4 कैमरों वाले Samsung Galaxy F70 5G की सेल शुरू, हाथों-हाथ ऐसे मिलेगा 2000 रुपए का डिस्काउंट
Mobile under 25000: सैमसंग ने हाल ही में Galaxy F70 5G को लॉन्च किया है और आज 20 अक्टूबर से इस हैंडसेट की बिक्री फ्लिपकार्ट पर ग्राहकों के लिए शुरू हो गई है. अगर आप भी इस फोन को खरीदने का प्लान कर रहे हैं तो चलिए आपको बताते हैं कि किस बैंक के कार्ड पर आपको 2000 रुपए के डिस्काउंट का फायदा मिलेगा.

Samsung Galaxy F70 5G Sale: सैमसंग की एफ70 सीरीज में उतारे गए इस लेटेस्ट 5जी स्मार्टफोन की बिक्री आज मंगलवार, 20 अक्टूबर से ग्राहकों के लिए शुरू हो गई है. इस सीरीज में पहले से ही गैलेक्सी एफ70 प्रो 5जी और गैलेक्सी एफ70ई 5जी को उतारा जा चुका है. खूबियों की बात करें तो ये फोन एक्सीनॉस 1300 सीरीज प्रोसेसर, 5000 एमएएच बैटरी और ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप से लैस है. डस्ट एंड वाटर रेसिस्टेंस के लिए फोन को आईपी54 रेटिंग मिली है.
Samsung Galaxy F70 5G Price in India
सैमसंग के इस लेटेस्ट 5जी मोबाइल की कीमत 19,999 रुपए है, इस कीमत में 4 जीबी रैम और 128 जीबी वेरिएंट मिलेगा. इस हैंडसेट के 6 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट का दाम 22999 रुपए है. अगर आपके पास एचडीएफसी बैंक का क्रेडिट कार्ड है तो आपको 2000 रुपए का इंस्टेंट डिस्काउंट का फायदा मिलेगा.
ये फोन आपको बोल्ड ब्लैक और विविड वॉयलटे रंग में मिलेगा. इस रेंज में सैमसंग का ये फोन Vivo T4 Lite 5G, realme P4R 5G और OPPO K13 5G को कड़ी टक्कर देगा.
Samsung Galaxy F70 5G Specifications
90 हर्ट्ज रिफ्रेश रेट सपोर्ट के साथ डुअल सिम वाले इस फोन में 6.7 इंच फुल एचडी प्लस इनफिनिटी यू सुपर एमोलेड डिस्प्ले है. स्क्रीन की सुरक्षा के लिए कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास विक्टस का इस्तेमाल किया गया है. इस हैंडसेट में स्पीड और मल्टीटास्किंग के लिए एक्सीनॉस 1330 ऑक्टा कोर चिपसेट का इस्तेमाल हुआ है.
रियर में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप है, 50 मेगापिक्सल प्राइमरी सेंसर, साथ में 5 मेगापिक्सल अल्ट्रा वाइड सेंसर और 2 मेगापिक्सल मैक्रो सेंसर है. 13 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए मिलेगा. फोन में 6 जीबी तक रैम और 128 जीबी की इंटरनल स्टोरेज है, आप एसडी कार्ड की मदद से स्टोरेज को 2 टीबी तक बढ़ा पाएंगे. 5000 एमएएच की दमदार बैटरी फोन में जान फूंकने के लिए मिलेगी जो 25 वॉट वायर्ड चार्ज सपोर्ट करती है.कनेक्टिविटी के लिए यूएसबी टाइप सी, 5जी, जीपीएस और ब्लूटूथ सपोर्ट मिलता है.
ये भी पढ़ें- Airtel Plans: 203 वाला या 206 रुपए वाला, 3 रुपए ज्यादा देने पर आपको क्या मिलेगा?