Samsung Galaxy F70 Pro 5G: आज लॉन्च होगा 50MP कैमरे वाला ये फोन, मिलेंगे दमदार फीचर्स

Upcoming Smartphone in August 2026: आज Samsung Galaxy F70 Pro 5G स्मार्टफोन को लॉन्च किया जाएगा. दो कलर ऑप्शन्स में इस फोन को कई शानदार फीचर्स के साथ उतारा जाएगा. कंपनी ने इस बात को कंफर्म कर दिया है कि इस डिवाइस को 6 साल सिक्योरिटी अपडेट्स मिलेंगे.

सैमसंग स्मार्टफोन Image Credit: अमेजन

सैमसंग का आज नया स्मार्टफोन Samsung Galaxy F70 Pro 5G भारतीय बाजार में ग्राहकों के लिए लॉन्च होने वाला है. इस फोन को कंपनी की ऑफिशियल साइट के अलावा ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म Flipkart पर बेचा जाएगा, इस हैंडसेट के लिए बनी माइक्रोसाइट ने लॉन्च से पहले ही कई बड़े खुलासे कर दिए हैं जैसे कि इस फोन में कौन-कौन से वाले फीचर्स मिलने वाले हैं. ये फोन अल्फा ब्लैक और ऑरा ग्रीन दो कलर ऑप्शन्स में उतारा जाएगा, इस डिवाइस में सर्कल टू सर्च, गूगल जेमिनी, एआई वॉयस ट्रांसक्रिप्शन जैसे एआई फीचर्स का भी सपोर्ट है.

कंपनी ने लॉन्च से पहले इस बात का भी खुलासा कर दिया है कि फोन को 6 ओएस अपग्रेड और 6 साल सिक्योरिटी अपडेट्स दिए जाएंगे. सैमसंग का ये फोन Knox सिक्योरिटी फीचर के साथ आता है जो आपके हर मूमेंट को सिक्योर रखता है.

Samsung Galaxy F70 Pro 5G Specifications(कंफर्म)

  • कस्टम स्किन: सैमसंग का ये फोन वन यूआई 8.5 पर काम करेगा.
  • कैमरा: इस फोन में एचडीआर सेल्फी कैमरा मिलेगा, इसके अलावा रियर में 50 मेगापिक्सल OIS प्राइमरी कैमरा, 2 मेगापिक्सल मैक्रो और 5 मेगापिक्सल अल्ट्रा वाइड कैमरा होगा. इसमें NO Shake Cam के साथ 4K रिकॉर्डिंग की भी सुविधा मिलेगी. फोटो लेने के बाद इमेज से ऑब्जेक्ट इरेजर, माय फिल्टर और एआई एडिट करने का भी ऑप्शन मिलेगा. कंपनी ने कैमरा ऐप में 13 शूटिंग मोड्स भी दिए हैं.
  • चिपसेट: फिलहाल प्रोसेसर के नाम का खुलासा नहीं हुआ लेकिन ये जरूर बता दिया है कि इस हैंडसेट में स्नैपड्रैगन प्रोसेसर मिलेगा.
  • डिस्प्ले: 12O हर्ट्ज रिफ्रेश रेट सपोर्ट के साथ फुल एचडी प्लस सुपर एमोलेड डिस्प्ले मिलेगी. स्क्रीन की प्रोटेक्शन के लिए कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास विक्टस प्लस का इस्तेमाल किया गया है.
  • चार्जिंग: इस डिवाइस में बायपास चार्जिंग की सुविधा मिलती है.

Samsung Galaxy F70 Pro 5G Price

सैमसंग का ये अपकमिंग स्मार्टफोन तीन ऑप्शन्स में उतारा जाएगा, 6 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज, 8 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज, 8 जीबी रैम और 256 जीबी स्टोरेज. इस फोन को 26 हजार से 35 हजार रुपए के प्राइस रेंज में उतारा जा सकता है.

ये भी पढ़ें- iPhone Air 2 में होगा 48 मेगापिक्सल डुअल कैमरा सेटअप! लीक हुए फीचर्स