Flipkart Sale: ₹15000 से सस्ते मिल रहे ये 3 फोन, कहीं हाथ से छूट न जाए ये धमाकेदार डील्स!
Flipkart Sale Offers:सेल के दौरान रियलमी पी4 लाइट 5जी, मोटोरोला जी06 पावर और मिवी वन 5जी स्मार्टफोन को सस्ते में खरीदने का बढ़िया मौका है. ये तीनों ही फोन आपको 15000 रुपए से भी कम कीमत में मिल जाएंगे.

Flipkart Big Billion Days Sale 2026 में वैसे तो बहुत से स्मार्टफोन सस्ते मिल रहे हैं लेकिन आज हम आपको सेल में 15000 रुपए से कम कीमत में बिक रहे 5 स्मार्टफोन्स के बारे में बताएंगे. अगर आपका बजट 15 हजार रुपए तक है तो चलिए जानते हैं कि फ्लिपकार्ट सेल में कौन-कौन से 5G Smartphones को सस्ते में खरीदने का बढ़िया मौका है.
सेल के दौरान फोन पर डिस्काउंट के अलावा आप एक्स्ट्रा छूट के लिए बैंक कार्ड डिस्काउंट और एक्सचेंज डिस्काउंट का भी फायदा उठा सकते हैं. इस बार सेल के लिए आईसीआईसीआई और एक्सिस बैंक के साथ हाथ मिलाया गया है.
Realme P4 Lite 5G Price
6300 एमएएच बैटरी वाले इस 5जी फोन को सेल में 14999 रुपए में बेचा जा रहा है, ये दाम 4 जीबी रैम और 64 जीबी वेरिएंट का है. अगर आपके पास फ्लिपकार्ट एक्सिस या फ्लिपकार्ट एसबीआई कार्ड है तो आपको 1700 रुपए का बैंक डिस्काउंट मिलेगा. लेकिन अगर आपके पास इनमें से कोई भी कार्ड नहीं है तो आप ICICI, HDFC बैंक कार्ड के जरिए 1000 रुपए की छूट का फायदा उठा सकते हैं.
Mivi One 5G Price
6000 एमएएच बैटरी वाले इस 5जी स्मार्टफोन को सेल में 41 फीसदी छूट के बाद 12999 रुपए में बेचा जा रहा है, इस कीमत में आपको 4 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट मिलेगा. इस फोन के साथ आपको फ्लिपकार्ट एक्सिस/फ्लिपकार्ट
एसबीआई कार्ड पर केवल 650 रुपए की छूट मिलेगी जबकि एक्सिस/आईसीआईसीआई बैंक कार्ड पर आप 1000 रुपए की बचत कर पाएंगे.
Motorola G06 Power Price
मोटोरोला का ये फोन सेल में 30 फीसदी छूट के बाद 13999 रुपए में बिक रहा है, इस कीमत में 4 जीबी रैम/64 जीबी वेरिएंट मिलेगा.
7000 एमएएच बैटरी वाले इस हैंडसेट को खरीदते वक्त फ्लिपकार्ट एसबीआई/फ्लिपकार्ट एक्सिस बैंक कार्ड के जरिए पेमेंट पर 1650 रुपए की छूट, एचडीएफसी/आईसीआईसीआई बैंक कार्ड पर 1000 रुपए की छूट का फायदा मिलेगा.
ये भी पढ़ें- Flipkart Sale: 31,499 रुपए में 65 इंच वाला बड़ा Smart TV, बार-बार नहीं मिलेगा ऐसा मौका!