Amazon Great Freedom Sale 2026: 90 हजार से भी सस्ता मिल रहा S25 Ultra, धड़ाम से गिरी कीमत

Samsung Galaxy S25 Ultra को Great Freedom Sale 2026 के दौरान बंपर डिस्काउंट के साथ बेचा जा रहा है. ये फोन लॉन्च प्राइस से 35 हजार रुपए सस्ते में अमेजन सेल में मिल रहा है, साथ ही 5000 रुपए का अलग से बैंक कार्ड डिस्काउंट भी है.

अमेजन सेल मोबाइल ऑफर्स Image Credit: सैमसंग

Amazon Sale 2026: सेल शुरू हो चुकी है और ग्रेट फ्रीडम सेल के दौरान सैमसंग का फ्लैगशिप फोन Galaxy S25 Ultra बंपर डिस्काउंट के साथ बेचा जा रहा है. इसके अलावा फोन के साथ 5000 रुपए का बैंक कार्ड ऑफर का भी बेनिफिट उठा सकते हैं. इस फोन को 1 लाख 29 हजार 999 रुपए की कीमत में भारतीय बाजार में उतारा गया था लेकिन अब ये फोन Great Freedom Sale 2026 में आपको भारी छूट के साथ मिल जाएगा.

इस फोन में लेटेस्ट गैलेक्सी AI फीचर्स भी मिलते हैं. स्मार्टफोन में बिल्ट-इन S Pen भी है, जो इसे नोट लेने, डॉक्यूमेंट एडिटिंग और क्रिएटिव काम में मदद करता है.

Samsung Galaxy S25 Ultra Offer

अमेजन सेल में ये फोन 27 फीसदी छूट के बाद 94999 रुपए में बेचा जा रहा है, ये दाम इस हैंडसेट के 12 जीबी रैम और 256 जीबी स्टोरेज वेरिएंट का है. इसका मतलब ये हुआ कि ये फ्लैगशिप फोन लॉन्च प्राइस से 35000 रुपए सस्ते में बेचा जा रहा है. फोन के साथ सभी बैंक के क्रेडिट और डेबिट कार्ड से फुल पेमेंट और ईएमआई ट्रांजैक्शन पर 5000 रुपए का इंस्टेंट डिस्काउंट का फायदा उठा सकते हैं.

बैंक कार्ड डिस्काउंट के बाद ये फोन आपको 89999 रुपए का पड़ेगा. पुराना फोन देने पर 43050 रुपए तक का एक्सचेंज ऑफर भी है, लेकिन एक्सचेंज वैल्यू आपके पुराने फोन के मॉडल और कंडीशन पर निर्भर करेगी. इस सैमसंग फोन के साथ 12 महीने तक की नो कॉस्ट ईएमआई भी है और हर महीने 7919 रुपए चुकाने होंगे. इस प्राइस रेंज में ये फोन OnePlus 15, OPPO Find X9s, iPhone 17 और Vivo X300 FE जैसे मॉडल्स से होती है.

Samsung Galaxy S25 Ultra Specifications

  • डिस्प्ले: फोन में 6.85 इंच क्वाड एचडी प्लस डायनामिक एमोलेड डिस्प्ले मिलेगी. ये फोन 120 हर्ट्ज रिफ्रेश रेट के साथ आता है.
  • चिपसेट: स्पीड और मल्टीटास्किंग के लिए इस डिवाइस में स्नैपड्रैगन 8 एलाइट प्रोसेसर का इस्तेमाल हुआ है.
  • कैमरा सेटअप: रियर में 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा सेंसर, साथ में 50 मेगापिक्सल के दो कैमरा सेंसर और 10 मेगापिक्सल का चौथा कैमरा सेंसर मिलेगा. सेल्फी के लिए 12 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा सेंसर भी दिया गया है.
  • बैटरी: 5000 एमएएच की दमदार बैटरी फोन में जान फूंकने के लिए दी गई है.

ये भी पढ़ें- WhatsApp: रोलआउट हुए ये 3 नए फीचर्स, अब ऐप इस्तेमाल करना होगा ज्यादा मजेदार