Airtel Plans: 203 वाला या 206 रुपए वाला, 3 रुपए ज्यादा देने पर आपको क्या मिलेगा?
Airtel Recharge Plan: एयरटेल के 206 रुपए वाले प्लान और 203 रुपए वाले प्लान में आखिर क्या फर्क है, इस बात को समझना जरूरी है. हम आज आपको दोनों ही वॉयस प्लान्स के बीच का अंतर समझाएंगे जिससे कि आपको अपने लिए सही प्लान चुनने में मदद मिले.
Highlights
- एयरटेल ने लॉन्च किए नए प्लान.
- 203 और 206 रुपए वाले रिचार्ज प्लान में मामूली अंतर.
- वैलिडिटी में है फर्क.
Airtel Voice Plans: देश की दूसरी सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनी एयरटेल ने हाल ही में प्रीपेड कस्टमर्स के लिए नए वॉयस प्लान्स को लॉन्च किया है, इन प्लान्स की कीमत 203 रुपए और 206 रुपए है. देखा जाए तो दोनों ही प्लान्स की कीमत में केवल 3 रुपए का फर्क है, ऐसे में कंफ्यूजन हो सकती है कि आखिर किस प्लान को खरीदा जाए और सबसे बड़ी बात कि 3 रुपए एक्स्ट्रा देने पर कंपनी की तरफ से एक्स्ट्रा क्या मिलेगा?
Airtel 203 Plan Details
इस एयरटेल प्रीपेड प्लान के साथ कंपनी की तरफ से आप लोगों को डेटा की सुविधा नहीं मिलेगी क्योंकि ये वॉयस प्लान है. इस प्लान के साथ कंपनी आपको अनलिमिटेड लोकल, एसटीडी एंड रोमिंग में कॉलिंग बेनिफिट देगी. इसके अलावा ये प्लान 300 एसएमएस ऑफर करेगा. वैलिडिटी की बात करें तो 30 दिन की वैधता वाले इस प्लान में 30 दिन में एक बार फ्री हेलोट्यून का फायदा भी उठा सकते हैं.
Airtel 206 Plan Details
अब यहां समझने वाली बात यह है कि 3 रुपए ज्यादा देने पर आपको एयरटेल की ओर से क्या एक्स्ट्रा मिलेगा. 206 रुपए वाला ये रिचार्ज भी वॉयस प्लान है, इसका मतलब ये प्लान भी आपको डेटा बेनिफिट नहीं देगा. इस प्लान के साथ अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग और 300 एसएमएस दिए जा रहे हैं.

ये प्लान भी 203 रुपए वाले प्लान की तरह ही फ्री हेलोट्यून का बेनिफिट दे रहा है, अब मन में ये सवाल उठेगा कि जब सब कुछ सेम है तो फिर 3 रुपए का अंतर क्यों है?3 रुपए का फर्क इसलिए है क्योंकि ये प्लान 30 दिन के बजाय 1 महीने की वैलिडिटी के साथ आता है, इसका मतलब ये है कि यूजर्स कैलेंडर के अनुसार अगले महीने की उसी तारीख को अगला रिचार्ज कर सकते हैं.
TRAI से मिला था निर्देश
TRAI ने पिछले महीने टेलीकॉम कंज्यूमर प्रोटेक्शन (तेरहवां संशोधन) रेगुलेशन, 2026 जारी किया और भारत में टेलीकॉम ऑपरेटरों को 30 दिन या उससे कम की वैलिडिटी वाले सिर्फ वॉयस और SMS वाले स्पेशल टैरिफ वाउचर देने का निर्देश दिया था.
ये भी पढ़ें- Apple करेगा बड़ा धमाका, 28 अक्टूबर को Pro and Tell इवेंट में इन प्रोडक्ट्स पर होगी सबकी निगाहें!
Latest Stories
एक दशक के निचले स्तर पर स्मार्टफोन शिपमेंट, चीनी ब्रांड्स बिक्री में भारी गिरावट; कीमतों ने दिया जोर का झटका
Apple करेगा बड़ा धमाका, 28 अक्टूबर को Pro and Tell इवेंट में इन प्रोडक्ट्स पर होगी सबकी निगाहें!
4 कैमरे, 5000mAh बैटरी और 25W फास्ट चार्जिंग, लॉन्च हुआ Samsung Galaxy F70 5G
