2026 Maruti Baleno Facelift देगी पहले से ज्यादा माइलेज! 1 लीटर में दौड़ेगी इतने किलोमीटर
Maruti Suzuki ने Baleno Facelift को लॉन्च कर दिया है. इस हैचबैक का फेसलिफ्ट अवतार कंपनी के पिछले मॉडल की तुलना ज्यादा बेहतर माइलेज देगा, अगर आप भी इस गाड़ी के फेसलिफ्ट अवतार को खरीदने का सोच रहे हैं तो पहले इस गाड़ी के माइलेज डिटेल्स के बारे में भी जान लीजिए.
Highlights
- नई बलेनो की शुरुआती कीमत 6.10 लाख (एक्स शोरूम).
- नए इंजन से फ्यूल एफिशिएंसी हुई बेहतर.
- सीएनजी वेरिएंट का माइलेज सबसे शानदार.
Maruti Suzuki ने ग्राहकों के लिए 2026 Baleno Facelift को लॉन्च कर दिया है. इस हैचबैक को 6.10 लाख के शुरुआती इंटरोडक्टरी फेस्टिव प्राइस पर लॉन्च किया गया है. नए फीचर्स और नए डिजाइन के साथ सबसे बड़ा बदलाव नए Z सीरीज इंजन के रूप में आया है जो इसे बेहतरीन फ्यूल एफिशिएंसी देगा.
इंजन ऑप्शन्स
मारुति की इस पॉपुलर गाड़ी में 1.2 लीटर थ्री सिलेंडर नेचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन मिलता है जो 82PS पावर और 112Nm टॉर्क जेनरेट करता है. ये वेरिएंट 5 स्पीड मैनुअल और 5 स्पीड ऑटोमैटिक ऑप्शन में आपको मिल जाएगा. इसके अलावा ये गाड़ी 1.2 लीटर थ्री सिलेंडर नेचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल विद सीएनजी ऑप्शन में भी आप खरीद पाएंगे. ये वेरिएंट 70PS पावर और 102Nm टॉर्क जेनरेट करता है, इस वेरिएंट में ट्रांसमिशन की बात करें तो ये मॉडल आपको केवल मैनुअल ट्रांसमिशन में ही मिलेगा.
Baleno Facelift Mileage
कारदेखो के मुताबिक, 1.2 लीटर थ्री सिलेंडर नेचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल वेरिएंट अगर आप मैनुअल ट्रांसमिशन ऑप्शन में लेते हैं तो ये गाड़ी एक लीटर तेल में 23.80 किलोमीटर तक दौड़ेगी. वहीं, ऑटोमैटिक वेरिएंट में ये गाड़ी 24.77 किलोमीटर तक की दूरी तय कर सकती है. वहीं, पेट्रोल विद सीएनजी वेरिएंट का मैनुअल वेरिएंट एक किलोग्राम सीएनजी में 33.61 किलोमीटर तक दौड़ सकता है. ये ARAI क्लेम माइलेज आंकड़े हैं.
नए Z12E इंजन से फ्यूल एफिशिएंसी में थोड़ी बढ़त हुई है. मारुति सुजुकी के मुताबिक, पेट्रोल MT ऑप्शन 6.4 फीसदी और पेट्रोल AMT ऑप्शन कॉम्बिनेशन पुरानी कार के मुकाबले 7.9 फीसदी ज्यादा फ्यूल एफिशिएंट है. CNG वर्जन के लिए, यह आंकड़ा 9.8 फीसदी बेहतर हुआ है.
Baleno Facelift Price
मारुति सुजुकी ने फिलहाल इस हैचबैक के सभी वेरिएंट्स की कीमत का खुलासा नहीं किया है लेकिन ये जरूर बता दिया है कि इस गाड़ी की शुरुआती कीमत 6.19 लाख (एक्स शोरूम) है. इस प्राइस रेंज में ये गाड़ी Tata Altroz, Hyundai i20 और Toyota Glanza जैसे मॉडल्स को कड़ी टक्कर दे सकती है.
ये भी पढ़ें- TVS, Bajaj या Ather, अगस्त में किस कंपनी ने बेचे सबसे ज्यादा इलेक्ट्रिक स्कूटर?
Latest Stories
TVS, Bajaj या Ather, अगस्त में किस कंपनी ने बेचे सबसे ज्यादा इलेक्ट्रिक स्कूटर?
Grand Vitara, Fronx से Invicto तक, मारुति सुजुकी की इन गाड़ियों पर सबसे ज्यादा डिस्काउंट!
Kia Sorento भारत में लॉन्च, कीमत ₹27.99 लाख से शुरू; डीजल और हाइब्रिड के साथ AWD का विकल्प
