इन Android स्मार्टफोन्स में नहीं चलेगा WhatsApp, iPhone यूजर्स की है अगली बारी
WhatsApp ने कुछ Android यूजर्स के लिए सपोर्ट खत्म कर दिया है, एंड्रॉयड के बाद अब अगला नंबर आईफोन यूजर्स का होगा. सपोर्ट खत्म होने से क्या होता है और अगर सपोर्ट खत्म हो गया है तो क्या करना होगा? चलिए जानते हैं.

WhatsApp ने आज यानी 8 सितंबर से पुराने Android ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करने वाले स्मार्टफोन्स के लिए सपोर्ट को बंद कर दिया है. कंपनी के FAQ पेज पर इस बात की जानकारी दी गई है कि Android 5.0 Lollipop या Android 5.1 Lollipop पर चलने वाले स्मार्टफोन्स के साथ अब व्हाट्सऐप कम्पैटिबल नहीं है. 8 सितंबर से पुराने ओएस पर काम कर रहे एंड्रॉयड यूजर्स पर असर पड़ा है, इसके बाद अगला नंबर आईफोन यूजर्स का होगा. सपोर्ट खत्म करने से पहले कंपनी यूजर्स को नोटिफाई करती है और यूजर्स को काफी समय दिया जाता है कि वह अपने डिवाइस को सपोर्टेड ओएस वाले डिवाइस में अपग्रेड करें.
इन डिवाइस में लेटेस्ट सिक्योरिटी अपडेट भी मिलते हैं, इसका मतलब अगर कोई बग आता है और कंपनी बग दूर करने के लिए कोई अपडेट रिलीज करती है तो आपको न ही अपडेट मिलेगा और न ही कंपनी की ओर से सपोर्ट मिलेगा.
WhatsApp Android Support: किस ओएस वर्जन पर मिलेगा सपोर्ट?
कंपनी के FAQ पेज पर दी गई जानकारी के मुताबिक, एंड्रॉयड 6.0 या इसके बाद आए सभी वर्जन व्हाट्सऐप के साथ कम्पैटिबल हैं. अगर आपका फोन 6.0 या फिर बाद में आए किसी भी ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है तो आप व्हाटऐप सर्विस को एन्जॉय करते रह सकते हैं.
अगर आपको इस बात की जानकारी नहीं है कि आपका फोन किस ओएस पर काम कर रहा है तो फोन की सेटिंग्स में जाकर इस बात को चेक करें कि आपका फोन किस एंड्रॉयड वर्जन पर चलता है लेकिन ये जानकारी आपको सॉफ्टवेयर सेक्शन में मिलेगी.
नए फोन पर अपग्रेड से पहले पुराने फोन में करें ये काम
पुराने फोन के लिए सपोर्ट खत्म हो गया है जिस वजह से नए हैंडसेट में अपग्रेड हो रहे हैं तो पुराने फोन में चैट्स का बैकअप लें. बैकअप लेने के बाद नए फोन में व्हाट्सऐप इंस्टॉल करें और अपने नंबर से अकाउंट साइन-इन करें. सेटअप प्रोसेस के दौरान बैकअप उपलब्ध हुआ तो आपको ऑप्शन शो होगा कि आप चैट को बैकअप कर सकते हैं.
क्यों WhatsApp बंद कर देता है सपोर्ट?
व्हाट्सऐप समय-समय पर पुराने Android वर्जन के लिए सपोर्ट इसलिए बंद कर देता है क्योंकि पुराने ऑपरेटिंग सिस्टम को सपोर्ट करने से डेवलपर्स के लिए नए फीचर लाना मुश्किल हो सकता है. प्लेटफॉर्म को अलग-अलग डिवाइस पर सिक्योरिटी और कम्पैटिबिलिटी बनाए रखने की जरूरत होती है.
आईफोन यूजर्स के लिए जल्द सपोर्ट होगा बंद
कंपनी के FAQ पेज पर जानकारी के अनुसार, iOS 15.1 से पुराने ओएस वर्जन पर काम करने वाले मॉडल्स के लिए 30 नवंबर 2026 से सपोर्ट बंद हो जाएगा. अगर आपके पास भी कोई ऐसा iPhone जो पुराने ओएस पर काम करता है तो फोन को समय रहते अपग्रेड कर लें.
ये भी पढ़ें- Smart TV चलाने वाले सावधान, इस कंपनी का TV बंद होने पर भी सुन सकता है आपकी बातें!