इस राज्य में धनिया-मेथी की खेती पर सरकार देगी 50 फीसदी सब्सिडी, मुनाफे के लिए यहां करें आवेदन

बिहार सरकार ने मसाला योजना 2024-25 की शुरुआत की है. इस योजना के तहत वह राज्य में मसाले के रकबे में विस्तार लाना चाहती है. इसके लिए वह धनिया और मेथी की खेती करने वाले किसानों को 50 फीसदी तक सब्सिडी दे रही है. यानी लागत का आधा खर्च सरकार वहन करेगी. खास बात यह है कि राज्य सरकार ने सब्सिडी योजना के तहत किसानों को अनुदान के लिए प्रति हेक्टेयर 30,000 रुपये तक की यूनिट लागत तय की गई है.

इस राज्य में धनिया-मेथी की खेती पर सरकार देगी 50 फीसदी सब्सिडी, मुनाफे के लिए यहां करें आवेदन Image Credit: tv9

अगर आप बिहार के रहने वाले हैं और धनिया-मेथी की खेती करना चाहते हैं, तो आपके लिए खुशखबरी है. क्योंकि राज्य सरकार बिहार में धनिया-मेथी की खेती को बढ़ावा दे रही है. इसके लिए वह किसानों को प्रोत्साहित कर रही हैं. अगर किसान धनिया की खेती करते हैं, तो उन्हें उद्यान विभाग की ओर से सब्सिडी दी जाएगी. राज्य सरकार को उम्मीद है कि धनिया की खेती से किसानों की कमाई में बढ़ोतरी होगी. साथ ही राज्य में मसाले के रकबे में विस्तार भी होगा.

दरअसल, बिहार सरकार ने मसाला योजना 2024-25 की शुरुआत की है. इस योजना के तहत वह राज्य में मसाले के रकबे में विस्तार लाना चाहती है. इसके लिए वह धनिया और मेथी की खेती करने वाले किसानों को 50 फीसदी तक सब्सिडी दे रही है. यानी लागत का आधा खर्च सरकार वहन करेगी. खास बात यह है कि राज्य सरकार ने सब्सिडी योजना के तहत किसानों को अनुदान के लिए प्रति हेक्टेयर 30,000 रुपये तक की यूनिट लागत तय की गई है. इसके ऊपर 50 फीसदी की सब्सिडी मिलेगी.

अपने जेब से खर्च करने होंगे इतने रुपये

यानी अगर आप मसाला योजना के तहत एक हेक्टेयर में खेती करते है, तो 30000 रुपये लोन पर मिलेंगे. इसमें आधी रकम यानी 15000 रुपये सरकार सब्सिडी के रूप में जमा करेगी. यानी किसान को अपनी जेब से बैंक को सिर्फ 15000 रुपये ही देने होंगे. सरकार को उम्मीद है कि उसके इस फैसले से किसानों की कमाई में बढ़ोतरी होगी. साथ ही किसान मसाले की खेती से अच्छी कमाई कर सकते है.

ऐसे कर सकते हैं आवेदन

मीडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, जो किसान इस योजना का लाभ लेना चाहते हैं वे उद्यान निदेशालय की आधिकारिक वेबसाईट https://horticulture.bihar.gov.in/ पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं. लिंक पर क्लिक करने के बाद होम पेज पर आपको बीज मसाले योजना की लिंक पर क्लिक करना होगा. इसके बाद पंजीकरण करना पड़ेगा. पंजीकरण करते ही कंप्यूटर की स्क्रीन पर अप्लीकेशन फॉर्म खुल जाएगा. इसके बाद आप मांगी गईं सभी जानकारियां भरें. अगर आप चाहें, तो बागवानी विभाग या कृषि विभाग के दफ्तर में जाकर आवेदन कर सकते हैं.

Latest Stories

PM Kisan 22nd Installment Released: 9.32 करोड़ किसानों के खाते में पहुंचे ₹18,640 करोड़, लेकिन क्यों कम हो गए लाभार्थी?

खेती के साथ बिजली भी बनाएंगे किसान, सरकार ला सकती है PM KUSUM 2.0 योजना, जानें क्या होगा खास

इस सीजन रबी फसलों की बंपर पैदावार का अनुमान, गेहूं उत्पादन 120 मिलियन टन के पार; दलहन में भी बढ़ोतरी

खरीफ के लिए पर्याप्त खाद लेकिन रबी में बढ़ सकती है परेशानी, जारी रहेगी किसानों को सप्लाई, जानें डिटेल

भूल जाइए तेल और गैस, उससे भी बड़ा संकट हो रहा खड़ा; जल्द नहीं खत्म हुआ ईरान-इजराइल युद्ध तो दुनिया में मचेगा हाहाकार

PM किसान सम्मान निधि की 22वीं किस्त से पहले बड़ी छंटनी! ऐसे चेक करें आपका नाम लिस्ट में है या नहीं