Samsung Galaxy F70 Pro 5G: 6000mAh बैटरी और 50MP कैमरा के साथ लॉन्च, Vivo-Realme को देगा टक्कर!

Smartphone under 35000: मिड रेंज सेगमेंट में नया 5जी स्मार्टफोन तलाश रहे हैं तो आप लोगों के लिए Samsung Galaxy F70 Pro 5G स्मार्टफोन को 24 हजार से 33 हजार रुपए तक के प्राइस रेंज में उतारा गया है. इस हैंडसेट में आपको बड़ी बैटरी, एमोलेड डिस्प्ले, लंबे समय तक सिक्योरिटी अपडेट्स, ओएस अपडेट्स और एआई फीचर्स का सपोर्ट मिलेगा.

सैमसंग मोबाइल Image Credit: फ्लिपकार्ट

Samsung Galaxy F70 Pro 5G Launched: 35 हजार रुपए से कम बजट में नया फोन तलाश रहे ग्राहकों के लिए सैमसंग ने इस नए 5जी स्मार्टफोन को शानदार फीचर्स के साथ लॉन्च कर दिया है. दो रैम और दो स्टोरेज ऑप्शन्स में उतारा गया ये फोन ऑरा ग्रीन और अल्फा ब्लैक रंग में आपको मिलेगा. अहम खासियतों की बात करें तो ये फोन फुल एचडी प्लस सुपर एमोलेड डिस्प्ले, एचडीआर सेल्फी, No Shake Cam, बायपास चार्जिंग, सर्कल टू सर्च जैसी खूबियों के साथ मिलेगा.

कंपनी का कहना है कि इस फोन के साथ ग्राहकों को 6 साल सिक्योरिटी अपडेट्स और 6 ओएस (ऑपरेटिंग सिस्टम) अपग्रेड का भी फायदा मिलेगा.

Samsung Galaxy F70 Pro 5G Price in India

सैमसंग के इस 5जी स्मार्टफोन के 6 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 25999 रुपए, 8 जीबी रैम और 128 जीबी वेरिएंट की कीमत 29,999 रुपए, 8 जीबी रैम और 256 जीबी वाले टॉप वेरिएंट की कीमत 34999 रुपए है लेकिन ये फोन स्पेशल लॉन्च प्राइस के साथ उतारा गया है. 6/128 जीबी वेरिएंट 23999 रुपए, 8/128 जीबी वेरिएंट 27999 रुपए, 8/128 जीबी वेरिएंट 32999 रुपए में बेचा जाएगा.

मुकाबले की बात करें तो इस प्राइस रेंज में सैमसंग का ये लेटेस्ट फोन वीवो T5x 5G, मोटोरोला ऐज 60 प्रो 5जी, रियलमी पी4 पावर 5जी और ओप्पो के13 टर्बो पावर 5जी जैसे स्मार्टफोन्स को कड़ी टक्कर देगा. सैमसंग गैलेक्सी एफ70 प्रो 5जी रिलीज डेट की बात करें तो फोन की सेल 8 अगस्त 2026 से कंपनी की साइट और फ्लिपकार्ट पर शुरू होगी.

Samsung Galaxy F70 Pro 5G Specifications

  • डिस्प्ले: फोन में 6.7 इंच फुल एचडी प्लस रिजॉल्यूशन वाली एमोलेड डिस्प्ले मिलेगी जो 120 हर्ट्ज रिफ्रेश रेट और कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास विक्टस प्लस प्रोटेक्शन के साथ आती है.
  • चिपसेट: स्पीड और मल्टीटास्किंग के लिए फोन में स्नैपड्रैगन 6 जेनरेशन 3 प्रोसेसर का इस्तेमाल हुआ है.
  • कैमरा: फोन के पिछले हिस्से में 50 मेगापिक्सल OIS प्राइमरी कैमरा, साथ में 5 मेगापिक्सल अल्ट्रा वाइड और 2 मेगापिक्सल मैक्रो कैमरा सेंसर है. सेल्फी के लिए 12 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा भी मिलेगा. ये फोन 4K रिकॉर्डिंग के साथ आता है, इसके अलावा कैमरा ऐप में कंपनी ने 13 शूटिंग मोड्स भी दिए हैं. फोटो कैप्चर के बाद आपको माय फिल्टर, ऑब्जेक्ट इरेजर और एआई एडिट जैसे ऑप्शन्स भी मिलेंगे जिससे आप तस्वीर को और भी बेहतर बना पाएंगे.
  • बैटरी क्षमता: 45 वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 6000 एमएएच बैटरी जान फूंकने के लिए दी गई है.
  • ओएस एंड कस्टम स्किन: ये लेटेस्ट फोन एंड्रॉयड 16 पर आधारित वन यूआई 8.5 पर काम करता है.

ये भी पढ़ें- OnePlus N6x Alternatives: 20 हजार से कम में ये हैं 3 दमदार फोन, फीचर्स भी जबरदस्त