महंगे स्प्रे छोड़िए, घर की इस मामूली चीज से चमक जाएगा डैशबोर्ड; अपनाएं ये आसान टिप्स
कार के डैशबोर्ड और इंटीरियर को साफ रखने के लिए महंगे स्प्रे या केमिकल जरूरी नहीं हैं. विशेषज्ञों के अनुसार घर में मौजूद साधारण चीजों से भी कार का डैशबोर्ड आसानी से साफ किया जा सकता है. बेबी शैम्पू और पानी से तैयार हल्के घोल का उपयोग कर डैशबोर्ड और प्लास्टिक हिस्सों की सुरक्षित सफाई की जा सकती है.
Car Dashboard Cleaning Tips: कार के डैशबोर्ड और इंटीरियर को चमकदार बनाए रखने के लिए अक्सर लोग महंगे स्प्रे और केमिकल प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करते हैं. लेकिन एक्सपर्ट्स के मुताबिक कार की सफाई के लिए हमेशा महंगे प्रोडक्ट्स जरूरी नहीं होते. घर में मौजूद कुछ साधारण चीजों की मदद से भी डैशबोर्ड और इंटीरियर को आसानी से साफ किया जा सकता है. सही तरीके और हल्के क्लीनिंग सॉल्यूशन का इस्तेमाल करने से जमी हुई धूल और गंदगी हट जाती है और कार का इंटीरियर फिर से नया जैसा दिखने लगता है. साथ ही यह तरीका सुरक्षित भी माना जाता है, क्योंकि इससे प्लास्टिक और अन्य हिस्सों को नुकसान पहुंचने का खतरा कम रहता है.
बेबी शैम्पू से तैयार करें सफाई का घोल
डैशबोर्ड साफ करने के लिए एक मग पानी में थोड़ा सा बेबी शैम्पू मिलाया जा सकता है. बेबी शैम्पू में हार्ड केमिकल नहीं होते, इसलिए यह कार के प्लास्टिक हिस्सों को नुकसान नहीं पहुंचाता. इस घोल का इस्तेमाल करने से डैशबोर्ड की सफाई सुरक्षित तरीके से की जा सकती है.
नरम कपड़े का करें इस्तेमाल
सफाई के लिए एक साफ और नरम कपड़ा लें और उसे इस घोल में हल्का भिगो लें. ध्यान रखें कि कपड़ा ज्यादा गीला न हो. कपड़े को अच्छी तरह निचोड़ लेना जरूरी है, ताकि उसमें से पानी न टपके, क्योंकि ज्यादा पानी कार की वायरिंग के लिए नुकसानदायक हो सकता है.
डैशबोर्ड और प्लास्टिक हिस्सों को साफ करें
अब इस हल्के नम कपड़े से डैशबोर्ड, दरवाजों के अंदर के प्लास्टिक हिस्सों और अन्य सतहों को धीरे-धीरे साफ करें. इस तरीके से जमी हुई धूल और गंदगी आसानी से हट जाती है और कार के अंदर साफ-सफाई का एहसास मिलता है.
सूखे माइक्रोफाइबर कपड़े से करें फिनिश
सफाई करने के बाद डैशबोर्ड को तुरंत एक सूखे माइक्रोफाइबर कपड़े से हल्के हाथों से पोंछ लेना चाहिए. इससे सतह पर पानी के दाग नहीं पड़ते और डैशबोर्ड पर अच्छी चमक बनी रहती है. यह तरीका कार के इंटीरियर को साफ और आकर्षक बनाए रखने में मदद करता है.
यह भी पढ़ें: Neue Klasse i3: 18 मार्च को दुनिया के सामने आएगी BMW की नई इलेक्ट्रिक सेडान, Tesla-Audi-Mercedes को बड़ी टक्कर
