Flipkart Sale: 31,499 रुपए में 65 इंच वाला बड़ा Smart TV, बार-बार नहीं मिलेगा ऐसा मौका!

65 inch TV under 35000: अगर आप Flipkart Sale 2026 के दौरान 35 हजार से कम कीमत में 65 इंच स्क्रीन वाला नया टीवी खरीदना चाहते हैं तो हम आपके लिए एक बढ़िया डील ढूंढकर लाए हैं. चलिए जानते हैं कि कौन सा है ये मॉडल और कैसे ये टीवी आपको 31499 रुपए में मिल सकता है.

स्मार्ट टीवी ऑफर्स Image Credit: फ्लिपकार्ट

Highlights

  • फ्लिपकार्ट सेल में स्मार्ट टीवी पर छूट.
  • बैंक डिस्काउंट के साथ एक्स्ट्रा बचत.
  • 65 इंच वाले मॉडल्स हुए काफी सस्ते.

Flipkart Big Billion Days Sale 2026 चल रही है और सेल के दौरान वैसे तो हजारों प्रोडक्ट्स बंपर डिस्काउंट के साथ मिल रहे हैं लेकिन हम आज आपके लिए सेल में से एक ऐसी डील ढूंढकर लाए हैं जो आपको पसंद आ सकती है. ये डील खासतौर से उन लोगों को पसंद आएगी जो Flipkart Sale 2026 के दौरान सस्ते में बड़ी स्क्रीन वाला नया स्मार्ट टीवी खरीदने का प्लान कर रहे हैं.

सेल में 40 हजार रुपए से भी कम कीमत में 65 इंच वाला बड़ा Smart TV मिल रहा है, इस रेंज में एक नहीं बल्कि दो अलग-अलग ब्रैंड्स के 65 इंच वाले मॉडल मिल रहे हैं.

65 inch TV under 40000: सेल में बंपर छूट

iFFALCON U65 मॉडल भी बिग बिलियन डेज सेल में 67 फीसदी छूट के बाद 40 हजार रुपए से कम कीमत में बिक रहा है. फ्लिपकार्ट सेल में इस टीवी को 67 फीसदी डिस्काउंट के बाद 39,999 रुपए में बेचा जा रहा है. 65 इंच वाला ये टीवी अल्ट्रा एचडी 4K रिजॉल्यूशन सपोर्ट, डॉल्बी विजन और डॉल्बी एटमॉस सपोर्ट के साथ आता है.

(फोटो- फ्लिपकार्ट)

गूगल टीवी वाले इस टीवी में प्राइम वीडियो, डिजनी प्लस हॉटस्टार, यूट्यूब, सोनी लिव, नेटफ्लिक्स, जी5 जैसे ओटीटी प्लेटफॉर्म्स का सपोर्ट मिलता है.

इस मॉडल को खरीदते वक्त अगर आप एक्सिस या फिर आईसीआईसीआई बैंक क्रेडिट कार्ड से पेमेंट करते हैं तो आपको 8500 रुपए का एडिशनल डिस्काउंट मिलेगा. बैंक डिस्काउंट का फायदा मिलने पर ये टीवी आपको 31,499 रुपए का पड़ेगा.

फ्लिपकार्ट सेल में Motorola EnvisionX मॉडल 73 फीसदी छूट के बाद 38 हजार 499 रुपए (एमआरपी 1,40,580 रुपए) में बेचा जा रहा है. इस टीवी की खासियतों की बात करें तो इस मॉडल में डॉल्बी विजन, डॉल्बी एटमॉस, अल्ट्रा एचडी 4K रिजॉल्यूशन, 400 निट्स ब्राइटनेस, मीडियाटेक प्रोसेसर, गूगल टीवी, इन बिल्ट क्रोमकास्ट, एचडीआर10, 60 हर्ट्ज रिफ्रेश रेट, 6 पिक्चर मोड्स, 2 जीबी रैम, 16 जीबी स्टोरेज, इन बिल्ट ग्राफिक्स, डुअल बैंड वाई फाई, चार साउंड मोड्स, डीटीएस ट्रूसाउंड मिलेगा.

(फोटो- फ्लिपकार्ट)

इसके अलावा कनेक्टिविटी के लिए दो यूएसबी पोर्ट्स, तीन एचडीएमआई पोर्ट्स दिए गए हैं. इस टीवी में Netflix, Prime Video के अलावा JioHotstar और YouTube का भी सपोर्ट मिलता है.

ये भी पढ़ें- डुअल स्पीकर्स-6GB तक रैम और 5000mAh बैटरी, लॉन्च हुआ Infinix Smart 20 HD