WhatsApp: रोलआउट हुए ये 3 नए फीचर्स, अब ऐप इस्तेमाल करना होगा ज्यादा मजेदार

WhatsApp Features: व्हाट्सऐप में यूजर्स के लिए कई नए फीचर्स को जोड़ा गया है जो ऐप चलाते वक्त आपके एक्सपीरियंस को बेहतर बनाने में मदद करेंगे. हम एक-एक कर आपको तीनों ही फीचर्स के बारे में विस्तार से जानकारी देंगे.

व्हाट्सऐप फीचर्स Image Credit: Dilara Irem Sancar/Anadolu via Getty Images

व्हाट्सऐप चलाते वक्त आप लोगों को बेहतर एक्सपीरियंस दिया जा सके, इसके लिए कंपनी नए-नए फीचर्स को लेकर आती है. अब WhatsApp ने बड़े ग्रुप चैट के लिए कोऑर्डिनेशन को आसान बनाने के लिए कई नए फीचर्स की घोषणा की है, कंपनी ने ऐप में एन्हांस्ड पोल्स को शामिल किया है जिससे यूजर्स वोट की डेडलाइन बदल सकते हैं और एनॉनिमस रिस्पॉन्स भेज सकते हैं.

इसके अलावा ग्रुप चैट में सभी यूजर्स को एक-साथ टाइम सेंसेटिव मैसेज के बारे में नए टैगिंग फीचर के जरिए अलर्ट कर सकते हैं. केवल इतना ही नहीं, नए ग्रुप चैट अब मौजूदा ग्रुप के लोगों के साथ जल्दी से बनाए जा सकते हैं. ध्यान दें कि व्हाट्सऐप पर ये नए फीचर्स को धीरे-धीरे रोलआउट किया जा रहा है और अगले कुछ हफ्तों में सभी के लिए ये फीचर्स उपलब्ध होंगे.

ग्रुप चैट के लिए आ गए नए WhatsApp Features

एक ब्लॉग पोस्ट में व्हाट्सऐप ने इस बात की जानकारी दी है कि ग्रुप चैट में डिसीजन मेकिंग को आसान बनाने के लिए पोलिंग फीचर को अपग्रेड किया गया है. यूजर्स पोल्स के लिए एक एंड टाइम सेट कर सकते हैं, जिसके बाद वोटिंग अपने आप बंद हो जाएगी. इंस्टेंट मैसेजिंग प्लेटफॉर्म ने वोटर के नाम छिपाने का ऑप्शन भी इंट्रोड्यूस किया है, इससे पार्टिसिपेंट्स अपनी प्रेफरेंस को और प्राइवेटली शेयर कर पाएंगे. इसके अलावा, पोल बनाने वाले टाइपो ठीक करने या ऑप्शन्स को क्लेरिफाई करने के लिए पोस्ट करने के 15 मिनट के अंदर सवालों को एडिट कर सकते हैं, जिससे उन्हें डिलीट करने और नया पोल बनाने की जरूरत खत्म हो जाएगी.

ये है दूसरा काम का फीचर

मेटा के मालिकाना हक वाला यह प्लैटफॉर्म @all मेंशन भी शुरू कर रहा है. जैसा कि नाम से पता चलता है, यह फीचर ग्रुप के हर मेंबर को एक-एक करके मेंशन करने के बजाय एक ही टैग से बताने की सुविधा देता है. WhatsApp के मुताबिक, यह फीचर टाइम-सेंसिटिव अपडेट जैसे ऑफिस या स्कूल बंद होने, इवेंट रिमाइंडर या आखिरी समय में शेड्यूल में बदलाव के लिए है. हालांकि, 32 से ज्यादा मेंबर्स वाले ग्रुप्स में केवल एडमिन ही @all फीचर का इस्तेमाल कर पाएंगे. ग्रुप के बाकी मेंबर चाहें तो ऐप के नोटिफिकेशन सेटिंग्स में @all फीचर को म्यूट कर सकते हैं.

तीसरा काम का फीचर

आप किसी मौजूदा ग्रुप चैट से सीधे नया ग्रुप चैट बना सकते हैं, इसके लिए आपको दोबारा पार्टिसिपेंट्स को मैन्युअली जोड़ने की जरूरत नहीं होगी. कंपनी के मुताबिक, यह साइड बातचीत शुरू करने, इवेंट लॉजिस्टिक्स ऑर्गनाइज़ करने, सरप्राइज़ पार्टी प्लान करने या ओरिजिनल ग्रुप में बिना किसी गड़बड़ी के खास टॉपिक पर अलग से चर्चा करने के लिए उपयोगी साबित होगा.

ये भी पढ़ें- माफी मांगें या होगी कानूनी कार्रवाई, PM Modi का फेसबुक से वीडियो हटाने पर Zuckerberg को 3 दिन का अल्टीमेटम!