TV9 NETWORK
User
Sign In

By signing in or creating an account, you agree with Associated Broadcasting Company's Terms & Conditions and Privacy Policy.

PM Kisan: दिवाली से पहले किसानों को मिला तोहफा, पीएम मोदी ने खाते में ट्रांसफर की 2000-2000 रुपये की रकम

PM Kisan 24th Installment: पीएम मोदी ने ने गुजरात के बनासकांठा जिले के भिलड़ी से किसानों के खाते में 2-2 हजार रुपये ट्रांसफर किए. केंद्रीय मंत्रिमंडल ने जुलाई में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (PM-KISAN) योजना को 2026-27 से 2030-31 तक जारी रखने की मंजूरी दी थी.

पीएम किसान सम्मान निधि Image Credit: money9live.com

Highlights

  • पीएम मोदी ने प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 24वीं किस्त शुक्रवार को जारी की.
  • सरकार किसान परिवारों को आर्थिक मदद के रूप में यह राशि प्रदान करती है.
  • राशि DBT के जरिए सीधे किसानों के आधार से जुड़े बैंक खातों में भेजी जाती है.

PM Kisan 24th Installment: दिवाली से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के करोड़ों किसानों के बड़ा तोहफा दिया है. पीएम मोदी ने प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 24वीं किस्त शुक्रवार को जारी की. पीएम मोदी ने ने गुजरात के बनासकांठा जिले के भिलड़ी से किसानों के खाते में 2-2 हजार रुपये ट्रांसफर किए. 9.34 करोड़ से अधिक किसानों के बैंक खातों में सीधे 18,690 करोड़ रुपये ट्रांसफर किए गए.

किसान परिवारों को आर्थिक मदद

पीएम किसान योजना के तहत केंद्र सरकार, पात्र किसान परिवारों को साल भर में तीन किस्तों के जरिए कुल 6,000 रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान तर यह राशि ‘डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर’ (DBT) के जरिए सीधे उनके आधार से जुड़े बैंक खातों में भेजी जाती है.

क्या आपके खाते में आए 2000 रुपये? ऐसे चेक करें स्टेटस

  • पीएम किसान का मोबाइल एप खोलें या पोर्टल pmkisan.gov.in पर जाएं,
  • यहां Know Your Status पर क्लिक करें.
  • अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और कैप्चा कोड डालें.
  • आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर OTP आएगा, उसे भरें.
  • आपके खाते में पैसा आया है या नहीं आपको पता चल जाएगा.

2019 से लागू है स्कीम

पीएम किसान स्कीम की शुरुआत 2018 में हुई थी और इसे फरवरी 2019 से लागू किया गया था. सरकार किसान परिवारों को आर्थिक मदद के रूप में यह राशि प्रदान करती है.

केंद्रीय मंत्रिमंडल की मंजूरी

केंद्रीय मंत्रिमंडल ने जुलाई में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (PM-KISAN) योजना को 2026-27 से 2030-31 तक जारी रखने की मंजूरी दी, जिसके लिए कुल 3.15 लाख करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है.

जून 2026 तक, PM किसान योजना के तहत 23 किस्तों के माध्यम से 4.47 लाख करोड़ रुपये से अधिक की राशि सीधे किसानों के खातों में भेजी जा चुकी थी.

ध्यान रखने योग्य मुख्य बातें

केवल उन्हीं लाभार्थियों को पैसे मिलेंगे जो योजना के नियमों के तहत पात्र हैं और जिनके रिकॉर्ड का जरूरी वेरिफिकेशन हो चुका है. इसलिए, किसानों को सिर्फ किस्त की तारीख का इंतजार करने के बजाय, समय रहते अपना स्टेटस चेक कर लेना चाहिए.

यह भी पढ़ें: वेदांता के ऑयल एंड गैस से लेकर पावर तक के शेयरों में बंपर उछाल, कारोबार में बड़ा टर्नअराउंड; निवेशकों के रडार पर स्टॉक्स