TV9 NETWORK
User
Sign In

By signing in or creating an account, you agree with Associated Broadcasting Company's Terms & Conditions and Privacy Policy.

इन 3 शेयरों में तेजी के संकेत, 9 फीसदी तक रिटर्न का मौका; एक्सपर्ट ने दी खरीदारी की सलाह

Choice Equity Broking के Sachin Gupta ने तीन शेयरों में खरीदारी की सलाह दी है. Heritage Foods में 398 रुपये के भाव पर 435 रुपये का टारगेट दिया गया है जिससे करीब 9.30 फीसदी रिटर्न मिल सकता है. Ujjivan Small Finance Bank में 66.50 रुपये के भाव पर 73 रुपये का टारगेट है जिससे 9.77 फीसदी रिटर्न की उम्मीद है.

उतार- चढ़ाव के बीच कुछ स्टॉक्स मजबूत तकनीकी संकेत दे रहे हैं. Image Credit: money9live

Highlights

  • Heritage Foods में 435 रुपये का टारगेट, करीब 9.30 फीसदी रिटर्न की उम्मीद.
  • Ujjivan Small Finance Bank में 73 रुपये का टारगेट, करीब 9.77 फीसदी रिटर्न का मौका.
  • VA Tech Wabag में 2400 रुपये का टारगेट, करीब 8.55 फीसदी रिटर्न की संभावना.

शेयर बाजार में उतार- चढ़ाव के बीच कुछ शेयरों में तेजी के संकेत दिखाई दे रहे हैं. एक्सपर्ट ने तीन शेयरों में खरीदारी की सलाह दी है. इनमें Heritage Foods, Ujjivan Small Finance Bank और VA Tech Wabag शामिल हैं. इन तीनों शेयरों में मौजूदा भाव से करीब 8.5 फीसदी से 9.8 फीसदी तक रिटर्न मिल सकता है. एक्सपर्ट ने हर शेयर के लिए टारगेट और स्टॉप लॉस भी तय किया है. आइए जानते हैं इन शेयरों में कितनी तेजी की उम्मीद है.

Heritage Foods

Choice Equity Broking के VP Technical Research Sachin Gupta ने Heritage Foods के शेयर में 398 रुपये के भाव पर खरीदारी की सलाह दी गई है. इसके लिए 435 रुपये का टारगेट रखा गया है. इस स्तर तक शेयर में करीब 9.30 फीसदी रिटर्न मिल सकता है. शेयर ने डेली चार्ट पर हाल की रेंज से ऊपर मजबूत ब्रेकआउट दिया है. इसे 20 और 200 EMA से मजबूत सपोर्ट मिला है. शेयर के लिए 380 रुपये का स्टॉप लॉस रखने की सलाह दी गई है.

Ujjivan Small Finance Bank

Ujjivan Small Finance Bank के शेयर में 66.50 रुपये के भाव पर खरीदारी की सलाह दी गई है. इसका टारगेट 73 रुपये रखा गया है. इस स्तर तक शेयर में करीब 9.77 फीसदी रिटर्न मिल सकता है. शेयर ने 63 रुपये के आसपास बने सपोर्ट से मजबूत वापसी की है. RSI 47.52 पर पहुंच गया है और सिग्नल लाइन के ऊपर निकल गया है. इस शेयर में 63 रुपये का स्टॉप लॉस रखने की सलाह दी गई है.

VA Tech Wabag

VA Tech Wabag के शेयर में 2211 रुपये के भाव पर खरीदारी की सलाह दी गई है. शेयर का टारगेट 2400 रुपये रखा गया है. टारगेट तक पहुंचने पर करीब 8.55 फीसदी रिटर्न मिल सकता है. शेयर ने 2000 रुपये के सपोर्ट से मजबूत वापसी की है. शेयर 20, 50, 100 और 200 EMA के ऊपर कारोबार कर रहा है. इसके लिए 2100 रुपये का स्टॉप लॉस रखने की सलाह दी गई है.

ये भी पढ़ें- Closing Bell: एक्सपायरी के दिन फिर हुआ CAS का खेल, 2 मिनट में सेंसेक्स में 1000 अंक का उलटफेर

तीनों शेयरों में कितना रिटर्न

इन तीनों शेयरों में एक्सपर्ट के टारगेट के आधार पर 8.55 फीसदी से 9.77 फीसदी तक रिटर्न की संभावना है. Heritage Foods में करीब 9.30 फीसदी रिटर्न मिल सकता है. Ujjivan Small Finance Bank में करीब 9.77 फीसदी रिटर्न की उम्मीद है. VA Tech Wabag में करीब 8.55 फीसदी रिटर्न मिल सकता है. तीनों शेयरों के संभावित रिटर्न का औसत करीब 9.21 फीसदी बैठता है.

डिस्क्लेमर: Money9live कभी भी किसी शेयर, आईपीओ और म्यूचुअल फंड में निवेश की सलाह नहीं देता है. ये खबर केवल आपकी जानकारी के लिए है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.