दर्ज किया गया. इससे पहले दिसंबर 2025 तिमाही में कंपनी का नेट प्रॉफिट 13 करोड़ रुपये था.
ऑर्डर से मजबूत होगी कमाई
कंपनी के मुताबिक यह ऑर्डर बेहतर मार्जिन वाला है. इससे अगले कुछ तिमाहियों तक रेवेन्यू की अच्छी विजिबिलिटी मिलेगी और EBITDA मार्जिन में भी सुधार होगा. कंपनी पहले भी 155 एमएम फ्यूज और M107 आर्टिलरी शेल से जुड़े ऑर्डर हासिल कर चुकी है. नया ऑर्डर कंपनी को डिफेंस मैन्युफैक्चरिंग वैल्यू चेन में और मजबूत बनाएगा.
यह भी पढ़ें- IDFC First Bank के शानदार रिजल्ट के बाद रॉकेट बना शेयर, 9.5 फीसदी तक उछला; ब्रोकरेज ने दिया टारगेट
एक साल में दिया 193 फीसदी रिटर्न
Sigma Advanced Systems का शेयर पिछले एक साल में निवेशकों के लिए मल्टीबैगर साबित हुआ है. इस दौरान शेयर ने करीब 193 फीसदी का रिटर्न दिया है. अब 1013 करोड़ रुपये के नए ऑर्डर के बाद निवेशकों की नजर कंपनी की भविष्य की कमाई और नए ऑर्डर पर बनी रहेगी. मजबूत ऑर्डर बुक और डिफेंस सेक्टर की बढ़ती मांग कंपनी के लिए सकारात्मक संकेत माने जा रहे हैं.
डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.
Latest Stories
BEL या HAL, किस डिफेंस शेयर पर लगाएं दांव; Q1 के बाद किसने दिखा रहा ज्यादा दम
ब्रेंट क्रूड $91 से नीचे, Eternal, JK Tyre, Asian Paints के शेयरों में बंपर उछाल; OMCs के स्टॉक्स भी बने रॉकेट
IT सेक्टर में आई दमदार तेजी, Infosys, TCS समेत बड़े शेयरों में खरीदारी; 3% तक उछले शेयर
