दिवाली-छठ से पहले जान लें, Train Ticket Booking का शानदार तरीका, सीट कंफर्म का बढ़ जाएगा चांस!

Diwali और Chhath पर घर जाना है तो रेलवे नियमों के अनुसार, आप 60 दिन पहले Train Ticket Booking कर सकते हैं. बुकिंग विंडो खुलते ही अगर आप तुरंत टिकट बुक नहीं की तो कुछ ही सेकंड्स में टिकट हाथ से निकल जाती है. ऐसे में हम आज आपको कुछ ऐसे तरीके बताने वाले हैं जिसे फॉलो करने से टिकट मिलने का चांस बढ़ सकता है.

ट्रेन टिकट बुकिंग Image Credit: Unsplash/Magnific

Highlights

  • 60 दिन पहले करें बुकिंग.
  • मास्टर लिस्ट करें तैयार.
  • फास्ट पेमेंट मोड चुनें.

नौकरी के चक्कर में घर से दूर रहने वाले लोगों को छठ (Chhath) और दिवाली (Diwali) पर घर जाने के लिए कंफर्म टिकट मिलेगी या नहीं, इस बात की चिंता सताने लगी है. इस साल 8 नवंबर को दिवाली और 15 नवंबर को छठ पूजा है, त्योहार पर घर जाने के लिए लोगों ने ट्रेन में टिकट बुकिंग शुरू कर दी है. रेलवे नियमों के मुताबिक, सफर की तारीख से 60 दिन पहले आप Train Ticket Booking कर सकते हैं.

बुकिंग विंडो खुलते ही कुछ ही सेकंड्स में ट्रेन फुल हो जाती है, इसलिए आपको पहले से ही तैयार रहना चाहिए ताकि लास्ट मूमेंट पर जरूरी जानकारी भरने में समय व्यर्थ न हो और आप टिकट बुकिंग का प्रोसेस फटाफट पूरा कर लें. हम आज आपको कुछ ऐसे शानदार तरीके बताएंगे जिनके जरिए कंफर्म टिकट मिलने का चांस बढ़ सकता है.

जरूरी जानकारी

इकनॉमिक टाइम्स के मुताबिक, एडवांस बुकिंग विंडो सुबह 8 बजे खुलती है और त्योहार पर घर जाने वाले टिकट बुकिंग करने में जुट जाते हैं जिससे सर्वर पर लोड़ बढ़ जाता है. इस वजह से कई बार तो साइट ही नहीं खुलती और रिक्वेस्ट प्रोसेस नहीं होती है.

  • पहला तरीका: कंफर्म टिकट पाने के लिए बुकिंग विंडो खुलने से 5-10 मिनट पहले ही लॉग-इन करें.
  • दूसरा तरीका: बुकिंग विंडो खुलने से पहले ही पैसेंजर डिटेल्स को भरकर रखें, आप IRCTC Master List फीचर की मदद से उन पैसेंजर्स की डिटेल को भर लें जिनके लिए आपको Train Ticket Booking करनी है ताकि आप बुकिंग करते वक्त एक ही क्लिक में पैसेंजर डिटेल्स को जोड़ पाएं.
  • तीसरा तरीका: फास्ट पेमेंट मोड चुने, आप IRCTC E-Wallet में पहले से पैसे लोड करके रख सकते हैं जिससे कि पेमेंट करते टाइम आपकी रिक्वेस्ट तुरंत प्रोसेस हो जाए. पेमेंट के तरीके तो और भी हैं लेकिन ओटीपी आने, ओटीपी डालकर वेरिफाई होने में कुछ समय लग सकता है जिससे कंफर्म सीट, वेटिंग में भी शिफ्ट हो सकती है.

ये भी पढ़ें- Jio लाया कमाल का ऑफर, इस रिचार्ज प्लान के साथ फ्री मिल रहा 120GB बोनस डेटा