Kia Seltos 2026 vs Tata Sierra: मिड-साइज SUV का असली बादशाह कौन? फीचर्स, पावर और टेक का फुल कम्पेरिजन
Kia Seltos 2026 और नई Tata Sierra मिड-साइज SUV सेगमेंट में बड़ी चर्चा का विषय हैं. Seltos का सेकेंड जनरेशन पूरी तरह नए लुक, अपग्रेडेड इंटीरियर और एडवांस फीचर्स के साथ आया है. वहीं Tata Sierra, पुराने आइकॉनिक नाम की आधुनिक वापसी है, जिसमें प्रीमियम डिजाइन और भरपूर फीचर्स मिलते हैं.
Kia Seltos vs Tata Sierra: Kia Seltos 2026 और नई Tata Sierra, दोनों ही भारत के मिड-साइज SUV सेगमेंट में बड़ी चर्चा का विषय हैं. Seltos का सेकेंड जनरेशन पूरी तरह नए लुक, अपग्रेडेड इंटीरियर और एडवांस फीचर्स के साथ आया है. वहीं Tata Sierra, पुराने आइकॉनिक नाम की आधुनिक वापसी है, जिसमें प्रीमियम डिजाइन और भरपूर फीचर्स मिलते हैं. दोनों के टॉप मॉडल बेहद आकर्षक हैं और एक-दूसरे को कड़ी टक्कर देते हैं. ऐसे में सबसे बड़ा सवाल यही है कि फीचर्स के मामले में किस SUV का टॉप वेरिएंट ज्यादा दमदार है? यही जानने के लिए हमने दोनों का विस्तार से कंपेरिजन देखते है.
बाहरी लुक और फीचर्स
दोनों SUVs में ऑल-LED लाइट्स मिलती हैं. Tata Sierra में सभी दरवाजों पर puddle lamps और पीछे fog lamp दिए गए हैं, जो Seltos में नहीं मिलते. Sierra में 19-इंच के बड़े अलॉय व्हील मिलते हैं, जबकि Seltos में 18-इंच के रिम हैं. Kia Seltos की ORVM सेटिंग ड्राइवर सीट की memory function से जुड़ी है. जबकि Sierra में memory सिर्फ ड्राइवर सीट तक सीमित है.
| फीचर | Kia Seltos | Tata Sierra |
|---|---|---|
| हेडलाइट्स | ऑटोमैटिक LED | ऑटोमैटिक LED |
| DRLs | LED | LED बार |
| फ्रंट फॉग लैम्प्स | LED | LED |
| रियर फॉग लैम्प्स | नहीं | हाँ |
| टेल-लाइट्स | LED बार | LED बार |
| व्हील्स | 18-इंच अलॉय | 19-इंच अलॉय |
| डोर हैंडल्स | फ्लश-टाइप | फ्लश-टाइप |
| रियर स्पॉइलर | हाँ | हाँ |
| इलेक्ट्रिक ORVM एडजस्ट/फोल्ड | हाँ | हाँ |
| ORVM मेमोरी फ़ंक्शन | हाँ | नहीं |
| रूफ रेल्स | हाँ | हाँ |
| पडल लैम्प्स | नहीं | हाँ |
| कलर ऑप्शन | डुअल-टोन | डुअल-टोन |
इंटीरियर और फीचर्स
दोनों SUVs में triple-screen setup दिया गया है. Sierra में 12.3-इंच का बड़ा passenger display मिलता है. Seltos में बीच में 5-इंच का climate control screen दिया गया है, जैसा Kia Syros और EV9 में भी मिलता है. Sierra की डिजिटल इंस्ट्रूमेंट स्क्रीन Seltos से छोटी है (10.25 इंच).
| फीचर | Kia Seltos | Tata Sierra |
|---|---|---|
| इन्फोटेनमेंट स्क्रीन | 12.3-इंच | 12.3-इंच |
| ड्राइवर डिस्प्ले | 12.3-इंच | 10.25-इंच |
| पैसेंजर डिस्प्ले | नहीं | 12.3-इंच |
| Android Auto / Apple CarPlay | वायरलेस | वायरलेस |
| हेड-अप डिस्प्ले (HUD) | हाँ | नहीं |
| सनरूफ | पैनोरमिक | पैनोरमिक |
| क्लाइमेट कंट्रोल | डुअल-ज़ोन | डुअल-ज़ोन |
| स्टीयरिंग एडजस्टमेंट | टिल्ट और टेलीस्कोपिक | टिल्ट और टेलीस्कोपिक |
| सीट अपहोल्स्ट्री | लेदरेट | लेदरेट |
| स्टीयरिंग रैपिंग | लेदरेट | लेदरेट |
| वायरलेस फोन चार्जर | हाँ | हाँ |
| ऑन-बोर्ड नेविगेशन | हाँ | हाँ |
| ऑडियो सिस्टम | 8-स्पीकर बोस | 12-स्पीकर JBL ब्लैक विद Dolby Atmos |
| वेंटिलेटेड फ्रंट सीट्स | हाँ | हाँ |
| पावर्ड ड्राइवर सीट | 10-वे, वेलकम, मेमोरी, लम्बर सपोर्ट | 6-वे, मेमोरी, वेलकम |
| बॉस मोड | नहीं | मैनुअल |
| रियर सीट एडजस्टमेंट | रिक्लाइनिंग, 60:40 स्प्लिट, फ्लैट-फोल्ड | रिक्लाइनिंग, 60:40 स्प्लिट |
| पावर्ड टेलगेट | नहीं | हाँ |
| रियर सनशेड | हाँ | हाँ |
| एम्बिएंट लाइटिंग | 64-कलर | मल्टी-कलर |
| फ्रंट सेंटर आर्मरेस्ट | हाँ | हाँ |
| रियर सेंटर आर्मरेस्ट | हाँ | हाँ |
| एयर प्यूरीफायर | नहीं | हाँ |
| कूल्ड ग्लव बॉक्स | नहीं | हाँ |
| पुश-बटन स्टार्ट/स्टॉप | हाँ | हाँ |
| टाइप-C USB पोर्ट्स | फ्रंट और रियर | फ्रंट और रियर |
| कनेक्टेड कार टेक | हाँ | हाँ |
| OTA अपडेट्स | हाँ | हाँ |
ड्राइविंग टेक्नोलॉजी
दोनों SUVs में drive modes और terrain modes मिलते हैं. Seltos में ड्राइव मोड के ज्यादा विकल्प दिए गए हैं. दोनों में paddle shifters, adaptive cruise control और idle start/stop फीचर मौजूद हैं.
| फीचर | Kia Seltos | Tata Sierra |
|---|---|---|
| ड्राइव मोड्स | इको, नॉर्मल और स्पोर्ट | सिटी और स्पोर्ट |
| टेरेन मोड्स | सैंड, मड और स्नो | नॉर्मल, वेट और रफ |
| पैडल शिफ्टर्स | हाँ | हाँ |
| एडैप्टिव क्रूज कंट्रोल | हाँ | हाँ |
| आइडल स्टार्ट/स्टॉप | हाँ | हाँ |
सुरक्षा फीचर्स
सुरक्षा के मामले में दोनों लगभग समान हैं:
- 6 airbags
- 360° कैमरा
- आगे और पीछे पार्किंग सेंसर
- इलेक्ट्रॉनिक पार्किंग ब्रेक
कौन बेहतर है?
दोनों SUVs के टॉप वेरिएंट की कीमतें अभी घोषित नहीं हुई हैं, इसलिए अंतिम फैसला कीमत पर भी निर्भर करेगा. फीचर्स के आधार पर देखें तो Tata Sierra थोड़ी आगे दिखती है क्योंकि इसमें passenger display, ज्यादा speakers, cooled glove box और air purifier जैसे फीचर्स मिल जाते हैं. जबकि Kia Seltos में सीट एडजस्टमेंट ज्यादा हैं, लेकिन यह रोजमर्रा की ड्राइव में बहुत बड़ा अंतर नहीं लाएगा. कीमत आने तक, फीचर्स के मामले में Tata Sierra को हल्की बढ़त मिलती है.
इसे भी पढ़ें- इस डिफेंस कंपनी का बड़ा कदम, आशीष कचोलिया ने खरीदे लाखों शेयर, देश-विदेश में फैला बिजनेस