इन रेलवे स्टॉक में दिख रहे तेजी के संकेत, RVNL से लेकर RailTel तक लिस्ट में शामिल, जानें ताजा टारगेट प्राइस
शेयर बाजार में उतार-चढ़ाव के बीच निवेशक सस्ते भाव पर अच्छे शेयर तलाश रहे हैं. ऐसे में रेलवे PSU शेयर एक अच्छा विकल्प हो सकते हैं, क्योंकि ये अब भी निचले स्तरों पर कारोबार कर रहे हैं. RVNL, IRCON इंटरनेशनल और RailTel और IRFC जैसे इस लिस्ट के प्रमुख नाम हो सकते हैं.
Highlights
- रेलवे के इन स्टॉक्स में एक्सपर्ट को तेजी की उम्मीद दिख रही है.
- इसमें RVNL से लेकर RailTel तक के नाम शामिल हैं.
- इस रिपोर्ट में इनके टारगेट प्राइस दी गई है.
Railway Stocks: शेयर बाजार में उतार-चढ़ाव के बीच निवेशक सस्ते भाव पर अच्छे शेयर तलाश रहे हैं. ऐसे में रेलवे PSU शेयर एक अच्छा विकल्प हो सकते हैं, क्योंकि ये अब भी निचले स्तरों पर कारोबार कर रहे हैं. RVNL, IRCON इंटरनेशनल और RailTel और IRFC जैसे इस लिस्ट के प्रमुख नाम हो सकते हैं.
एक्सपर्ट्स के मुताबिक, वैल्यूएशन के लिहाज से IRFC और IRCON इंटरनेशनल सबसे सस्ते हैं, जबकि RVNL के शेयर सबसे महंगे यानी प्रीमियम पर हैं. फंडामेंटल के मामले में IRFC का प्रॉफिट मार्जिन हाई है और उसका फाइनेंसिंग मॉडल सेफ माना जाता है. वहीं RailTel की खासियत उसकी कर्ज-मुक्त बैलेंस शीट और मजबूत रिटर्न रेशियो (ROCE) है.
वैल्यूएशन क्या कहता है?
SEBI में रजिस्टर्ड मार्केट एक्सपर्ट अनुज गुप्ता ने मिंट को बताया कि मौजूदा मार्केट मल्टीपल के आधार पर IRFC और IRCON इंटरनेशनल सबसे कम वैल्यूएशन पर हैं, जबकि RVNL पर सबसे ज्यादा प्रीमियम है. उन्होंने बताया कि इन चारों रेलवे PSU का कारोबार अलग-अलग है. IRFC इंफ्रास्ट्रक्चर फाइनेंस करने वाली NBFC है, RVNL और IRCON निर्माण कंपनियां हैं और RailTel टेलीकॉम सेवाएं देती है. इसलिए इनकी तुलना के लिए प्राइस-टू-अर्निंग (P/E) और प्राइस-टू-बुक (P/B) रेशियो के साथ सेक्टर के मानकों को भी देखना जरूरी है.
वैल्यूएशन के हिसाब से IRFC और IRCON इंटरनेशनल को पहली पसंद माना जा सकता है. इसके बाद RailTel और फिर RVNL का नंबर आता है.
IRFC: हाई मार्जिन और सुरक्षित मॉडल वाला शेयर
एवीनाश मेंटर रिसर्च के संस्थापक अविनाश गोरक्षकर के अनुसार, चारों कंपनियों में IRFC का प्रॉफिट मार्जिन हाई है और उसका फाइनेंसिंग मॉडल सेफ है. कंपनी का कोई NPA भी दर्ज नहीं है. IRFC रेलवे कंपनियों को कर्ज देने का काम करती है. सरकार का फोकस रेलवे इंफ्रास्ट्रक्चर पर है, इसलिए जो भी कंपनी प्रोजेक्ट हासिल करेगी, उसका फायदा IRFC को मिलेगा. गोरक्षकर ने इसे पोर्टफोलियो स्टॉक बताया और कहा कि इसे लंबे समय के लिए रखना चाहिए.
टेक्निकल चार्ट पर नजर डालें तो केसी सिक्योरिटीज के वीपी (रिसर्च एंड बिजनेस डेवलपमेंट) महेश एम ओझा ने बताया कि IRFC के शेयर में ₹78 से ₹75 के बीच मजबूत सपोर्ट है. ऊपर की तरफ ₹84 पर रेजिस्टेंस है. इसके ऊपर निकलने पर शेयर जल्द ही ₹90 तक जा सकता है.
RVNL: सबसे महंगा वैल्यूएशन
गोरक्षकर ने कहा कि RVNL और IRCON दोनों EPC (इंजीनियरिंग, प्रोक्योरमेंट और कंस्ट्रक्शन) कंपनियां हैं. इनके मार्जिन कम हैं और प्रोजेक्ट पूरा करने का काम साइकिल के हिसाब से घटता-बढ़ता रहता है. वैल्यूएशन के लिहाज से RVNL सबसे ज्यादा प्रीमियम पर कारोबार कर रहा है.
महेश ओझा के मुताबिक, RVNL के शेयर में ₹178 से ₹170 के बीच मजबूत सपोर्ट है. ऊपर की तरफ ₹192 पर रेजिस्टेंस है. इसे पार करने पर शेयर जल्द ही ₹204 तक पहुंच सकता है.
IRCON इंटरनेशनल: सस्ता वैल्यूएशन, पर प्रोजेक्ट साइकिल का जोखिम
IRCON इंटरनेशनल भी इंफ्रा सेक्टर की कंपनी है और वैल्यूएशन के मामले में IRFC के साथ सबसे सस्ते शेयरों में गिनी जा रही है. हालांकि कम मार्जिन और प्रोजेक्ट पर निर्भरता इसके लिए जोखिम की बात है.
केसी सिक्योरिटीज के एक्सपर्ट के अनुसार, IRCON इंटरनेशनल के शेयर में ₹105 से ₹98 के बीच मजबूत सपोर्ट है. ऊपर की तरफ ₹112 पर रेजिस्टेंस है. इसके ऊपर निकलने पर शेयर जल्द ही ₹125 तक जा सकता है.
RailTel: कर्ज-मुक्त कंपनी, मजबूत रिटर्न रेशियो
गोरक्षकर ने बताया कि RailTel की सबसे बड़ी ताकत उसकी कर्ज-मुक्त बैलेंस शीट और मजबूत रिटर्न रेशियो (ROCE) है. वैल्यूएशन के लिहाज से यह IRFC और IRCON के बाद तीसरे नंबर पर आती है.
महेश ओझा ने कहा कि RailTel के शेयर में ₹238 से ₹220 के बीच मजबूत सपोर्ट है. ऊपर की तरफ ₹250 पर रेजिस्टेंस है. इसे पार करने पर शेयर जल्द ही ₹270 तक जा सकता है.
यह भी पढ़ें: Trump Tariffs: अमेरिका ने भारत समेत कई देशों पर 25% तक टैरिफ का रखा प्रस्ताव, जानें किस देश पर कितना शुल्क
(डिस्क्लेमर: यहां एक्सपर्ट्स की राय और सुझाव उनके अपने हैं. शेयर बाजार में निवेश जोखिम के अधीन है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार से परामर्श जरूर करें.)
Latest Stories
Closing Bell: 1500 अंक उछला Sensex, 26000 के करीब पहुंचा Nifty, निवेशकों को ₹3.26 लाख करोड़ का मुनाफा
5 साल में 3584% रिटर्न, ऑर्डर बुक दमदार, तिमाही नतीजे भी मजबूत, अब MSCI में हुई एंट्री, रखें नजर
मार्केट उछला, लेकिन इस स्टॉक में लगा 20% का लोअर सर्किट, 26 नवंबर की मीटिंग से पहले शेयर में ‘हाहाकार’
