Quad Summit में डोनाल्ड ट्रंप ने की प्रधानमंत्री की तारीफ, कहा- PM Modi हैं ‘टफ मैन’

मनीला में क्वाड लीडर्स मीटिंग के दौरान अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तारीफ करते हुए उन्हें 'टफ मैन' कहा और सम्मानित नेता बताया. फिलीपींस में हुई इस बैठक में जापान और ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री भी शामिल रहे.

पीएम मोदी और डोनाल्ड ट्रंप Image Credit:

अमेरिकी राष्ट्रपति Donald Trump ने मंगलवार को मनीला में क्वाड लीडर्स की मीटिंग के दौरान Prime Minister Narendra Modi की तारीफ करते हुए उन्हें ‘टफ मैन’ कहा और दोनों ही लीडर्स ने क्वाड समिट मीट में एक साथ फोटो खिंचवाई. डोनाल्ड ट्रंप ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर इशारा करते हुए कहा, ‘वैसे, वह बहुत सख्त आदमी हैं, बस ऐसे ही’. अमेरिकी राष्ट्रपति ने आगे कहा, वह एक महान नेता हैं, जिनकी दुनिया भर में हर कोई बहुत इज्जत करता है’.

जापान के प्रधानमंत्री Sanae Takaichi और ऑस्ट्रेलिया के PM Anthony Albanese भी फोटो खिंचवाने के मौके पर मौजूद थे. डोनाल्ड ट्रंप ने जापानी PM की ओर इशारा करते हुए कहा, वह और भी ज्यादा सख्त हैं. फिर उन्होंने हल्के-फुल्के अंदाज में Albanese की ओर देखा और कहा: Albanese और मैं ठीक हैं.

ASEAN का चेयरमैन है फिलीपींस

डोनाल्ड ट्रंप ने फिलीपींस की राजधानी में भारत, जापान और ऑस्ट्रेलिया के लीडर्स से मुलाकात की, जहां उन्होंने रेयर अर्थ पर ग्रुप के कोऑपरेशन पर भी जोर दिया. फिलीपींस जो अभी एसोसिएशन ऑफ साउथईस्ट एशियन नेशंस (ASEAN) का चेयरमैन है, मनीला में ग्रुप के सालाना समिट और उससे जुड़ी मीटिंग्स होस्ट कर रहा है.

डोनाल्ड ट्रंप ने क्वाड समिट मीट के दौरान क्या कहा?

डोनाल्ड ट्रंप ने पीएम मोदी, Takaichi और Albanese को अपना दोस्त बताया और कहा कि अमेरिका के भारत, जापान और ऑस्ट्रेलिया के साथ बहुत अच्छे रिश्ते हैं. डोनाल्ड ट्रंप ने कहा, शुरू से ही. मैं इन तीनों के साथ लंबे समय से हूं और वे बहुत अच्छे लोग हैं. वे मेरे दोस्त हैं.

पीएम मोदी ने कही ये बात

इस बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने क्वाड को एक कंस्ट्रक्टिव और भरोसेमंद पार्टनरशिप बताया और उम्मीद जताई कि यह समिट अगले फेज के लिए ठोस लक्ष्य तय करने में मदद करेगा.

ये भी पढ़ें- Israel की GDP ग्रोथ में Nvidia का बड़ा योगदान, Q3 में आधी आर्थिक तेजी के पीछे रही चिप कंपनी