SUV मार्केट में फिर धमाका! नई Brezza Facelift में मिलेंगे ऐसे फीचर्स जो नहीं थे पहले, जानिए पूरी डिटेल
2026 Brezza फेसलिफ्ट की तस्वीरें टेस्टिंग के दौरान सामने आई हैं, जिससे इसके नए फीचर्स और डिजाइन का अंदाजा मिल रहा है. नई Brezza में सबसे बड़ा बदलाव इसका 10.25 इंच का बड़ा टचस्क्रीन डिस्प्ले हो सकता है. यह स्क्रीन Android Auto और Apple CarPlay को सपोर्ट करेगी. इसके अलावा कार का डैशबोर्ड भी नया और ज्यादा प्रीमियम बनाया जा सकता है.
Maruti Suzuki Brezza Facelift: भारत में SUV कारों का क्रेज लगातार बढ़ रहा है और इसी सेगमेंट में Maruti Suzuki की Brezza काफी पॉपुलर रही है. अब कंपनी इस SUV को और बेहतर बनाने की तैयारी में है. 2026 Brezza फेसलिफ्ट की तस्वीरें टेस्टिंग के दौरान सामने आई हैं, जिससे इसके नए फीचर्स और डिजाइन का अंदाजा मिल रहा है.
रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस बार कंपनी कार में बड़े बदलाव नहीं करेगी, लेकिन कई जरूरी अपग्रेड जरूर देगी. खासकर टेक्नोलॉजी और फीचर्स के मामले में यह SUV पहले से ज्यादा मॉडर्न बन सकती है. बड़ी स्क्रीन, नए फीचर्स और इंजन में बदलाव के साथ यह कार फिर से बाजार में अपनी पकड़ मजबूत करने की कोशिश करेगी.
कैबिन में क्या होगा नया
मिंट की एक रिपोर्ट के मुताबिक नई Brezza में सबसे बड़ा बदलाव इसका 10.25 इंच का बड़ा टचस्क्रीन डिस्प्ले हो सकता है. यह स्क्रीन Android Auto और Apple CarPlay को सपोर्ट करेगी. इसके अलावा कार का डैशबोर्ड भी नया और ज्यादा प्रीमियम बनाया जा सकता है. इसमें पावर्ड ड्राइवर सीट और वेंटिलेटेड सीट्स जैसे फीचर्स भी मिल सकते हैं.
सेफ्टी और टेक्नोलॉजी फीचर्स
नई Brezza में 360 डिग्री कैमरा मिलने की संभावना है. यह फीचर खासकर टॉप वेरिएंट में दिया जा सकता है. इससे पार्किंग और ड्राइविंग आसान होगी. कार के बाहरी डिजाइन में बड़े बदलाव नहीं होंगे. लेकिन इसमें नया ग्रिल, अपडेटेड बंपर और नए फॉग लैंप दिए जा सकते हैं. इसके साथ नए अलॉय व्हील्स और पीछे की तरफ नए LED टेल लैंप भी मिल सकते हैं.
इंजन और परफॉर्मेंस
नई Brezza में मौजूदा 1.5 लीटर पेट्रोल इंजन जारी रह सकता है. इसके साथ एक नया 1.0 लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन भी मिल सकता है. यह इंजन करीब 100 bhp पावर और 147 Nm टॉर्क देगा. साथ ही इसमें नया 6-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स भी दिया जा सकता है. कंपनी ने अभी लॉन्च की आधिकारिक तारीख नहीं बताई है. लेकिन उम्मीद है कि यह SUV अगले कुछ महीनों में लॉन्च हो सकती है. इसकी शुरुआती कीमत करीब ₹9 लाख के आसपास हो सकती है.
| फीचर्स | मारुति ब्रेजा | 2026 ब्रेजा फेसलिफ्ट (संभावित) |
|---|---|---|
| इन्फोटेनमेंट सिस्टम | 9-inch touchscreen | 10.25-inch touchscreen with new UI |
| इंजन ऑप्शन | 1.5L K15C Petrol (NA, Mild-Hybrid, CNG) | 1.5L K15C Petrol + New 1.0L Turbo Petrol |
| मैक्स पावर / टॉर्क | 101.64 bhp / 136.8 Nm (1.5L Petrol) | Up to 102 bhp (1.5L) / 100 bhp / 147 Nm (1.0L Turbo) |
| ट्रांसमिशन | 5-Speed Manual, 6-Speed Automatic | New 6-Speed Manual, 6-Speed Automatic |
| Interior Comfort | Standard manual seats | Powered driver’s seat, ventilated front seats |
| CNG Practicality | Boot space (328L) compromised by CNG tank | Underbody CNG tank |
| Exterior Design | Standard LED headlamps, 16-inch alloys | Revised grille, new bumpers, connected LED tail-lights |
| सेफ्टी और टेक | 360-degree camera, ABS, up to 6 airbags | 360-degree camera, updated instrument console |
इसे भी पढ़ें- Wipro बायबैक में मौका या भ्रम? छोटे निवेशकों के लिए कितना फायदा, जानें पूरा गणित
Latest Stories
नई SUV खरीदने वालों की बल्ले-बल्ले! Tata दे रही 3.50 लाख रुपये तक की डिस्काउंट
भारत में जल्द लॉन्च होंगी 9 Hybrid SUVs, Creta से लेकर Fronx तक कई बड़े नाम शामिल; देखें लिस्ट
SUV मार्केट में धमाका करने आ रही हैं Maruti की 5 नई कारें! Brezza Facelift से Fronx Hybrid तक पूरी लिस्ट
