सिर्फ 3 चैट्स की लिमिट खत्म! WhatsApp पर पिन कर सकते हैं 20 चैट्स, ये है तरीका

WhatsApp पर जरूरी चैट को सबसे ऊपर रखना तो चाहते हैं लेकिन 3 से ज्यादा चैट्स पिन ही नहीं होती हैं जिस वजह से परेशान हैं तो अब परेशान होने की जरूरत नहीं. कंपनी का व्हाट्सऐप प्लस सब्सक्रिप्शन आपके काम आ सकता है क्योंकि इसके साथ 20 जरूरी चैट्स को सबसे ऊपर पिन किया जा सकता है.

व्हाट्सऐप प्लस सब्सक्रिप्शन Image Credit: Thomas Fuller/SOPA Images/LightRocket via Getty Images

WhatsApp Chat Pin: व्हाट्सऐप पर यूजर्स के एक्सपीरियंस को बेहतर बनाने के लिए कई शानदार फीचर्स मिलते हैं, लेकिन कई लोग इस बात से परेशान रहते हैं कि ऐप में केवल तीन ही चैट्स को पिन करने की सुविधा मिलती है. आप भी अगर इस बात से परेशान हैं तो आपके लिए एक अच्छी खबर है. WhatsApp Plus Subscription के साथ एक-साथ 20 चैट्स तक पिन करने की सुविधा मिलेगी.

प्लस सब्सक्रिप्शन खरीदने का ये फायदा होगा कि आप जरूरी चैट्स को हमेशा बाकी चैट्स से ऊपर देख पाएंगे. केवल इतना ही नहीं, इसके अलावा आपको पेड सब्सक्रिप्शन खरीदने पर नई थीम, एक्सक्लूसिव स्टीकर्स और कस्टम ऐप आइकन जैसे एडिशनल फीचर्स का भी फायदा मिलेगा.

पेड वर्जन इन लोगों के लिए उपयोगी

एक ओर जहां कंपनी फ्री यूजर्स को केवल तीन जरूरी चैट्स को पिन करने की सुविधा देती है, तो वहीं अगर आप कंपनी से पैसे देकर प्लस सब्सक्रिप्शन खरीदते हैं तो आपको एक-साथ 20 व्हाट्सऐप चैट्स को पिन कर पाएंगे और ये फीचर उन लोगों के लिए सबसे ज्यादा उपयोगी साबित होगा जो लोग एक-साथ डेली कई जरूरी चैट्स को संभालते हैं.

कैसे पिन करें चैट्स?

पेड और फ्री वर्जन में चैट पिन करने के तरीके में किसी भी तरह का कोई बदलाव नहीं किया गया है, यानी तरीका पहले जैसा ही है. चैट लिस्ट में जिस भी चैट को पिन करना है उस चैट को कुछ सेकंड तक दबाकर रखें, इसके बाद आपको ऊपर की तरफ पिन आइकन नजर आएगा, इस आइकन पर क्लिक करें. बस आपका काम बन गया, चैट पिन करते ही आपको चैट लिस्ट में सबसे ऊपर दिखाई देने लगेगी जिससे कि आपको चैट सर्च करने के लिए बार-बार सर्च फीचर या फिर नीचे तक स्क्रॉल करने की परेशानी नहीं उठानी पड़ेगी.

WhatsApp Plus Subscription Price

अब बात आती है कि जब कंपनी इतना कुछ दे रही है तो इसके बदले कंपनी कितने पैसे चार्ज करेगी? व्हाट्सऐप का प्लस सब्सक्रिप्शन 79 रुपए में मिलता है. 79 रुपए वाला ये सब्सक्रिप्शन केवल 20 चैट्स को पिन करने की सुविधा तक ही सीमित नहीं है, बल्कि आपको कंपनी अलग थीम, एक्सक्लूसिव स्टीकर्स और यूनिक ऐप आइकन जैसे एडिशनल फीचर्स भी देगी. इन फीचर्स को देने का मकसद आपके एक्सपीरियंस को पहले से ज्यादा बेहतर बनाना है.

कैसे खरीदें सब्सक्रिप्शन?

अगर आप व्हाट्सऐप प्लस सब्सक्रिप्शन खरीदना चाहते हैं तो ऐप खोलें और फिर ऐप की सेटिंग्स में जाएं. सेटिंग्स में आप लोगों को सब्सक्रिप्शन लिखा नजर आएगा, जैसे ही आप क्लिक करेंगे आपको दिखाई देगा कि आप एक महीने के लिए इसका फ्री ट्रायल भी ले सकते हैं. इसके बाद 79 रुपए चार्ज किए जाएंगे.

ये भी पढ़ें- OnePlus Independence Day Sale 2026: 7 अगस्त से शुरू होगी सेल, इन 8 स्मार्टफोन्स पर मिलेगा बंपर डिस्काउंट