₹10999 में लॉन्च हुआ Poco C85x 5G, बड़ी बैटरी, 32MP कैमरे के साथ बजट सेगमेंट में एंट्री; जानें फीचर्स

Poco ने भारत में नया बजट 5G स्मार्टफोन Poco C85x 5G लॉन्च कर दिया है. 10,999 रुपये की शुरुआती कीमत वाले इस फोन में 6300mAh की बड़ी बैटरी, 32MP कैमरा, 120Hz डिस्प्ले और Android 16 आधारित HyperOS जैसे फीचर्स दिए गए हैं.

Poco C85x 5G Image Credit: @Tv9

Poco C85x 5G Launched: स्मार्टफोन ब्रांड Poco ने भारतीय बाजार में अपना नया बजट 5G स्मार्टफोन Poco C85x 5G लॉन्च कर दिया है. कंपनी ने इसे उन यूजर्स को ध्यान में रखकर पेश किया है जो कम कीमत में बड़ी बैटरी, बड़ा डिस्प्ले और भरोसेमंद परफॉर्मेंस चाहते हैं. यह फोन 10,999 रुपये की शुरुआती कीमत पर लॉन्च हुआ है और इसमें 6300mAh की बड़ी बैटरी, 32MP कैमरा और 120Hz रिफ्रेश रेट वाला बड़ा डिस्प्ले जैसे फीचर्स दिए गए हैं. यह नया मॉडल पिछले साल दिसंबर में लॉन्च हुए Poco C85 के बाद कंपनी की C-सीरीज का नया अपग्रेडेड वर्जन माना जा रहा है.

बड़ा डिस्प्ले और स्मूथ रिफ्रेश रेट

Poco C85x 5G में 6.9 इंच का HD+ डिस्प्ले दिया गया है, जो बड़े स्क्रीन एक्सपीरियंस के लिए डिजाइन किया गया है. इसमें 120Hz रिफ्रेश रेट मिलता है, जिससे स्क्रॉलिंग और गेमिंग ज्यादा स्मूथ महसूस होती है. फोन की स्क्रीन 810 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस सपोर्ट करती है, जिससे धूप में भी कंटेंट देखने में ज्यादा दिक्कत नहीं होती. इसके अलावा डिस्प्ले को TUV Rheinland और Flicker Free सर्टिफिकेशन भी मिला है, जो आंखों पर पड़ने वाले तनाव को कम करने में मदद करता है.

कैमरा सेटअप

फोटोग्राफी के लिए Poco C85x 5G में 32 मेगापिक्सल का प्राइमरी रियर कैमरा दिया गया है, जो सेकेंडरी कैमरा के साथ काम करता है. यह कैमरा रोजमर्रा की फोटो और वीडियो के लिए अच्छा परफॉर्मेंस देने का दावा करता है. वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है, जो वाटरड्रॉप नॉच डिजाइन के अंदर मौजूद है.

प्रोसेसर और परफॉर्मेंस

परफॉर्मेंस की बात करें तो इस स्मार्टफोन में ऑक्टा-कोर Unisoc T8300 प्रोसेसर दिया गया है, जिसकी क्लॉक स्पीड 2.2GHz तक जाती है. ग्राफिक्स के लिए इसमें Mali-G57 GPU मौजूद है. फोन 4GB LPDDR4X RAM के साथ आता है और स्टोरेज के दो विकल्प 64GB और 128GB मिलते हैं. अगर स्टोरेज कम पड़ जाए तो इसे माइक्रो SD कार्ड की मदद से 1TB तक बढ़ाया भी जा सकता है.

Android 16 और HyperOS

Poco C85x 5G Android 16 आधारित Xiaomi HyperOS पर चलता है. इसमें साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है, जिससे फोन को जल्दी अनलॉक किया जा सकता है. इसके अलावा फोन को IP52 रेटिंग मिली है, जो इसे हल्की धूल और पानी के छींटों से बचाने में मदद करती है.

दमदार बैटरी और रिवर्स चार्जिंग

इस फोन की सबसे बड़ी खासियत इसकी 6300mAh की बड़ी बैटरी है. कंपनी के मुताबिक यह लंबे समय तक इस्तेमाल के लिए बनाई गई है. बैटरी के साथ 15W फास्ट चार्जिंग और 7.5W रिवर्स वायर्ड चार्जिंग का सपोर्ट भी दिया गया है, यानी जरूरत पड़ने पर यह फोन दूसरे डिवाइस को भी चार्ज कर सकता है. कंपनी का दावा है कि 1000 चार्जिंग साइकल के बाद भी बैटरी हेल्थ करीब 80 फीसदी बनी रह सकती है, जो लगभग तीन साल के इस्तेमाल के बराबर है. फोन का वजन करीब 210 ग्राम है.

कीमत, कलर और सेल डेट

भारत में Poco C85x 5G दो वेरिएंट में लॉन्च हुआ है-

  • 4GB + 64GB- 10,999 रुपये
  • 4GB + 128GB- 11,999 रुपये

यह स्मार्टफोन 14 मार्च से Flipkart पर बिक्री के लिए उपलब्ध होगा. फोन को तीन कलर ऑप्शन में लॉन्च किया गया है- ब्लैक, गोल्ड और ग्रीन. इसी बीच Poco ने यह भी कन्फर्म किया है कि कंपनी 17 मार्च को भारत में Poco X8 Pro सीरीज लॉन्च करने जा रही है, जिससे मिड-रेंज स्मार्टफोन सेगमेंट में भी मुकाबला और तेज हो सकता है.

ये भी पढ़ें- Snapdragon 8s Gen 4 प्रोसेसर, 9200mAh बैटरी के साथ Xiaomi Pad 8 भारत में लॉन्च, कीमत ₹33999 से शुरू