Car Discounts खत्म! अब कौन खरीदेगा Car?
भारत में नई कार खरीदने की सोच रहे ग्राहकों को अब भारी छूट की उम्मीद कम ही रखनी चाहिए. मारुति सुजुकी, टाटा मोटर्स और हुंडई जैसी प्रमुख ऑटोमोबाइल कंपनियां धीरे-धीरे अपनी कारों पर मिलने वाले डिस्काउंट को खत्म कर रही हैं. पिछले कई महीनों से, जहां कंपनियां ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए 20,000 रुपये से लेकर 1 लाख रुपये तक की छूट दे रही थीं, वहीं अब बाजार में हालात बदल चुके हैं.
इकोनॉमिक टाइम्स की एक रिपोर्ट के अनुसार, बाजार में मांग में उल्लेखनीय सुधार आया है. साथ ही, सरकार ने छोटी और एंट्री-लेवल कारों पर जीएसटी में राहत दी है, जिससे इन वाहनों की कीमतें स्वाभाविक रूप से कम हो गई हैं. ऐसे में कंपनियों को अलग से बड़े डिस्काउंट देने की आवश्यकता महसूस नहीं हो रही है.
मारुति सुजुकी ने वैगनआर और बलेनो पर मिलने वाली छूट में बड़ी कटौती की है, जबकि टाटा मोटर्स ने टियागो के पेट्रोल, सीएनजी और ईवी मॉडल्स पर अधिकांश इंसेंटिव वापस ले लिए हैं. हुंडई ने भी ग्रैंड आई10 निओस जैसी छोटी गाड़ियों पर मिलने वाले लाभ कम कर दिए हैं. यह दर्शाता है कि कंपनियां अब सेल्स वॉल्यूम बढ़ाने के बजाय मुनाफे पर अधिक ध्यान केंद्रित कर रही हैं.
More Videos
26 अगस्त को MG करेगी बड़ा धमाका, ये 7 सीटर EV देगी 530km तक की बढ़िया ड्राइविंग रेंज!
क्या Fortuner का दबदबा होगा खत्म? फुली इलेक्ट्रिक नहीं, Kia लगा रही Sorento Hybrid पर दांव
दो महीने में दूसरी बार, महंगी होंगी मारुति की कार, इतने हजार बढ़ेंगी कीमतें
