Neue Klasse i3: 18 मार्च को दुनिया के सामने आएगी BMW की नई इलेक्ट्रिक सेडान, Tesla-Audi-Mercedes को बड़ी टक्कर
BMW i3 में iX3 SUV जैसा पावरट्रेन मिल सकता है. इसमें 108.7kWh की बैटरी और ड्यूल मोटर सेटअप मिलने की उम्मीद है. यह सिस्टम करीब 469 हॉर्सपावर और 645Nm टॉर्क पैदा कर सकता है. कंपनी का दावा है कि यह कार एक बार चार्ज होने पर लगभग 805 किलोमीटर तक चल सकती है.
BMW Neue Klasse i3: दुनिया भर में इलेक्ट्रिक कारों की मांग तेजी से बढ़ रही है और बड़ी ऑटो कंपनियां भी अपने नए EV मॉडल लगातार लॉन्च कर रही हैं. इसी कड़ी में जर्मनी की लग्जरी कार कंपनी BMW जल्द ही अपनी नई इलेक्ट्रिक सेडान BMW Neue Klasse i3 को दुनिया के सामने पेश करने जा रही है. कंपनी ने घोषणा की है कि इस कार का ग्लोबल डेब्यू 18 मार्च को होगा. यह मॉडल BMW की नई Neue Klasse इलेक्ट्रिक कार सीरीज का हिस्सा होगा.
इससे पहले इसी सीरीज में iX3 SUV को पेश किया गया था. नई i3 को आने वाली नई जनरेशन BMW 3 Series का इलेक्ट्रिक वर्जन माना जा रहा है. कंपनी का कहना है कि इस कार में नई डिजाइन, आधुनिक टेक्नोलॉजी और दमदार बैटरी पैक देखने को मिलेगा. इस कार के जरिए BMW इलेक्ट्रिक सेडान सेगमेंट में Tesla Model 3 जैसी कारों को टक्कर देने की तैयारी कर रही है.
दमदार बैटरी और पावर
Auto car की एक रिपोर्ट के मुताबिक BMW i3 में iX3 SUV जैसा पावरट्रेन मिल सकता है. इसमें 108.7kWh की बैटरी और ड्यूल मोटर सेटअप मिलने की उम्मीद है. यह सिस्टम करीब 469 हॉर्सपावर और 645Nm टॉर्क पैदा कर सकता है. कंपनी का दावा है कि यह कार एक बार चार्ज होने पर लगभग 805 किलोमीटर तक चल सकती है. BMW Neue Klasse i3 को 800V आर्किटेक्चर पर बनाया गया है. इसमें 400kW तक की फास्ट DC चार्जिंग सपोर्ट मिल सकता है. वहीं AC चार्जिंग स्पीड 22kW तक हो सकती है.
डिजाइन और इंटीरियर
- नई BMW i3 का डिजाइन Vision Neue Klasse कॉन्सेप्ट से प्रेरित हो सकता है.
- कार में LED हेडलाइट्स और कंपनी की सिग्नेचर किडनी ग्रिल देखने को मिल सकती है.
- पीछे की तरफ स्टाइलिश टेल लाइट्स दी जा सकती हैं.
- कार के अंदर मिनिमलिस्ट डिजा इन वाला केबिन मिल सकता है.
- इसमें बड़ी पैनोरमिक डिस्प्ले और 17.9 इंच का इंफोटेनमेंट सिस्टम मिलने की उम्मीद है.
- यह सिस्टम BMW के नए Operating System X पर चलेगा.
भविष्य में आएगी इलेक्ट्रिक M3
BMW ने यह भी संकेत दिया है कि Neue Klasse प्लेटफॉर्म पर इलेक्ट्रिक M3 भी लॉन्च की जाएगी. इसमें चार मोटर वाला सेटअप और करीब 100kWh बैटरी पैक हो सकता है. नई BMW i3 का मुकाबला Tesla Model 3, Audi A4 e-tron और Mercedes-Benz C-Class EV जैसी कारों से होगा. इस तरह BMW अपनी नई इलेक्ट्रिक सेडान के जरिए EV मार्केट में मजबूत पकड़ बनाने की कोशिश कर रही है.
ये भी पढ़ें- अटक सकता है जियो का मेगा IPO, इस वजह से होगी देरी! जानें अब किस महीने में DRHP दाखिल करने की तैयारी में कंपनी
Latest Stories
महंगे स्प्रे छोड़िए, घर की इस मामूली चीज से चमक जाएगा डैशबोर्ड; अपनाएं ये आसान टिप्स
Honda से Yamaha तक, खरीदने से पहले जान लें टॉप 5 पावरफुल स्कूटर की पूरी डिटेल, जानें कौन देता है सबसे ज्यादा ताकत
पुरानी गाड़ी पर बार-बार खर्च कर रहे हैं पैसा? ये 5 संकेत बताते हैं अब बदलने का समय आ गया
