Maruti Dzire पर ₹10,000 का बंपर डिस्काउंट, नवंबर में खरीदने का सुनहरा मौका!
Maruti Suzuki ने नवंबर 2025 के लिए अपनी सबसे लोकप्रिय सेडान Maruti Dzire पर ग्राहकों को बड़ा तोहफा दिया है. कंपनी ने इस महीने Dzire पर ₹10,000 तक की सीधी छूट का ऐलान किया है, जो पिछले महीने के ₹2,500 डिस्काउंट से करीब चार गुना ज्यादा है. अगर आप पहली बार कार खरीदने की सोच रहे हैं या फैमिली के लिए एक भरोसेमंद सेडान चाहते हैं, तो यह ऑफर आपके लिए बेस्ट डील साबित हो सकता है. Maruti Dzire की एक्स-शोरूम कीमत ₹6.26 लाख से शुरू होकर ₹9.31 लाख तक जाती है. खास बात यह है कि यह छूट सभी वैरिएंट्स — VXi, ZXi और AMT मॉडल्स — पर लागू है. नवंबर महीने में कंपनी की बिक्री बढ़ाने और त्योहार सीजन के बाद ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए यह ऑफर लाया गया है. ऐसे में आइए वीडियों के माध्यम से पूरी जानकारी समझते हैं. आसान भाषा में.
More Videos
Kia की कारों पर ₹1.70 लाख तक का डिस्काउंट, जानें किस मॉडल पर कितना फायदा
नई गाड़ी पर छप्परफाड़ डिस्काउंट, फेस्टिव सीजन में सस्ते में कार खरीदने का बढ़िया मौका!
Dzire के आगे क्यों पस्त पड़ रही Hyundai Verna और Honda City?
