2027 में Maruti Suzuki करेगी बड़ा धमाका, लॉन्च करेगी नई 7 सीटर इलेक्ट्रिक MPV, इतनी होगी कीमत!

Maruti Suzuki Electric Car: अगले साल मारुति सुजुकी की एक नई थ्री रो वाली इलेक्ट्रिक MPV में बड़ा केबिन मिलेगा, लेकिन इसकी ड्राइविंग रेंज कंपनी के मौजूदा ई विटार से कम होने की संभावना है. इस गाड़ी को किस कीमत में उतारा जा सकता है, चलिए जानते हैं.

मारुति सुजुकी इलेक्ट्रिक कार Image Credit: मारुति सुजुकी

Maruti Suzuki अगले साल आप लोगों के लिए एक नई थ्री रोम इलेक्ट्रिक कार को लॉन्च कर सकती है, इस अपकमिंग मॉडल का इंटरनल कोडनेम YMC है. इसे 2027 में लॉन्च किए जाने की उम्मीद है, इस इलेक्ट्रिक MPV में बड़ा केबिन और बैठने के लिए तीन रो होंगी. टेस्टिंग के दौरान इसे कई बार भारतीय सड़कों पर देखा जा चुका है जिससे इस बात का संकेत मिलता है कि गाड़ी पर काम चल रहा है और फिलहाल कार अभी डेवलपमेंट स्टेज में है.

YMC को कंपनी की ई विटारा वाले HEARTECT-e प्लेटफॉर्म पर तैयार किया जा सकता है. यह लागत और लोकलाइजेशन के नजरिए से समझ में आता है, खासकर इसलिए क्योंकि मारुति ने पहले ही अपने EV इकोसिस्टम को डेवलप करने में भारी निवेश किया है. कंपनी अभी ई विटारा को 49kWh और 61kWh दो बैटरी ऑप्शन्स में बेचती है, जिसमें बड़ी बैटरी 543 किलोमीटर तक की ड्राइविंग रेंज का दावा करती है.

ई विटारा से कम होगी YMC की रेंज

हालांकि, YMC से इतनी रेंज की उम्मीद न करें. यह काफी बड़ी होगी और इसमें तीसरी रो होगी. रिपोर्ट्स बताती हैं कि YMC में वही बैटरी ऑप्शन इस्तेमाल हो सकता है, लेकिन फ़ाइनल सर्टिफाइड रेंज e Vitara की मैक्सिमम 543 किलोमीटर से कम होने की संभावना है.

इसका सबसे बड़ा सेलिंग पॉइंट केबिन स्पेस होने की संभावना है. मारुति की पहले से ही Ertiga और XL6 जैसे मॉडल्स के जरिए प्रैक्टिकल फैमिली कारों के लिए एक मज़बूत रेप्युटेशन है. YMC उसी फिलॉसफी को इलेक्ट्रिक गाड़ी में ला सकती है, जिसमें बैठने के लिए तीन रो, फ़्लेक्सिबल इंटीरियर स्पेस और रोजाना इस्तेमाल की वैसी सुविधा हो सकती है जैसा कि भारतीय फ़ैमिली खरीदार चाहते हैं. इसमें ई विटारा वाली कुछ टेक्नोलॉजी और इक्विपमेंट भी देखने को मिल सकते हैं.

Maruti Suzuki Electric MPV Price (संभावित)

मारुति सुजुकी की इस अपकमिंग इलेक्ट्रिक MPV की कीमत लगभग 14 लाख रुपए से 18 लाख रुपए के बीच हो सकती है, ये केवल अनुमान है. ये गाड़ी Kia Carens Clavis EV को कड़ी टक्कर दे सकती है. इसी के साथ कंपनी बड़ी पांच-सीट वाली इलेक्ट्रिक SUV खरीदने वाले खरीदारों को अपनी ओर खींच सकती है.

ये भी पढ़ें- 2026 Maruti Baleno Facelift देगी पहले से ज्यादा माइलेज! 1 लीटर में दौड़ेगी इतने किलोमीटर