जल्द लॉन्च होंगी ये धांसू कारें, जानें लॉन्च की तारीख और कितने में खरीद पाएंगे आप – Money9live
HomeAutoThese cars will be launched soon the price will be this much
जल्द लॉन्च होंगी ये धांसू कारें, जानें लॉन्च की तारीख और कितने में खरीद पाएंगे आप
अगर आप कार खरीदना चाहते हैं और किसी कारण वश बाद में कार खरीदने का प्लान कर रहे हैं. बाद में मतलब अब से 3-4 महीने तक. तो हम आपको कुछ ऐसी कारों के बारे में बताने जा रहे हैं. जो आने वाले समय में लॉन्च होने वाली हैं.
Published: 21 Oct 2024 19:20 PM Updated On: 21 Oct 2024 19:22 PM
मारुति सुजुकी डिजायरमारुति सुजुकी की नई कार मारुति सुजुकी न्यू डिजायर जल्द ही लॉन्च होने वाली है. यह कार ऑटोमैटिक और मैनुअल दोनों तरह के फीचर के साथ आएगी. इसकी शुरुआती कीमत 7 लाख रुपये होगी और यह 4 नवंबर से बिक्री के लिए उपलब्ध होगी.
1 / 5
Skoda Kylaqस्कोडा Kylaq कार भी भारत में जल्द ही लॉन्च होगी. हालांकि, इसकी लॉन्च को लेकर के अभी कोई पुख्ता जानकारी नहीं है. फिर भी कयास लगाए जा रहे हैं कि यह कार मार्च 2025 में भारत में लॉन्च होगी. इसकी शुरुआती कीमत 8 से 12 लाख रुपये होगी.
2 / 5
Renault DusterRenault Duster कार भी जल्द भारत में लॉन्च होने वाली है. इस फोन की कीमत करीब 10 लाख से 15 लाख के बीच होगी. यह पेट्रोल से चलने वाली एसयूवी कार होगी. यह कार 17 जून 2025 को देश में लॉन्च होगी.
3 / 5
Tata AvinyaTata Avinya कार भारत में जून 2025 में लॉन्च होगी. यह भारत में लॉन्च लग्जरी कारों में से एक होगी.इसकी कीमत 30 लाख रुपये से 60 लाख रुपये के बीच में होगी.
4 / 5
Renault BigsterRenault Bigster कार भी मोस्ट अवेटेड कारों में से है. यह कार एसयूवी सेगमेंट में आती है. इसकी कीमत करीब 13 लाख रुपये 18 लाख रुपये होगी. यह कार भारत में 17 जून 2025 में लॉन्च हो सकती है.