Realme P4s से Boltt Evo तक, अगले हफ्ते भारत में लॉन्च होंगे ये 4 नए स्मार्टफोन्स

Upcoming Smartphones in August 2026: भारतीय बाजार में अगले हफ्ते चार नए स्मार्टफोन्स लॉन्च होने वाले हैं, Boltt Ace, Boltt Evo के अलावा Realme P4s और Lava Bold N4 Lite को उतारा जाएगा. कौन सा फोन किस दिन और कौन से फीचर्स के साथ आने वाला है, आइए आपको बताते हैं.

बोल्ट स्मार्टफोन Image Credit: फ्लिपकार्ट

Upcoming Smartphones in August 2026: भारतीय बाजार में अगले हफ्ते चार नए स्मार्टफोन्स लॉन्च होने वाले हैं, Boltt Ace, Boltt Evo के अलावा Realme P4s और Lava Bold N4 Lite को उतारा जाएगा. कौन सा फोन किस दिन और कौन से फीचर्स के साथ आने वाला है, आइए आपको बताते हैं.

Boltt Ace लॉन्च डेट और स्पेसिफिकेशन

बोल्ट कंपनी का ये पहला स्मार्टफोन 25 अगस्त दोपहर 12 बजे लॉन्च किया जाएगा, इस फोन के साथ लिखा नजर आ रहा है कि जीरो कॉम्प्रोमाइज. इसका मतलब ये हुआ कि कंपनी ने सबकुछ बेस्ट देने की कोशिश की है, ये फोन 64 मेगापिक्सल एआई कैमरा और 8 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा सेंसर से लैस होगा. कैमरा ऐप में एआई फीचर्स मिलेंगे जो फोटो को बेहतर बनाने में मदद करेंगे. 6000 एमएएच बैटरी फोन में जान फूंकने के लिए मिलेगी जो 18 वॉट फास्ट चार्ज सपोर्ट करेगी. फोन में 6.79 इंच एचडी रिजॉल्यूशन वाली डिस्प्ले मिलेगी जो 600 निट्स पीक ब्राइटनेस सपोर्ट, 120 हर्ट्ज रिफ्रेश रेट सपोर्ट के साथ आएगी. फोन में 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज होगी जिसे एसडी कार्ड की मदद से 1 टीबी तक बढ़ाया जा सकता है.

Boltt Evo लॉन्च डेट और स्पेसिफिकेशन

बोल्ट कंपनी के एक नहीं बल्कि दो नए फोन 25 अगस्त को लॉन्च होने वाले हैं. दोनों ही फोन लॉन्च के बाद फ्लिपकार्ट पर मिलेंगे. इस हैंडसेट में 50 मेगापिक्सल एआई रियर कैमरा और 8 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा मिलेगा. एंड्रॉयड 16 के साथ आने वाला ये फोन 6.79 इंच एचडी प्लस डिस्प्ले, यूनिसॉक टी7250 प्रोसेसर, 6000 एमएएच बैटरी, 4 जीबी रैम, 64 जीबी स्टोरेज और 1 टीबी तक एक्सपेंडेबल स्टोरेज (एसडी कार्ड की मदद से) मिलेगी.

Realme P4s लॉन्च डेट और फीचर्स

रियलमी का ये अपकमिंग फोन 26 अगस्त दोपहर 12 बजे लॉन्च किया जाएगा. लॉन्च के बाद फ्लिपकार्ट पर इस फोन को उपलब्ध कराया जाएगा. इसके अलावा इस डिवाइस को रियलमी डॉट कॉम पर भी बेचा जाएगा. इस हैंडसेट में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7400 अल्ट्रा हाइपर विजन प्रोसेसर के अलावा एआई चिप भी होगी. 144 हर्ट्ज रिफ्रेश रेट के साथ 6500 निट्स पीक ब्राइटनेस सपोर्ट, एमोलेड डिस्प्ले, 80 वॉट फास्ट चार्जिंग, 8000 एमएएच बैटरी, 50 मेगापिक्सल एआई कैमरा, साथ में 8 मेगापिक्सल वाइड कैमरा और वीसी कूलिंग सिस्टम मिलेगा.

Lava Bold N4 Lite लॉन्च डेट और फीचर्स

अमेजन पर इस अपकमिंग मोबाइल के लिए माइक्रोसाइट बनाई गई है जिससे पता चलता है कि इस हैंडसेट को 27 अगस्त दोपहर 12 बजे लॉन्च किया जाएगा. फिलहाल कंपनी ने इस फओन के फीचर्स का खुलासा नहीं किया है लेकिन ये बात तो साफ है कि फोन लॉन्च के बाद बिक्री के लिए अमेजन पर उपलब्ध होगा.

ये भी पढ़ें- 6500mAh बैटरी, IP69K रेटिंग और AMOLED डिस्प्ले, भारत में लॉन्च हुआ Pova 8 Pro 5G