Snapdragon 8s Gen 4 प्रोसेसर, 9200mAh बैटरी के साथ Xiaomi Pad 8 भारत में लॉन्च, कीमत ₹33999 से शुरू
टेक कंपनी Xiaomi ने भारत में अपना नया प्रीमियम टैबलेट Xiaomi Pad 8 लॉन्च कर दिया है. कंपनी का दावा है कि यह टैबलेट दमदार परफॉर्मेंस, बड़ी बैटरी और शानदार डिस्प्ले के साथ आता है. इसमें नया Snapdragon 8s Gen 4 प्रोसेसर दिया गया है जो इसे तेज और स्मूद बनाता है.
Xiaomi Pad 8: भारत में टैबलेट का बाजार तेजी से बढ़ रहा है. लोग अब सिर्फ मोबाइल पर ही नहीं, बल्कि बड़ी स्क्रीन वाले डिवाइस पर भी काम और मनोरंजन करना पसंद कर रहे हैं. इसी को ध्यान में रखते हुए टेक कंपनी Xiaomi ने भारत में अपना नया प्रीमियम टैबलेट Xiaomi Pad 8 लॉन्च कर दिया है. कंपनी का दावा है कि यह टैबलेट दमदार परफॉर्मेंस, बड़ी बैटरी और शानदार डिस्प्ले के साथ आता है. इसमें नया Snapdragon 8s Gen 4 प्रोसेसर दिया गया है जो इसे तेज और स्मूद बनाता है.
Xiaomi Pad 8 खासतौर पर उन यूजर्स के लिए बनाया गया है जो पढ़ाई, ऑफिस का काम, वीडियो देखना या गेम खेलना जैसे कई काम एक ही डिवाइस पर करना चाहते हैं. इस टैबलेट में 9200mAh की बड़ी बैटरी दी गई है जो लंबे समय तक इस्तेमाल की सुविधा देती है. कीमत के मामले में भी यह टैबलेट प्रीमियम सेगमेंट में आते हुए ₹50000 से कम की रेंज में रखा गया है. ऐसे में यह सीधे तौर पर OnePlus Pad 3 जैसे टैबलेट को टक्कर देता नजर आ रहा है.
कीमत और उपलब्धता
Xiaomi Pad 8 की शुरुआती कीमत ₹33,999 रखी गई है. यह कीमत 8GB RAM और 128GB स्टोरेज वाले मॉडल की है. वहीं 12GB RAM और 256GB स्टोरेज वाला मॉडल ₹36,999 में मिलेगा. कंपनी ने एक खास Nano Texture डिस्प्ले वाला मॉडल भी लॉन्च किया है जिसकी कीमत ₹38,999 है. इसके अलावा Xiaomi Pad 8 का Creator’s Edition भी पेश किया गया है. इसमें Xiaomi Focus Pen Pro भी बॉक्स में मिलता है. इस एडिशन की कीमत ₹41,999 और Nano Texture वर्जन की कीमत ₹43,999 रखी गई है.
| वेरिएंट | रैम | स्टोरेज | डिस्प्ले प्रकार | बॉक्स में क्या मिलेगा | कीमत |
|---|---|---|---|---|---|
| बेस मॉडल | 8GB | 128GB | स्टैंडर्ड ग्लॉसी डिस्प्ले | सिर्फ टैबलेट | ₹33,999 |
| स्टैंडर्ड मॉडल | 12GB | 256GB | स्टैंडर्ड ग्लॉसी डिस्प्ले | सिर्फ टैबलेट | ₹36,999 |
| नैनो टेक्सचर मॉडल | 12GB | 256GB | नैनो टेक्सचर एंटी-ग्लेयर डिस्प्ले | सिर्फ टैबलेट | ₹38,999 |
| क्रिएटर एडिशन | 12GB | 256GB | स्टैंडर्ड ग्लॉसी डिस्प्ले | टैबलेट + Xiaomi Focus Pen Pro | ₹41,999 |
| क्रिएटर एडिशन (नैनो टेक्सचर) | 12GB | 256GB | नैनो टेक्सचर एंटी-ग्लेयर डिस्प्ले | टैबलेट + Xiaomi Focus Pen Pro | ₹43,999 |
लॉन्च ऑफर के तहत SBI बैंक के क्रेडिट कार्ड EMI पर ₹3,000 तक का इंस्टेंट डिस्काउंट मिलेगा. वहीं फुल पेमेंट करने पर ₹2,750 की छूट मिल सकती है. 17 मार्च से 31 मार्च के बीच खरीदने पर ग्राहकों को एक साल की अतिरिक्त वारंटी भी मिलेगी. यह टैबलेट 17 मार्च को दोपहर 12 बजे से Amazon, mi.com और Xiaomi के रिटेल स्टोर पर बिक्री के लिए उपलब्ध होगा.
डिस्प्ले और डिजाइन
Xiaomi Pad 8 में 11.2 इंच की LCD स्क्रीन दी गई है. इसका रिजॉल्यूशन 3200 × 2136 पिक्सल है और इसका आस्पेक्ट रेशियो 3:2 है. टैबलेट में 144Hz का रिफ्रेश रेट दिया गया है जिससे स्क्रीन बहुत स्मूद दिखाई देती है. डिस्प्ले की ब्राइटनेस 800 निट्स तक जाती है.
इसमें Dolby Vision का सपोर्ट भी मिलता है. कंपनी दो तरह के डिस्प्ले विकल्प दे रही है. पहला ग्लॉसी डिस्प्ले जो वीडियो देखने के लिए बेहतर माना जाता है. दूसरा Nano Texture डिस्प्ले जो रिफ्लेक्शन कम करता है और बाहर या पढ़ाई के दौरान उपयोगी होता है.
प्रोसेसर और सॉफ्टवेयर
इस टैबलेट में Snapdragon 8s Gen 4 प्रोसेसर दिया गया है जो 4nm टेक्नोलॉजी पर बना है. यह प्रोसेसर तेज स्पीड और बेहतर परफॉर्मेंस देने के लिए जाना जाता है. 8GB RAM वाले मॉडल में LPDDR5X RAM और UFS 3.1 स्टोरेज दी गई है. वहीं 12GB RAM मॉडल में LPDDR5T RAM और तेज UFS 4.1 स्टोरेज मिलता है.
Xiaomi Pad 8 में HyperOS 3 दिया गया है जो Android 16 पर आधारित है. कंपनी ने इसमें चार साल तक Android अपडेट और छह साल तक सिक्योरिटी अपडेट देने का वादा किया है. टैबलेट में Workstation Mode भी मिलता है जिससे यूजर एक साथ कई काम आसानी से कर सकते हैं.
| फीचर | Xiaomi Pad 8 |
|---|---|
| डिस्प्ले | 11.2-इंच LCD डिस्प्ले, 3200 × 2136 रिजॉल्यूशन, 144Hz रिफ्रेश रेट, 3:2 आस्पेक्ट रेशियो |
| प्रोसेसर | Snapdragon 8s Gen 4 (4nm) |
| रैम और स्टोरेज | 8GB (LPDDR5X) + 128GB (UFS 3.1) / 12GB (LPDDR5T) + 256GB (UFS 4.1) |
| रियर और फ्रंट कैमरा | 13MP रियर कैमरा + 8MP फ्रंट कैमरा |
| बैटरी और चार्जिंग | 9200mAh बैटरी, 45W वायर्ड फास्ट चार्जिंग, 22.5W वायर्ड रिवर्स चार्जिंग |
| ऑडियो | क्वाड स्टीरियो स्पीकर, Dolby Atmos सपोर्ट |
| सॉफ्टवेयर | Android 16 आधारित Xiaomi HyperOS 3 |
| एक्सेसरी सपोर्ट | Xiaomi Focus Pen Pro, Pad Keyboard, Focus Keyboard |
बैटरी और चार्जिंग
Xiaomi Pad 8 में 9200mAh की बड़ी बैटरी दी गई है. कंपनी का कहना है कि यह अब तक का उसका सबसे बड़ी बैटरी वाला टैबलेट है. यह टैबलेट 45W टर्बो चार्जिंग को सपोर्ट करता है. खास बात यह है कि बॉक्स में 67W का चार्जर भी दिया गया है. इसके अलावा इसमें 22.5W वायर रिवर्स चार्जिंग का सपोर्ट भी मिलता है, जिससे आप दूसरे डिवाइस भी चार्ज कर सकते हैं.
ये भी पढ़ें- Sahara को झटका, ₹14106 करोड़ OFCD मामले में बड़ा फैसला, SAT ने SEBI की कार्रवाई को ठहराया सही
Latest Stories
कहीं आपको भी तो नहीं आ रहा ऐसा फोन? जरा सी गलती से रिटायर्ड जज को लगा 1 करोड़ का चूना, जानें कैसे बचे
iPhone 18 Pro और Pro Max में क्या होगा खास, जानिए लॉन्च डेट, फीचर्स और डिजाइन अपडेट
8वें वेतन आयोग के नाम पर फैल रहा फर्जी सैलरी कैलकुलेटर, जानें कैसे होती है ठगी, ऐसे रहें सेफ
